अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पूर्व राष्ट्रपति को कमेटी में शामिल करना, उनका अपमान-दिग्विजयसिंह

Share

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह रविवार को इंदौर आए। उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध किया। कहा इसके लिए बनी कमेटी की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को देना गलत है। कभी भी किसी पूर्व राष्ट्रपति को इतना हल्का काम नहीं दिया गया है, यह उनका अपमान है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर तेजस्वी यादव ने अच्छा बयान दिया है। वन नेशन, वन इलेक्शन की जगह केंद्र सरकार वन नेशन, वन इनकम करके दिखाए। देश में अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ती जा रही है वह कम करके दिखाए।

एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें दिग्विजय सिंह का स्वागत किया

एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें दिग्विजय सिंह का स्वागत किया

बीजेपी से कांग्रेस में नेताओं के आने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कांग्रेस में आ रहे हैं वह बीजेपी से दुखी होकर आ रहे हैं। वहीं बीजेपी द्वारा शुरू की गई जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर तंज कसते हुए कि अब चुनाव के समय बीजेपी को यात्रा और जनता दोनों याद आ रही है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के करप्शननाथ और बंटाधार कहकर संबोधित के बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब उन्हें यह याद आ रही है।

कार्यकर्ताओं को नारा लगाने से रोका

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह रविवार को इंदौर पहुंचे। युवा कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया इस दौरान दिग्विजय सिंह द्वारा नारा नहीं लगाने का कहा गया।

बाद में दिग्विजय सिंह को युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज़ खान अपनी कार्यकरिणी के पूर्व महासचिव कपिल जरवाल के घर पंचम की फेल वार्ड 46 भी ले गए, जहां दिग्विजय सिंह ने चाई पी और परिवार के लोगों से भेंट की।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें