अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सुधा मूर्ति ही वह शख्स थीं जिन्होंने इन्फोसिस की स्थापना के लिए 10,000 रुपये की शुरुआती पूंजी दी थी

Share

नारायण मूर्ति ने अपने बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। मीडिया से एक बातचीत में उन्होंने कहा है कि अपनी पत्नी सुधा मूर्ति को इंफोसिस से दूर रखना उनका एक गलत फैसला था। उन्होंने कहा कि सुधा उस समय इंफोसिस में मौजूद खुद उनके और अन्य छह लोगों की तुलना में ‘अधिक योग्य’ थीं।

सुधा मूर्ति ही वह शख्स थीं जिन्होंने नारायण मूर्ति को नंदन नीलेकणि, क्रिस गोपालकृष्णन, एसडी शिबूलाल, के दिनेश, एनएस राघवन और अशोक अरोड़ा के साथ इन्फोसिस की स्थापना के लिए 10,000 रुपये की शुरुआती पूंजी दी थी।

अरबपति व्यवसायी ने बताया, “मुझे लगता है कि अच्छे कॉरपोरेट गवर्नेंस का मतलब परिवार को इसमें नहीं शामिल करना है। उन दिनों, केवल परिवार के शासन का चलन था, परिवार के बच्चे आते थे और कंपनी चलाते थे और इससे कानूनों का उल्लंघन होता था।”

हालांकि इन्फोसिस के पूर्व सीईओ ने स्वीकार किया कि सुधा मूर्ति को देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी में शामिल नहीं होने देकर उन्होंने गलत किया। यहां गौर करने वाली बात यह है कि सुधा मूर्ति ही वह शख्स थीं जिन्होंने नारायण मूर्ति को इन्फोसिस (नंदन नीलेकणि, क्रिस गोपालकृष्णन, एसडी शिबूलाल, के दिनेश, एनएस राघवन और अशोक अरोड़ा के साथ) की स्थापना के लिए 10,000 रुपये की शुरुआती पूंजी दी थी।

इस बीच, मूर्ति ने इंफोसिस के पूर्व उपाध्यक्ष रोहन के लिए भविष्य में इंफोसिस में संभावित भूमिका को जोरदार तरीके से नकारा। उन्होंने कहा कि रोहन के बाद पास अब सोरोको नामक अपना एआई उद्यम है। नारायण मूर्ति ने कहा, “मुझे लगता है कि वह इन विचारों (परिवार के सदस्यों को अपनी कंपनी में शामिल होने की अनुमति नहीं देने) में मुझसे भी अधिक सख्त हैं। हालांकि वह ऐसा कभी नहीं कहेंगे। कभी नहीं, कभी नहीं।”

नारायणमूर्ति और सुधा मूर्ति की एक बेटी भी हैं अक्षता जिन्होंने कभी अपने पिता की कंपनी में काम नहीं किया है और कंपनी में उनकी 0.93% हिस्सेदारी है। उनके पति ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें