अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*UAE का तकनीक क्षेत्र में एक बड़ा कदम,मिडिल ईस्ट में पहला 6G ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा* 

Share

UAE ने तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है। UAE ने मिडिल ईस्ट में पहला 6G ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस ट्रायल में 145 गीगाबिट प्रति सेकंड (Gbps) की रिकॉर्ड स्पीड हासिल की गई। इस ट्रायल को यूएई की टेलीकॉम कंपनी ईएंड (e&) ने लीड किया। UAE ने अबू धाबी की न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर इस ट्रायल को किया है। इस ट्रायल में टेराहर्ट्ज (THz) फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल किया गया, जो बहुत तेज कनेक्टिविटी देता है। 6G तकनीक न केवल इंटरनेट की स्पीड बढ़ाएगी, बल्कि स्मार्ट सिटीज, ऑटोनॉमस ट्रांसपोर्ट और डिजिटल इनोवेशन को भी बढ़ावा देगी।

मौजूदा 5G नेटवर्क से कई गुना तेज स्पीड
इस ट्रायल की सबसे बड़ी खासियत थी 145 Gbps की रिकॉर्ड स्पीड। यह स्पीड मौजूदा 5G नेटवर्क से कई गुना ज्यादा है। इसकी मदद से डेटा ट्रांसफर बहुत तेजी से हो सकता है, जिससे इंटरनेट का इस्तेमाल और भी आसान होगा। टेलीकॉम कंपनी ईएंड ईएंड यूएई के एक्टिंग चीफ टेक्नोलॉजी एड इन्फॉर्मेशन ऑफिसर मारवान बिन शकर ने कहा कि यह उपलब्धि दिखाती है कि हम तकनीक के क्षेत्र में सबसे आगे हैं। 6G की मदद से हम लोग, बिजनेस और शहरों क जोड़ने के तरीके को पूरी तरह बदल सकते हैं।

6G तकनीक क्या-क्या कर सकता है?
6G तकनीक सिर्फ तेज इंटरनेट तक सीमित नहीं है। इसमें सैटेलाइट्स और हाई-एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल होगा, जिससे रेगिस्तान, समुद्र और हवाई क्षेत्रों में भी बिना रुकावट कनेक्टिविटी मिलेगी। यह तकनीक ऑटोनॉमस व्हीकल्स और रोबोट्स के लिए भी बहुत जरूरी है। 6G में बिल्ट-इन सेंसिंग फीचर होगा, जो रेडियो को रडार की तरह काम करने देगा। इससे गाड़ियों और रोबोट्स को अपने आसपास की स्थिति को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।

दुनिया भर में चर्चा हो रही
तकनीक में क्वांटम रेसिस्टेंट सिक्योरिटी होगी। यह तकनीक साइबर खतरों से बचाव में भी मदद करेगी। इसके अलावा, 6G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी इस्तेमाल होगा, जो नेटवर्क को और स्मार्ट बनाएगा। यह तकनीक रियल टाइम डेटा एनालिसिस और बेहतर कनेक्टिविटी देगी। टेलीकॉम कंपनी ईएंड यूएई के सीईओ मसूद एम शरीफ महमूद ने कहा कि 6G सिर्फ स्पीड की रेस नहीं है। यह एक नया नेटवर्क ढांचा है, जो पूरी तरह से स्मार्ट और भरोसेमंद होगा। बता दें कि 6G तकनीक अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन यूएई की इस उपलब्धि ने इसे दुनिया भर में चर्चा में ला दिया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें