अयोध्या। अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. प्रभु श्रीराम की नगरी में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा और पूरा शहर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा. चारों ओर भक्ति का ऐसा माहौल था मानो अयोध्या में एक बार फिर महाकुंभ जैसा नजारा लौट आया हो. अयोध्या में 15 किमी लंबी पांच कोसी परिक्रमा चल रही है। प्रशासन के मुताबिक शनिवार तड़के से श्रद्धालु सरयू स्नान करने के बाद परिक्रमा कर रहे हैं। राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड और गुजरात समेत 10 राज्यों के लोग यहां पहुंचे हैं। वहीं एक ऐसा दृश्य भी देखने को मिला जब एक पिता बेटे को कंधे पर बैठाकर परिक्रमा करता नजर आया। वहीं, एक युवक लेट-लेटकर आगे बढ़ रहा था। कुछ भक्त ढोलक, मंजीरा लेकर पहुंचे हैं।
वहीं, महिलाओं ने ‘चढ़ गया भगवा रंग’ गाने पर जमकर डांस किया। परिक्रमा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। हिंदू पंचांग के मुताबिक शनिवार को देवोत्थानी एकादशी है। सुबह 4:04 मिनट पर परिक्रमा शुरू हुई। यह 2 नवंबर की रात 2:55 बजे तक चलेगी। ऐसी मान्यता है कि परिक्रमा का हर एक कदम जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति दिलाता है।
प्रभु राम की नगरी अयोध्या में हर तरफ जय श्री राम और सीताराम का जय घोष चल रहा है. पंचकोसी परिक्रमा के दौरान प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर भक्ति और श्रद्धा में सराबोर नजर आ रही है. रामनगरी के मठ-मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है. चारों तरफ जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा है .पूरे शहर में महाकुंभ जैसा नजारा दिखाई दे रहा है.
सुबह चार बजे से ही मंदिरों के पट खुलते ही दर्शन-पूजन का दौर शुरू हो गया. श्रद्धालु पंचकोसी परिक्रमा के बाद हनुमानगढ़ी, रामजन्मभूमि और कनक भवन पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं. माना जाता है कि परिक्रमा के पश्चात इन प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. हनुमानगढ़ी और रामजन्मभूमि परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं. भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए थे. पुलिस और स्वयंसेवक लगातार भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हैं ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो.
इन मंदिरों में भारी भीड़
भक्तों की आस्था का आलम ऐसा है कि पंचकोशी परिक्रमा पूरी करने के बाद भी श्रद्धालु देर रात तक मंदिरों में दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं. हनुमानगढ़ी और रामजन्मभूमि में भक्तों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. हज़ारों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ पड़े हैं. भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारियां की थीं. सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है. जम्मू-कश्मीर, मुंबई, गुजरात, बिहार और उत्तराखंड समेत देश के कोने-कोने से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.
अयोध्या कमिश्नर ने बताया कि इस साल पिछले सालों की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा है। एसएसपी ने बताया कि मेले को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी कैमरा के जरिए पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। रामपथ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंचकोसी परिक्रमा पूरी करने के बाद राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी और अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए आते-जाते नजर आ रहे हैं। हर कोई भगवान राम के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा है।
दूर-दराज़ से पहुंचे भक्त रामलला के दर्शन कर स्वयं को सौभाग्यशाली मान रहे हैं. श्रद्धालुओं ने कहा कि भीड़ के बावजूद प्रशासनिक व्यवस्था बेहद सुचारू रही. योगी सरकार की तैयारियों की उन्होंने सराहना की और कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में एक बार अयोध्या आकर रामलला और हनुमानजी के दर्शन अवश्य करने चाहिए. यह अनुभव अविस्मरणीय है. अयोध्या के मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला लगातार जारी है और पूरे शहर में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है.





