अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

करणी सेना क्रांति महासम्मेलन में इंदौर से बड़ी संख्या में करणी सैनिकों ने भागीदारी निभाई

Share

*भोपाल में आयोजित क्षत्रिय करणी सेना क्रांति महासम्मेलन में इंदौर से बड़ी संख्या में करणी सैनिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस महत्वपूर्ण आंदोलन का नेतृत्व करणी सेना मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री इदल सिंह राणा द्वारा किया गया*।

*इंदौर से उपस्थित प्रमुख करणी सैनिकों में अजय सिंह राठौड़, रोनक ठाकुर, अंकित सिंह तोमर, चंदन सिंह बड़वाया, मनोज राठौर, बबलू जाधव, कमलसिंह जाधव, कैलाश सोनगरा, पप्पू यादव, शुभय मौर्य, संदीप जाधव सोनगरा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे*।

*महासम्मेलन के दौरान समाज की विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को लेकर करणी सेना का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समाज के हित से जुड़ी प्रमुख मांगों पर तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा की गई*।

*सभा के दौरान सरकार द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि हरदा प्रकरण पर 10 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई की जाएगी, जिसे करणी सेना ने समाज की एकता की बड़ी जीत बताया। संगठन ने कहा कि यह परिणाम समाज की सामूहिक शक्ति और शांतिपूर्ण, संगठित संघर्ष का प्रतीक है*।

*करणी सेना ने स्पष्ट किया कि समाज के सम्मान, अधिकारों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर संगठन सदैव मुखर रहेगा और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुँचाता रहेगा*।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें