अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

एक प्रेमी जोड़ा ‘बंटी-बबली’ बनने चला था, इंदौर के सिलिकॉन सिटी ज्वेलरी शॉप में की 15 लाख की चोरी 

Share

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र की लग्जरी कॉलोनी सिलिकॉन सिटी में हुई करीब 15 लाख की चोरी ने पुलिस को चौंका दिया. मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई पेशेवर चोर नहीं, बल्कि एक पढ़ा-लिखा युवा प्रेमी जोड़ा है. ये दोनों बॉलीवुड फिल्म ‘बंटी और बबली’ से प्रेरित होकर अपराध की राह में कूद पड़े. नौकरी की छंटनी और लग्जरी लाइफस्टाइल के दबाव ने इनको इस कदम पर मजबूर कर दिया.

कक्षा 6 से दोनों दोस्त
जोन-1 के डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के दम पर 100 प्रतिशत चोरी का माल बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 18 वर्षीय प्रियांशु और अंजना के रूप में हुई है. दोनों मूल रूप से मंडला जिले के निवासी हैं. कक्षा छठवीं से एक-दूसरे को जानते हैं.

AI के कारण गई नौकरी!
प्रियांशु इंदौर की मल्टीनेशनल कंपनी टीसीएस में ग्राफिक डिजाइनर था, लेकिन AI के बढ़ते प्रभाव से हुई छंटनी में उसकी नौकरी छूट गई. वहीं, अंजना इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी. आर्थिक तंगी और बढ़ते खर्चों के बोझ तले दबे दोनों ने चोरी की योजना बनाई. डीसीपी लालचंदानी ने बताया, “दोनों पढ़े-लिखे हैं. फिल्म से प्रेरित होकर इन्होंने यह योजना बनाई. लेकिन पुलिस की सतर्कता ने इन्हें जल्दी पकड़ लिया.”

स्कूटर बनी बड़ा सुराग
पुलिस के अनुसार, वारदात से पहले एक सप्ताह तक आरोपियों ने सिलिकॉन सिटी स्थित श्री ज्वेलर्स की रेकी की. दुकान की दैनिक गतिविधियों को परखने के लिए उन्होंने वहां से छोटी खरीदारी भी की. रेकी के दौरान प्रियांशु-अंजना ने अपने साथ रहने वाले एक अन्य कपल की स्कूटर का इस्तेमाल किया, जो बाद में पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बन गई.

भोपाल रेलवे स्टेशन पर दबोचे गए
चोरी के बाद दोनों ने इंदौर के सराफा बाजार में सोने-चांदी के जेवर बेचने की कोशिश की, लेकिन कम उम्र और संदिग्ध व्यवहार देख व्यापारियों ने इनकार कर दिया. असफल प्रयास के बाद क्रिसमस मनाने मंडला लौटने वाले दोनों भोपाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग के जरिए राऊ पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.

खर्चे बढ़ रहे थे, कमाई थी नहीं…
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सभी जेवरात बरामद कर लिए हैं. प्रियांशु ने पूछताछ में कबूला कि नौकरी छूटने के बाद परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ गया था, जबकि अंजना की पढ़ाई के खर्चे भी चढ़ रहे थे. दोनों ने सोचा कि एक बड़ी चोरी से सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी. डीसीपी ने चेतावनी दी कि युवाओं को फिल्मों के गलत प्रभाव से बचना चाहिए.

पूरे शहर में चर्चा
यह घटना शहर में चर्चा का केंद्र बनी है. महज 18 साल की उम्र में करियर की शुरुआत करने वाले इन युवाओं का अपराध की दुनिया में कदम रखना, युवा पीढ़ी के सामने बढ़ती चुनौतियों को उजागर करता है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें