अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

एक बेहद शर्मनाक घटना …

Share

आर के जैन

एक समाचार है कि केरल राज्य के Mar Thoma Institute of Information and Technology , Kollam में पिछले रविवार को ‘ नीट ‘ ( NEET ) की परिक्षा देने गई छात्राओं से तलाशी के नाम पर उनसे आंतरिक परिधान ( inner wear ) तक उतरवाये गये हैं जिसकी शिकायत एक छात्रा के अभिभावक ने पुलिस में की है । छात्रा ने यह बताया है कि जब बच्चियों ने इसका विरोध किया तो उन्हें परीक्षा में बैठने न दिये जानी की धमकी दी गई थी और जिससे डरकर सभी बच्चियों ने रोते हुऐ अपने आंतरिक परिधान उतार दिये थे। इस शर्मनाक हरकत के कारण लड़कियाँ शांत व स्थिर मन से परिक्षा भी नहीं दे सकी है ।

इस शर्मनाक व आपत्ति जनक घटना के बारे में जब इंस्टीट्यूट के प्रबंधन से पूछा गया तो उसके प्रवक्ता ने बताया कि उनके इंस्टीट्यूट में 520 छात्रों की नीट की परीक्षा होनी थी और इन्स्टिट्यूट का स्टाफ़ कक्ष के अंदर परीक्षकों की ड्यूटी कर रहे थे जबकि तलाशी लेने व बायोमेट्रिक अटेंडेंस का काम एक बाहरी एजेंसी के पास था । उस एजेंसी ने अपने चार व्यक्ति भेजे थे जो तलाशीं लेने  व अटेंडेंस के बाद छात्रों को परीक्षा कक्ष में भेज रहे थे और इस घटना के लिए इन्स्टिट्यूट ज़िम्मेदार नहीं है । 

यद्यपि पुलिस इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही हैं पर समझ में नहीं आता कि कथित एजेंसी के कर्मचारियों को तलाशी के नाम पर छात्राओं के आंतरिक परिधान तक उतरवाने का निर्देश किस प्राधिकारी द्वारा किस प्रावधान के अनुसार दिया गया था ?  मैं समझता हूँ कि ऐसा कोई नियम हो ही नहीं सकता कि तलाशी के नाम पर लड़कियों को इस तरह मानसिक रूप से प्रताड़ित होना पड़े व लज्जा जनक स्थिति का सामना करना पड़े।  यह पूरी तरह से एजेंसी के कुंठित कर्मचारियों द्वारा जानबूझकर बदनीयती से किया गया घृणित अपराध है जो बच्चियों के यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आता है और यह लोग कभी भी बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दे सकते है ।

केरल राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह न केवल उन दोषी व्यक्तियों के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई करें बल्कि उस एजेंसी के कर्ता धर्ताओं को भी सबक़ सिखाये जिसने बिना जाँच पड़ताल किये ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति के कर्मचारियों को नियुक्त कर रखा है ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें