अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

15 साल बाद अलग हुए आमिर खान-किरण राव :दोनों ने स्टेटमेंट जारी करके कहा- अब हम पति-पत्नी की तरह नहीं, बल्कि परिवार की तरह होंगे

Share

आज दिन चढ़ने के साथ ही एक बड़ी खबर आई कि अभिनेता आमिर खान पत्नी किरण राव से अलग हो रहे हैं। थोड़ी ही देर बाद उनका साझा बयान भी आ गया। इसमें लिखा था…

’15 साल साथ बिताने के दौरान हमने हंसी-खुशी से हर पल को जिया और हमारा रिश्ता विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ आगे बढ़ता रहा। अब हम अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करेंगे-जो कि पति-पत्नी की तरह नहीं, बल्कि को-पेरेंट और एक-दूसरे के लिए परिवार की तरह होगा। हमने कुछ समय पहले ही अपना सेपरेशन प्लान किया था और अब हम इस अलग-अलग रहने की व्यवस्था में सहज हैं। हम बेटे आज़ाद के लिए को-पेरेंट्स बने रहेंगे और उसकी परवरिश साथ ही करेंगे।

हम फिल्मों और अपने पानी फाउंडेशन के अलावा उन सभी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते रहेंगे जिनमें हमारी रूचि होगी। हमारे दोस्तों और परिवारों को शुक्रिया जिन्होंने हमें इस दौरान अपना लगातार सपोर्ट किया, उनके समर्थन के बिना हम ये फैसला लेने में सक्षम नहीं हो पाते। हम अपने शुभचिंतकों से ये आशा करते हैं कि वो हमारी तरह इस तलाक को एक अंत नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत की तरह देखें।

तलाक पर आमिर और किरण द्वारा जारी किया गया ऑफिशियल स्टेटमेंट।

तलाक पर आमिर और किरण द्वारा जारी किया गया ऑफिशियल स्टेटमेंट।

‘लगान’ के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात
56 साल के आमिर की ये दूसरी शादी टूटी है। अपने से 9 साल छोटी किरण राव ने आमिर से 28 दिसंबर 2005 को शादी की थी। इस रिलेशनशिप को लेकर आमिर ने एक बार बताया था कि ‘किरण से उनकी पहली भेंट फिल्म लगान के सेट पर हुई थी। किरण उस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर होती थीं। एक दिन किरण का फोन आया और उन्होंने करीब आधे घंटे बात की। उस बातचीत के बाद जाने क्यों मैं खुशी के मारे उछल पड़ा था। मैं अपने अंदर आई खुशी को महसूस कर रहा था। उस फोन कॉल के बाद ही मैंने किरण को डेट करना शुरू किया था। हमने एक-दूसरे को करीब दो साल तक डेट किया और साथ भी रहे। फिर अहसास हुआ कि मैं उसके बिना अपनी लाइफ सोच नहीं सकता हूं। उसमें सबसे अच्छी बात ये है कि वो एक स्ट्रॉन्ग महिला है। फिर मैंने अपने रिश्ते को नाम दिया और शादी कर ली।’

सरोगेसी से हुआ था बेटे का जन्म

किरण और आमिर का एक बेटा है आजाद। उनकी उम्र 10 साल का है। उनका जन्म सरोगेसी से हुआ था। किरण को कंसीव करने में दिक्कत होने की वजह से सरोगेसी का फैसला लिया गया था जिसके बाद 2011 में आजाद का जन्म हुआ।

रीना दत्ता से आमिर ने पहली शादी की थी जो कि 16 साल टिकी।

रीना दत्ता से आमिर ने पहली शादी की थी जो कि 16 साल टिकी।

16 साल चली थी पहली शादी

आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। आमिर जब फिल्म क़यामत से क़यामत तक की शूटिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने रीना से शादी कर ली थी। 18 अप्रैल 1986 को हुई शादी करीब 16 साल तक चली थी। 2002 में इनका तलाक हो गया था। कपल के दो बच्चे (बेटा जुनैद और बेटी आइरा) हैं, जो अब रीना के साथ रहते हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें