अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आशियाने का सपना हुआ साकार:भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के बाद 11 लोगों को मिले प्लॉट

Share

इंदौर लोगों के प्लॉट हड़पने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं ने अपने सदस्यों को प्लॉट देना शुरू किया है। शुक्रवार को जयलक्ष्मी गृह निर्माण सहकारी संस्था की कॉलोनी दीपकुंज में 11 प्लॉट धारकों को िवधायक महेन्द्र हार्डिया व कलेक्टर मनीषसिंह ने कब्जा पत्र सौंपे। इस अवसर पर भूमिपूजन भी किया गया। कलेक्टर ने संस्था के शेष बचे सदस्यों को भी आश्वस्त किया कि जल्दी ही उन्हें भी कब्जे दिलाए जाएंगे। जिन सदस्यों को प्लॉट मिले उन्होंने इसके लिए धन्यवाद दिया। सदस्य प्रदीप शर्मा ने कहा कि मैं कोशिश करूंगा कि मकान जल्दी बन जाए और पूरे परिवार के साथ आनंद के साथ रह सकूं। एक अन्य सदस्य अरुणा श्रीलंश ने कहा कि मेरी बरसों पुरानी मुराद पूरी हुई। मुझे प्लॉट का कब्जा मिला। मैं अब मकान बनाकर माताजी के साथ रहूंगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें