अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जबलपुर के नए कमिश्नर होंगे अभय कुमार वर्मा, सागर के कमिश्नर होंगे वीरेंद्र सिंह रावत

Share

जबलपुर के नए कमिश्नर अब अभय कुमार वर्मा होंगे। वर्तमान कमिश्नर बी चंद्रशेखर का तबादला कर दिया गया है। उन्हें मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। वहीं, वीरेंद्र सिंह रावत को सागर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

2002 बैच के बी चंद्रशेखर ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए मुख्य सचिव को आवेदन किया था। जबलपुर कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे चंद्रशेखर को मंत्रालय में सचिव पद भेजा गया है। चंद्रशेखर ने अपने सेवानिवृत्ति के आवेदन में कारणों का खुलासा भी नहीं किया था। नियमों के तहत तीन माह की अग्रिम वेतन भी आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर ने जमा कराया है। मामला मुख्यमंत्री शिवराज के संज्ञान में हैं। चंद्रशेखर के आवेदन पर विचार मंथन भी किया जा रहा है।

सरकार ने चना खरीदी की लिमिट बढ़ाई, एक बार में 40 क्विंटल तक बेच सकेंगे

मध्यप्रदेश सरकार ने चना खरीदी लिमिट बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार अब किसान से एक बार में 25 की जगह 40 क्विंटल चना खरीदेगी। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि किसान अब एक बार में 40 क्विंटल तक चना लाकर उपार्जन केंद्र पर समर्थन मूल्य पर बेच सकता है। मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे ऐसे निर्णयों से किसान की आय दोगुना करने में सहायक होगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें