अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

गुलाब प्रदर्शनी में 270 प्रजातियों के करीब तीन हजार गुलाब

Share

इंदौर

आपने एक छत के नीचे सफेद, नारंगी, लाल, पीला, हल्का गुलाबी, नीला सहित अलग-अलग किस्म और रंग के गुलाब नहीं देखे होंगे। गुलाबों की अलहदा दुनिया देखने के लिए रविवार को गांधी हॉल में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। लोगों ने जहां गुलाबों को निहारा वहीं महिलाएं व युवतियां गुलाब के फूलों के साथ सेल्फी लेती भी नजर आई।

यहां लगी प्रदर्शनी
दरअसल, मालवा रोज सोसायटी और राज्य शासन के उद्यानिकी विभाग द्वारा यहां दो दिनी गुलाब प्रदर्शनी शनिवार से लगाई गई है। रविवार को प्रदर्शनी का अंतिम दिन रहा। सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक प्रदर्शनी खुली रही। मालवा रोज सोसायटी का यह 35वां आयोजन है। प्रदर्शनी में 270 प्रजातियों के करीब तीन हजार गुलाब शामिल हैं, जो अपनी रंगत, महक और आकार के कारण आकर्षण का केंद्र बने।

गुलाब प्रदर्शनी।

गुलाब प्रदर्शनी।

चार वर्ग में बांटा
प्रदर्शनी में शामिल विभिन्न प्रजाति के गुलाबों को चार वर्ग में बांटा गया। यहां क्वीन मेरी, टिआरा, बोराबोरा, मार्बल सहित सैड़कों प्रकार के गुलाब देखे जा सकते हैं।

हाईब्रिड ट्री – इसमें एक डाली पर एक गुलाब का फूल होता है।

फ्लोरीबंडा – इसमें डाली तथा फूलों की संख्या ज्यादा व आकार थोड़ा छोटा होता है।

पालीएंचा – एक ही डाली पर काफी फूल लगते हैं।

मिनिएचर – गुलाब का पौधा डेढ़ से दो फीट का होता है, फूलों की संख्या ज्यादा मगर आकार छोटा।

रेनी ब्लू गुलाब।

रेनी ब्लू गुलाब।

रेनी ब्लू रहा प्रथम
प्रदर्शनी में गमलों में लगे गुलाब भी प्रदर्शित किए गए हैं। मालवा रोज सोसायटी के सचिव डॉ.अरुण सर्राफ द्वारा प्रदर्शित किया गया पर्पल रंग का गुलाब रेनी ब्लू प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहा साथ ही इस श्रेणी में प्रथम स्थान पर भी रहा। वहीं दूसरी स्थान पर सिंदूरी रंग के पेंट्रिट फोली गुलाब ने प्राप्त किया। वहीं गुलाब स्पर्धा में एलएंडटी के गुलाब ब्राइड्स ड्रीम ने किंग का और ईएसआइसी के गुलाब फर्स्ट एडिशन ने क्वीन का ताज पहना। प्रिंस का खिताब अरबिंदों ग्रुप के लवली फेरी ने प्राप्त किया और एलएंडटी के मिनी नर्तकी गुलाब ने प्रिंसेस का तमगा पहना।

इस बार लोगों की सहभागिता ज्यादा
हर बार इंस्टीट्यूशनल गुलाब ज्यादा आते थे इस बार ये रहा है कि लोगों की सहभागिता बड़ी है। उनकी तरफ से ज्यादा गुलाब प्रदर्शनी में लाए गए है। करीब आधे गुलाब लोगों के हैं। रेनी ब्लू इस बार नया गुलाब आया है। बहुत ही बढ़िया गुलाब है। पुणे और यहां की आबोहवा रेनी ब्लू के लिए ठीक है।
– देव पाटोदी, अध्यक्ष मालवा रोज सोसायटी

प्रदर्शनी में गुलाबों के बीच महिलाओं और युवतियों ने फोटो खींचवाए।

प्रदर्शनी में गुलाबों के बीच महिलाओं और युवतियों ने फोटो खींचवाए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें