अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ATS का एक्शन:लखनऊ से दो मौलाना गिरफ्तार; ISI करती थी फंडिंग, एक हजार का धर्म परिवर्तन करवा चुके हैं

Share

लखनऊ

मोटिवेशनल थॉट के जरिए हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करवाने वाले दो मौलानाओं को यूपी ATS ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। ATS टीम करीब चार दिन से इनसे पूछताछ करके सबूत जुटा रही थी। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI इन्हें फंडिंग भी कर रही थी।

पकड़े गए मौलाना जहांगीर और उमर गौतम लखनऊ स्थित एक बड़े मुस्लिम संस्थान से जुड़े हैं। ATS अफसरों के मुताबिक यह गरीब हिंदुओं को निशाना बनाते थे। अभी तक करीब एक हजार लोगों का धर्म परिवर्तन करवा चुके हैं, इनमें बड़ी संख्या में मूक-बधिर और महिलाएं शामिल हैं।

रामपुर के एक गांव मे दो हिन्दू बच्चों का जबरन खतना करवाकर उनका धर्मांतरण करवाने में भी एक मौलाना का हाथ सामने आया है। दोनों पश्चिमी UP के रहने वाले हैं। इन्हें विदेश से संचालित एक मुस्लिम संगठन फंडिंग भी कर रहा था। ATS उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

दाेनों दावा इस्लामिक सेंटर चलाते हैं

दोनों मौलाना दावा इस्लामिक सेंटर के नाम से संस्था चलाते हैं। 3 जून को दिल्ली के डासना मंदिर में दो मुस्लिम लड़कों ने पुजारी पर हमले का प्रयास किया गया। दोनों को जब पकड़ा गया तो मौलाना उमर और जहांगीर के बारे जानकारी मिली।

कानपुर, बनारस और नोएडा में धर्म परिवर्तन करवाया है

ये मौलाना नोएडा डेफ सोसायटी में संचालित मूक-बधिर स्कूल के छात्र-छात्राओं को बरगलाकर और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करवा चुके हैं। धर्म परिवर्तित एक हजार महिलाओं, बच्चों की सूची मिली है। कानपुर, बनारस और नोएडा के भी तमाम बच्चों, महिलाओं का धर्म परिवर्तन करवा चुके हैं। कानपुर के एक बच्चे को साउथ के किसी शहर में ले जाया गया है। उसके बारे में STF पता लगा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें