अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शादी समारोहपर कार्रवाई:अफसरों ने दूल्हा-दुल्हन को मंच से उतारा, लाइट बंद कराई, मेहमान खाना छोड़ भागे

Share

इंदौर

बायपास पर एक मैरिज गार्डन में हो रही शादी में रात करीब सवा 10 बजे आधा दर्जन गाड़ियों में एसडीएम के साथ ही पुलिस और अन्य अधिकारी औचक जांच के लिए पहुंचे। शादी में तय मेहमान संख्या 50 से अधिक होने का हवाला देकर हॉल की लाइट बंद करा दी। दूल्हा-दुल्हन को मंच से उतरवाया। दल-बल के साथ आए अधिकारियों को देख मेहमान खाना छोड़कर बाहर निकल गए। बाद में मेजबान ने मेहमानों से माफी मांगते हुए अलग होटल में ले जाकर भोजन कराया। हॉल की लाइट बंद होने से दूल्हा-दुल्हन को भी अलग कमरे में ले जाकर भोजन कराया गया।

गुरुवार को इस मामले में मैरिज गार्डन संचालक ने प्रशासन के सामने पक्ष रखा कि केवल 70 लोगों की ही बुकिंग थी। समय का ध्यान रखा। रात 11 भी नहीं बजे थे। इसके बाद भी कार्रवाई की गई। जांच के लिए गए एसडीएम अक्षय सिंह मरकाम ने कहा कि आयोजन में 100 से ज्यादा लोग थे। जो भोजन नहीं कर रहे थे, उन्होंने भी मास्क नहीं लगा रखा था। आयोजकों को केवल समझाइश देकर टीम लौट गई थी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें