अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*फिल्म धड़क 2 को लेकर सुर्खियों में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी*

Share

मुंबई । अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म धड़क 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म को लेकर दिए एक इंटरव्यू में तृप्ति ने सिद्धांत के अभिनय की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि उनके अभिनय ने उन्हें भावुक कर दिया। तृप्ति ने कहा कि सिद्धांत ने फिल्म में अपनी भावनाओं को बेहद सच्चाई और गहराई से पेश किया है।

उन्होंने कहा, “सच कहूं तो उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव था। उन्होंने निलेश के किरदार को जिस ईमानदारी और समर्पण से निभाया है, वह काबिले तारीफ है। जब मैंने पहली बार फिल्म देखी, तो तुरंत उन्हें फोन किया और कहा कि यह उनके करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन अभिनय है। उम्मीद है कि दर्शक भी इसे महसूस करेंगे।” तृप्ति ने यह भी बताया कि उन्हें इस फिल्म की कहानी का भावुक पहलू और उनके किरदार की जटिलता सबसे ज्यादा आकर्षित कर गई।

उन्होंने कहा, “जब मैंने पहली बार डायरेक्टर शाजिया इकबाल से यह कहानी सुनी थी, तो मेरे मन में न सिर्फ फिल्म को लेकर, बल्कि इसके विषय को लेकर भी कई सवाल उठे। मुझे इस कहानी से एक खास जुड़ाव महसूस हुआ, खासकर वेधी के किरदार से, जिसे मैं निभा रही हूं। यह सोचते-सोचते मैं घर पर भी इसी दुनिया में खोई रहती थी। तभी मैंने तय कर लिया था कि यह फिल्म मुझे जरूर करनी चाहिए।” निर्देशक शाजिया इकबाल की तारीफ करते हुए तृप्ति ने कहा, “जब आप किसी डायरेक्टर से पहली बार मिलते हैं, तो आप समझ सकते हैं कि वह अपने विषय को कितनी गंभीरता से लेता है। शाजिया में मुझे वही ईमानदारी और समर्पण नजर आया। उनके शब्दों में गहराई और सोच में स्पष्टता है।

मैं उनकी सोच का हिस्सा बनना चाहती थी।” धड़क 2, 2018 में आई हिट फिल्म धड़क का सीक्वल है, जिसमें ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें