अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अडाणी हर दिन कमाते हैं 1,002 करोड़ रुपए

Share

अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी एशिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। पिछले एक साल में उन्होंने हर दिन 1,002 करोड़ रुपए कमाए। इस समय उनकी संपत्ति 5.05 लाख करोड़ रुपए है। एक साल पहले उनकी संपत्ति 1.40 लाख करोड़ रुपए थी।

मुकेश अंबानी सबसे अमीर
भारत की सबसे अमीर फैमिली में मुकेश अंबानी का परिवार है। उन्होंने पिछले एक साल में हर दिन 163 करोड़ रुपए कमाए हैं। उनकी संपत्ति में 9% की बढ़त हुई है। उनकी संपत्ति इस समय 7.18 लाख करोड़ रुपए है। अंबानी की तुलना में अडाणी ने पिछले एक साल में रोजाना 6 गुना से ज्यादा पैसे कमाए थे।

अडाणी की संपत्ति 4 गुना बढ़ी
IIFL वेल्थ हुरून इंडिया की रिच लिस्ट 2021 के मुताबिक, गौतम अडाणी की संपत्ति एक साल में करीब 4 गुना बढ़ी है। 59 साल के अडाणी इसी वजह से फिर एशिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बने हैं। इसी साल मई में वे एशिया में दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बने थे। हालांकि, उनकी कंपनियों में विदेशी निवेशकों की खबर से उनकी कंपनियों के शेयर्स में जून मे भारी गिरावट आई थी। इससे अडाणी की निजी संपत्ति भी घट गई थी।

बढ़ रही है अडाणी के शेयर्स की कीमत
पिछले कुछ समय से अडाणी के शेयर्स की कीमतें ऊपर जाने लगी हैं। अडाणी ने अब तक दूसरे नंबर पर रहे चीन के झोंग शनशान को पीछे छोड़ा है। यह पहली बार हुआ है जब गौतम अडाणी और दुबई में रहने वाले उनके भाई विनोद अडाणी दोनों IIFL वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट में एक साथ टॉप 10 में आए हैं। उनके भाई एशिया में 8वें नंबर के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। वे पहले 12वें नंबर पर थे।

विनोद अडाणी की संपत्ति 1.31 लाख करोड़
रिपोर्ट के मुताबिक, विनोद अडाणी की संपत्ति 1.31 लाख करोड़ रुपए है। एक साल में उनकी संपत्ति में 21% का इजाफा हुआ है। IT कंपनी HCL टेक के शिव नाडार और उनकी परिवार की संपत्ति एक साल में 67% बढ़ी है। उनकी संपत्ति 2.36 लाख करोड़ रुपए है। उनकी रैंकिंग पिछले साल के ही बराबर है। वे तीसरे नंबर पर हैं। SP हिंदुजा परिवार की संपत्ति 2.30 लाख करोड़ रुपए है। उनकी संपत्ति 53% बढ़ी है।

लक्ष्मी मित्तल 5वें नंबर पर
आर्सलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी मित्तल एशियाई अमीरों की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 1.74 लाख करोड़ रुपए है। उनकी रोजाना की कमाई 312 करोड़ रुपए थी। रिपोर्ट के अनुसार, सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनावाला 1.63 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ छठवें नंबर पर हैं। वे 80 साल के हैं। उनकी कमाई रोजाना 190 करोड़ रुपए थी। उनकी संपत्ति में 74% का इजाफा हुआ है। डीमार्ट के राधाकृष्णा दमानी 7वें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 1.54 लाख करोड़ रुपए है।

9वें नंबर पर बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला हैं। उनकी संपत्ति 1.22 लाख करोड़ रुपए है। एशिया के टॉप 10 अमीरों में से 3 लोग मुंबई में, दो लोग लंदन में रहते हैं। एक बिजनेसमैन अहमदाबाद में और एक दिल्ली में जबकि एक बिजनेसमैन पुणे में रहते हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें