अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

26 साल बाद कांग्रेस ने इंदौर में भाजपा को चुनौती देने के लिए नए चेहरे पर दांव लगाया,45 साल के अक्षय का पहला चुनाव

Share

इंदौर लोकसभा सीट पर 35 सालों से कांग्रेस जीत दर्ज नहीं करा पाई। कांग्रेस ने 9 मर्तबा पूर्व मेयर, पूर्व विधायकों को आजमाया, लेकिन वे चुनाव नहीं जीत पाए। 26 साल बाद कांग्रेस ने भाजपा को चुनौती देने के लिए नए चेहरे पर दांव लगाया है। अक्षय अभी तक न पार्षद का चुनाव जीते है और न विधायका का। उन्हें सीधे लोकसभा उम्मीदवार का टिकट पार्टी ने दिया है।अक्षय बम कांग्रेस की छात्र राजनीति में काफी सक्रिय रहे। विधानसभा चुनाव में उन्होंने चार नंबर सीट से टिकट मांगा था। उन्होंने क्षेत्र में टिकट की उम्मीद में कई अभियान भी शुरू कर दिए थे, लेकिन टिकट नहीं मिल सका। अब लोकसभा में उन्हें टिकट दिया गया।

वर्ष 1998 में भी कांग्रेस ने पंकज संघवी को सुमित्रा महाजन के सामने उम्मीदवार बनाया था। संघवी को कांग्रेस ने पहली मर्तबा लोकसभा का टिकट दिया था। उन्होंने महाजन को अच्छी टक्कर दी, लेकिन चुनाव नहीं जीत सके। संघवी से पहले कांग्रेस ने महापौर मधुकर वर्मा को लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया था। वे भी चुनाव नहीं जीत पाए थे।

45 साल के अक्षय का पहला चुनाव

अक्षय बम कांग्रेस की छात्र राजनीति में काफी सक्रिय रहे। विधानसभा चुनाव में उन्होंने चार नंबर सीट से टिकट मांगा था। उन्होंने क्षेत्र में टिकट की उम्मीद में कई अभियान भी शुरू कर दिए थे, लेकिन टिकट नहीं मिल सका। अब लोकसभा में उन्हें टिकट दिया गया,क्योकि दूसरे नेता चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे। 45 वर्षीय अक्षय का यह पहला चुनाव है। नया चेहरा होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में उन्हें पहचान का संकट झेलना पड़ सकता है।

63 वर्षीय भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी दूसरी मर्तबा चुनाव मैदान में है, हालांकि उन्हें भी कई क्षेत्रों में एंटी इंकमबैंसी फेक्टर का सामना करना पड़ सकता है,क्योकि कई बड़े प्रोजेक्ट तय समय में जमीन पर नहीं पा पाए। वेस्टर्न रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण का भी 20 से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध हो रहा है और भाजपा को चुनाव में ग्रामीणों की नाराजगी झेलना पड़ सकती है।

जातिगत समीकरण के कारण अक्षय का नाम आगे

अक्षय जैन समाज से आते है। इंदौर में जैन समाज का वोटबैंक भी है। जैन समाज के खाते में टिकट आने के कारण समाज के लोग भी चुनाव में अक्षय की  आर्थिक रुप से मदद कर सकते है।
वैसे अक्षय खुद संपन्न परिवार से है। टिकट तय करने वाले नेताअेां का मानना था कि अक्षय चुनावी अभियान में भाजपा से कमतर नहीं साबित होंगे। राऊ क्षेत्र के खाती वोटबैंक से भी अक्षय को मदद की उम्मीद है,क्योकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी खाती समाज से है और वे भी क्षेत्र में अक्षय के लिए चुनाव प्रचार के लिए सक्रिय हो सकते है।

विजयवर्गीय लिखकर दें शंकर लालवानी आठ लाख वोट से जीतेंगे, कम वोट मिले तो वे इस्तीफा देंगे-अक्षय कांति बम

इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने कहा है कि वे इस बार भाजपा का जीत का इतिहास बदलेंगे। उन्हें पूरा विश्वास है कि वे अपनी मेहतन के दम पर इंदौर के लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। अक्षय ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी आठ लाख से अधिक वोट से जीतेंगे। अक्षय ने कहा कि बोलने से कुछ नहीं होता बोला हुआ तो बेकार हो जाता है लिखा हुआ ही माना जाता है। उन्होंने कहा कि बोला सौ बेकार का और लिखा एक काम का होता है। कैलाश विजयवर्गीय लिखकर दें कि भाजपा के प्रत्याशी सांसद चुनाव आठ लाख वोट से जीतेंगे और अगर इतने वोट नहीं मिले तो वे इस्तीफा दे देंगे। अक्षय ने कहा कि भाजपा ने बोला तो बहुत कुछ है लेकिन कभी किया कुछ भी नहीं है। अक्षय ने कहा कि भाजपा ने जनता से वादा किया था कि विदेशों में जमा कालाधन वापस लाया जाएगा। इस तरह के सैकड़ों वादे किए गए लेकिन कुछ नहीं हुआ।

एक भी चुनाव नहीं लड़ा पर जीत के लिए आश्वस्त हूं
अक्षय ने कहा मैं देश की उस पार्टी से जुड़ा हूं जो सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी है। इंदौर में 21 साल से मेरी ढाई लाख घरों में सीधी एप्रोच है, मैंने भले ही एक भी चुनाव नहीं लड़ा लेकिन मैं अपनी मेहनत के बल पर जीत के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हूं। अक्षय ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसे युवा पर भरोसा जताया जिसने आज तक कोई चुनाव नहीं लड़ा। मैंने पिछले कई वर्षों से सड़क पर जो काम किया उसे देखकर पार्टी को लगा कि मैं इंदौर लोकसभा का प्रत्याशी हो सकता हूं। पार्टी को विश्वास है कि मैं आम लोगों की आवाज दिल्ली तक जाकर उठा सकता हूं। इंदौर को अच्छी और बड़ी सौगात दे सकता हूं।

भाजपा बताए इंदौर के लिए क्या किया
अक्षय ने कहा कि इंदौर में 35 साल से भाजपा सांसद हैं। इसके बावजूद इंदौर में रेलवे सहित अन्य कई क्षेत्रों में शहर का समुचित विकास नहीं हुआ। मैं शंकर लालवानी से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने पांच साल में इंदौर के लिए क्या किया। इंदौर से अयोध्या के लिए आज भी डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें