अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कोरोना की तीसरी लहर के खात्मे के बाद हो उपचुनाव, हाईकोर्ट पहुंचा केस

Share

जबलपुर. मध्य प्रदेश में 3 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर फिलहाल उप चुनाव न कराने की मांग मध्यप्रदेश हाईकोर्ट तक पहुंच गयी है. सामाजिक संगठन ने इस आशय की एक महत्वपूर्ण याचिका जबलपुर हाईकोर्ट में दायर की है. इसमें उसने निर्वाचन आयोग की अंडरटेकिंग का हवाला दिया है.

नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने प्रदेश की पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा समेत खंडवा लोकसभा सीट में होने जा रहे संभावित उपचुनाव को चुनौती दी है. याचिका में यह मांग की गई है कि कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने के बाद ही उपचुनाव कराए जाएं. इस मांग के पीछे याचिकाकर्ता ने हाल ही में दी गई निर्वाचन आयोग की अंडरटेकिंग रिपोर्ट का भी हवाला दिया है. इसमें निर्वाचन आयोग ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए ही निकाय चुनाव कराए जाएंगे. मामले में राज्य सरकार सहित केंद्र और राज्य निर्वाचन आयोग को पक्षकार बनाया गया है जिस पर आने वाले दिनों में सुनवाई हो सकती है.विज्ञापन

चुनाव न कराने की मांग
याचिकाकर्ता ने यह तर्क भी पेश किया कि बीते दिनों दमोह विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के बाद कोरोना संक्रमण ने हाहाकार मचा दिया था. मौत का मानो तांडव चला. बीते दिनों हमने कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट की दस्तक भी मध्यप्रदेश में देखी है. ऐसे में स्थितियां सामान्य होने तक उपचुनाव को लेकर कोई भी कदम आगे ना बढ़ाया जाए. गौरतलब है कि इसी आशय की एक याचिका निकाय चुनाव को लेकर भी मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में दायर की गई है. मूल रूप से दोनों ही जनहित याचिकाओं में कोरोना के हालात सामान्य होने तक किसी भी प्रकार के चुनाव न कराने की मांग की गयी है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें