इंदौर। अग्रवाल समाज में राजनीतिक जागरूकता बड़ी है, और वह अब सीधे सत्ता में भागीदारी को लालयित है यह स्वागत योग्य है, मगर सीधे प्रदेश के मुख्य दलों से पाने के लिए पहले उन्हें अपनी ताकत दिखाना जरूरी है। समाजवादी नेता और अग्रवाल वैश्य संघ के वरिष्ठ नेता रामबाबू अग्रवाल ने गत दिवस अग्रवाल समाज के संगठनों की बैठक पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उक्त बात कही।
श्री अग्रवाल ने कहा कि यह सही है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अग्रवाल समाज के भामाशाहों से पैसा तो लिया पर उन्हें राजनीतिक हैसियत नहीं दी, इसके लिए अग्रवाल समाज स्वयं ही जिम्मेदार है जिसने अपने समाज के ही उन लोगों को कभी मदद और ताकत नहीं दी। जिन्होंने आगे होकर चुनाव लड़ने का साहस दिखाया इसका उदाहरण नगर निगम चुनाव में हमारे ही समाज के उच्च शिक्षित युवा का महापौर का चुनाव लड़ना और उसके पहले कई चुनाव में अन्य दलों में अग्रवाल बंधुओ का चुनाव लड़ना रहा है। जिन्हें समाज का कोई सहयोग नहीं मिला अगर इस समय समाज एकजुट होकर ताकत दिखाता तो आज टिकट मांगना नहीं पड़ता, खुद चलकर आता।
सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल ने कहा कि~ लोगों के सुख-दुख में भागीदारी बनता, हमारा नैतिक दायित्व है, लेकिन राजनीतिक ताकत दिखाएं बगैर समाज के लोगों का नेतृत्व उभारना मुश्किल है अपने अग्रवाल समाज के कर्णधीरो से अपील की है। अग्रवाल समाज में सक्रिय प्रतिनिधि बढ़ाने की कोशिश होता होना चाहिए, ना की सक्रिय लोगों की टांग खींचने के।
क्षेत्र क्रमांक 3 में यदि अग्रवाल समाज के तीस हजार वोट रहे तो प्रमुख दल यदि समाज को टिकट न दे तो हमें किसी को निर्दलीय लड़कर अपनी ताकत दिखाना चाहिए।
टिकट मांगने से नहीं मिलेगा, अग्रवाल समाज को ताकत दिखाना होगी





