अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अखिलेश, शिवपाल, असीम अरुण… तीसरे चरण की इन 6 हॉट सीट्स पर होंगी सबकी नजरें

Share
  • ​करहलकरहल
  • तीसरे चरण में करहल विधानसभा की लड़ाई सबसे बड़ी लड़ाई मानी जा रही है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव उम्मीदवार हैं। उनके सामने बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल हैं। इस सीट पर बीजेपी काफी मेहनत कर रही है। अखिलेश की जीत तय करने के लिए भी उनका पूरा कुनबा मैदान में उतर गया है। बीते दिनों मुलायम सिंह यादव भी उनके लिए वोट मांगते दिखे थे।
     
  • ​जसवंतनगरजसवंतनगर
    चाचा शिवपाल यादव की सीट जसवंत नगर है और कहते हैं कि यहां से अगर योगी आदित्यनाथ भी चुनाव लड़ जाएं तो बीजेपी यह सीट नहीं जीत सकती। शिवपाल का यहां जलवा है। तभी तो मोदी लहर में भी यह सीट शिवपाल के पास रही। यह प्रदेश की सबसे वीआईपी सीटों में से एक है। बीजेपी के विवेक शाक्य इस सीट से प्रसपा को चुनौती दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि बीजेपी ने यहां शिवपाल के सामने वॉकओवर दे दिया है। 
  • ​सादाबादसादाबाद
  • रामवीर उपाध्याय सादाबाद से बीजेपी प्रत्याशी हैं। वह 25 साल से विधायक हैं और बीजेपी को उम्मीद है कि इस बार वह सादाबाद में कमल खिलाएंगे। रामवीर पहले बीएसपी में थे और मायावती के करीबी माने जाते थे। उन्होंने ही सादाबाद में बीएसपी की जीत का खाता खोला था। मोदी लहर में भी उपाध्याय सादाबाद से बीएसपी के टिकट पर चुनाव जीत गए थे। हालांकि, इस बार वह बीजेपी के साथ हैं। उनके खिलाफ सपा-आरएलडी गठबंधन के उम्मीदवार प्रदीप चौधरी गुड्डू हैं।
     
  • ​महाराजपुर​महाराजपुर
  • कानपुर की महाराजपुर विधानसभा सीट पर योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना चुनाव लड़ रहे हैं। सपा ने इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोक दी है। अखिलेश ने भी यहां रैली की थी। परिसीमन के बाद से इस सीट पर बीजेपी का प्रभाव बढ़ा है। हालांकि, इस बार चुनौतियां अलग हैं। बीजेपी को सपा के फतेह बहादुर गिल से ही चुनौती नहीं है बल्कि कांग्रेस के कनिष्क पांडेय ने मामला त्रिकोणीय बना दिया है।
     
  • ​कन्नौजकन्नौज
  • कन्नौज उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों काफी चर्चा में है। इत्र कारोबारियों के यहां छापेमारी की बात हो या खाकी छोड़ खादी धारण करने वाले असीम अरुण की। यह सीट इस बार हर किसी की नजर में है। बीजेपी के लिए यह सीट साख का सवाल है। पार्टी ने पूर्व आईपीएस असीम अरुण पर भरोसा जताया है। उनका मुकाबला सपा के अनिल दोहरे से है। वह लगातार तीन बार से इस सीट से जीतते आ रहे हैं। कन्नौज में मामला रोचक होने के आसार हैं।
     
  • ​फर्रुखाबादफर्रुखाबाद
  • राम मनोहर लोहिया की कर्मस्थली फर्रुखाबाद पर सपा का दावा हमेशा से मजबूत रहा है। जिले की सदर सीट पर हालांकि, मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। फर्रुखाबाद से पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद मैदान में हैं। सपा ने अपने गठंबंधन सहयोगी महान दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन मौर्य को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने विधायक सुनील दत्त द्विवेदी पर ही भरोसा जताया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें