अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

एलन मस्क का दावा….’एक्स’ पर बड़ा साइबर अटैक…

Share

एलन मस्क ने कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बड़ा साइबर अटैक किया गया है। इसकी वजह से प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। मस्क ने यह भी दावा किया कि हमले के पीछे कोई बड़ा समूह है या फिर इसमें कोई देश शामिल हो सकता है

 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ यूजर को सोमवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक्स पर यूजर कुछ भी सर्च नहीं कर पा रहे थे। इसके पीछे क्या वजह थी, वह अब सामने आ गई है। बताया गया है कि एक्स पर बड़ा साइबर अटैक हुआ था, जिसकी वजह से सारी सेवाएं ठप हो गई थीं। इस बात की जानकारी ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म के मालिक एलन मस्क ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने बताया इसके पीछे कोई समूह या फिर कोई देश भी शामिल हो सकता है।

पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘एक्स पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ, इसके पीछे के लोगों का पता लगाया जा रहा है। हम पर हर दिन हमला होता है, लेकिन यह बहुत सारे संसाधनों के साथ किया गया था। या तो एक बड़ा, समन्वित समूह और/या एक देश इसमें शामिल है। इसका पता लगाया जा रहा है।’

एक्स के डाउन होने की समस्या देशभर में देखने को मिली। हमले के कारण पूरे दिन में तीन बार व्यवधान हुआ, जिनमें से प्रत्येक लगभग एक घंटे तक चला। एक यूजर ने एक्स के डाउन होने पर लिखा, ‘क्या ट्विटर डाउन है? क्या किसी और को भी यह समस्या हो रही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लगता है कि कोई वास्तव में नहीं चाहता कि एक्स कामयाब हो। आश्चर्य है कि इसके पीछे कौन है।’एक्स के डाउन होने की समस्या देशभर में देखने को मिली। हमले के कारण पूरे दिन में तीन बार व्यवधान हुआ, जिनमें से प्रत्येक लगभग एक घंटे तक चला। एक यूजर ने एक्स के डाउन होने पर लिखा, ‘क्या ट्विटर डाउन है? क्या किसी और को भी यह समस्या हो रही है।’

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लगता है कि कोई वास्तव में नहीं चाहता कि एक्स कामयाब हो। आश्चर्य है कि इसके पीछे कौन है।’एक्स के डाउन होने की समस्या देशभर में देखने को मिली। हमले के कारण पूरे दिन में तीन बार व्यवधान हुआ, जिनमें से प्रत्येक लगभग एक घंटे तक चला। एक यूजर ने एक्स के डाउन होने पर लिखा, ‘क्या ट्विटर डाउन है? क्या किसी और को भी यह समस्या हो रही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लगता है कि कोई वास्तव में नहीं चाहता कि एक्स कामयाब हो। आश्चर्य है कि इसके पीछे कौन है।’एक्स के डाउन होने की समस्या देशभर में देखने को मिली। हमले के कारण पूरे दिन में तीन बार व्यवधान हुआ, जिनमें से प्रत्येक लगभग एक घंटे तक चला। एक यूजर ने एक्स के डाउन होने पर लिखा, ‘क्या ट्विटर डाउन है? क्या किसी और को भी यह समस्या हो रही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लगता है कि कोई वास्तव में नहीं चाहता कि एक्स कामयाब हो। आश्चर्य है कि इसके पीछे कौन है।’

एक्स के डाउन होने के बाद अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी साझा करते हुए यूजर नजर आए। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर सोशल मीडिया यूजर शिकायतें दर्ज करते हुए नजर आए। एक्स को अक्टूबर 2022 में मस्क ने अधिग्रहित किया था। एक्स को खरीदने के बाद मस्क द्वारा बड़े पैमाने पर छंटनी की गई थी। कई बड़े अधिकारियों को नौकरी से निकाला गया।

बता दें कि अब एक्स सोशल मीडिया हैंडल पहले की तरह ही सर्चिंग कर रहा है और किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आ रही हैं। हालांकि, एक्स के डाउन के बाद अभी भी सोशल मीडिया यूजर पूछते हुए नजर आ रहे हैं क्या एक्स पर पोस्ट कर सकते हैं। क्या सब कुछ ठीक हो गया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें