अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अल्लू अर्जुन ने ‘हाय नन्ना’ पर लुटाया प्यार

Share

बॉलीवुड में एक-दूसरे की फिल्मों की समीक्षाओं का दौर चलता रहता है। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक सभी सितारे एक-दूसरे की फिल्मों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं। जहां पहले दर्शकों की नजर किसी भी फिल्म के रिलीज होने से पहले समीक्षकों द्वारा साझा किए गए रिव्यू पर होती थी, वहीं अब उनके साथ ही स्टार्स द्वारा फिल्मों पर दी गई प्रतिक्रियाएं भी सभी के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। जहां हाल ही में बड़े-बड़े सितारों ने संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित ‘एनिमल’ पर प्यार लुटाया था, वहीं अब हाल ही में देश और दुनिया में ‘पुष्पा’ के नाम से मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने नानी और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म ‘हाय नन्ना’ यानी ‘हाय पापा’ के की जमकर तारीफ की है।

Allu Arjun Pushpa 2 star Praises Nani and Mrunal Thakur for their movie Hi Nanna calls it heart touching

दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने कमाल के अभिनय और दमदार स्क्रीन प्रजेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाले सुपरस्टार नानी इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हाय नन्ना’ को लेकर सुर्खियों में हैं। नानी एक के बाद एक फिल्मों में काम कर सभी के दिलों में जगह बनाने में सफल रहे हैं और इस बार वह एक बेहद ही इमोशनल फिल्म लेकर दर्शकों के बीच लौटे हैं। ‘हाय नन्ना’ नामक इस फिल्म में उनके साथ पर्दे पर मृणाल ठाकुर की जोड़ी धमाल मचा रही है। हाल ही में थिएटर में रिलीज हुई ‘हाय नन्ना’ को लेकर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा किए हैं और इसकी सराहना की है।

Allu Arjun Pushpa 2 star Praises Nani and Mrunal Thakur for their movie Hi Nanna calls it heart touching

इन दिनों अपनी फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए अभिनेता अल्लू अर्जुन बाकी चीजों के लिए भी समय निकाल ही लेते हैं। फिर चाहे अपने परिवार के साथ समय बिताना हो या फिर किसी फिल्म को देखकर सोशल मीडिया पर उसका रिव्यू करना। हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने तेलुगु सुपरस्टार नानी और मृणाल ठाकुर स्टारर फैमिली ड्रामा फिल्म ‘हाय नन्ना’ देखी और इसकी कहानी उन्हें इस कदर पसंद आई कि वह फिल्म के मुख्य सितारों के अभिनय कौशल की सराहना करने से खुद को रोक नहीं पाए और पूरी टीम को भी बधाई दी।  एक्स पर ‘हाय नन्ना’ के लिए नोट लिखकर अल्लू अर्जुन ने इसकी तारीफ की। अभिनेता ने लिखा, ‘हाय नन्ना की पूरी टीम को बधाई। क्या प्यारी गर्म फिल्म है ..यह सही में दिल को छू लेने वाली है। भाई नानी ने फिल्म में बहुत सहज प्रदर्शन किया और ऐसी मनोरम स्क्रिप्ट के लिए हां करने और इसे सबके सामने लाने के लिए मैं उन्हें सम्मान देना चाहता हूं…’

Allu Arjun Pushpa 2 star Praises Nani and Mrunal Thakur for their movie Hi Nanna calls it heart touching

आगे अल्लू अर्जुन ने मृणाल की प्रशंसा करते हुए लिखा, ‘प्रिय मृणाल ठाकुर आपकी मिठास स्क्रीन पर झलक रही है और वह आप ही की तरह सुंदर है।’ उन्होंने फिल्म में नानी की बेटी की भूमिका निभाने वाली कियारा खन्ना की सराहना करते हुए कहा, ‘बेबी कियारा! तुम्हारी क्यूटनेस से दिल पिघल रहे हैं। बस! अब स्कूल जाओ। अन्य सभी कलाकारों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए और तकनीशियनों को उनके काम के लिए बधाई। निर्देशक शौरयुव को भी बधाई। आपने अपनी पहली फिल्म से सभी को प्रभावित किया है। आपने कई दिल को छू लेने वाले क्षण बनाए हैं। अद्भुत प्रस्तुति। हाय नन्ना सिर्फ पिता ही नहीं बल्कि परिवार के हर सदस्य के दिल को छू जाएगी।’

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें