अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

खलनायक अभिनेता पर सदा भारी?

Share

शशिकांत गुप्ते

देशी फिल्में किसी भाषा में बने।हरएक फ़िल्म बगैर खलनायक के  बनती ही नहीं है।फ़िल्म की पटकथा लिखने वाले लेखक को अभिनेता के किरदार से अधिक खलनायक के किरदार पर  मानसिक श्रम करना पड़ता होगा?कारण अभिनेता के हरएक तरह प्रामाणिक कार्य में बेईमानी के माध्यम से किस तरह अवरोध पैदा करना?अभिनेता पर झूठे आरोप लगाकर उसे गिरफ्तार करवाना? गिरफ्तारी के दौरान अभिनेता को हवालात में बेरहमी प्रताड़ित करना?अभिनेता पर झूठे मुकदमें दायर करने के लिए खलनायक को कानून के रखवालों का अभिनय करने वालों के द्वारा मदद पहुँचाने के गोपनीय तरीके लिखने पडतें होंगे?गोपनीय तरीके का मतलब हर तरह के भ्रष्ट्राचार के तौर तरीके का पूर्ण अनुभव प्राप्त करना पड़ता होगा?खलनायक में  हरतरह के अवैध धंधों को बेख़ौफ़ होकर संचालित की क्षमता को बहुत ही बारीकी से अध्ययन करना पड़ता होगा ?कुल मिलाकर फिल्मी लेखक को खलनायक के किरदार पर अभिनेता के किरदार से अधिक मानसिक परिश्रम करना पड़ता है?हर फिल्म की कहानी लिखने वाले लेखक सम्भवतः लिखते समय यह भूल जातें होंगे कि, अपने देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।बहरहाल फिल्मों की कहानी लिखने वाले लेखकों से एक बात सीखना चाहिए।किसी तरह की कहानी लिखना हो तो अभिनेता से ज्यादा खलनायकों पर लिखी कहानियां पढ़ना चाहिए।इतिहास खलनायकों से भरा पड़ा है।शिक्षा के पाठ्यक्रमों में खलनायकों को पढ़ाया जाना चाहिए।खलनायकों के चरित्रहीनता और  क्रूरता के इतिहास को पढ़ने के बाद ही तो लोग उनकी वास्तविकता से अवगत होंगे?खलनायकों के इतिहास को पढ़कर ही देशभक्ति पर बनी फिल्मों में विदेशी आक्रांताओं का किरदार निभाने का हुनर देशी अभिनेता बखूबी निभा पातें हैं।फिल्मों में वर्षो से खलनायक के किरदार में *प्राण* फूंकने वाले *जीवन* पर्यंत खलनायक का रोल अदा करना वाले खलनायकों की कमी नहीं है।प्रसिध्द अभिनेता स्व.प्राण साहब जिन्हीने प्रायः फिल्मों में खलनायक का ही रोल अदा किया है।उन्हें मतलब प्राण को एक बार पत्रकारों ने पूछा आप की एंट्री जैसे ही पर्दे पर होती है,दर्शक आपको देख क्रोध से तमतमाकर दांत पीसने लगतें हैं।प्राण ने जवाब दिया यही तो मेरे अभिनय की उपलब्धि है।
शशिकांत गुप्ते इंदौर

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें