अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

5 जिलों में कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति:दमोह में मनु मिश्रा को दी गई संगठन की कमान, जिलाध्यक्ष अजय टंडन को बनाया है उम्मीदवार

Share

भोपाल

कांग्रेस ने दमोह सहित पांच जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस ने दमोह में मनु मिश्रा को जिला अध्यक्ष बनाया है। मिश्रा उप चुनाव में टिकट के प्रबल दावेदार थे। उन्हें बैंलेंस करने के लिए जिले की कमान सौंपी गई है। इससे पहले कई वर्षों से अजय टंडन जिला अध्यक्ष रहे, उन्हें अब कांग्रेस ने उप चुनाव में बीजेपी के राहुल सिंह के सामने मैदान में उतार है। इसी तरह अनूपपुर जिला अध्यक्ष दो बार के विधायक अनूपपुर फंदेलाल मार्को को बनाय गया है। यहां 15 साल से जयप्रकाश अग्रवाल जिला अध्यक्ष रहे। ऐसे कई जिले हैं, जहां 10 और 15 साल से जिलाध्यक्ष नहीं बदले गए हैं। इसकी वजह गुटबाजी है। दमोह अनपूपुर के अलावा दतिया में अशोक दांगी, रतलाम शहर में हर्षविजय गहलोत और हरदा में ओम पटेल की नियुक्ति की गई है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मप्र के 5 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मप्र के 5 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में जाने के बाद से पार्टी में गुटबाजी नहीं थम पा रही है। आलम यह है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष तक की नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस कमेटी नहीं बल्कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) को करना पड़ रही है। इससे पहले मई 2020 में उप चुनाव को ध्यान में रखते हुए 11 जिलों श्योपुर, ग्वालियर ग्रामीण, विदिशा, सीहोर, रतलाम शहर, शिवपुरी, गुना शहर व ग्रामीण, होशंगाबाद, सिंगरौली शहर और देवास ग्रामीण अध्यक्ष की नियुक्त की गई थी। इसमें 4 जिले भी शामिल थे, जहां उप चुनाव होना था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें