अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अर्चना तिवारी का सुराग मिला, जल्द होगा चौंकाने वाला खुलासा

Share

कटनी की बेटी अर्चना तिवारी 7 अगस्त को रक्षाबंधन पर इंदौर से कटनी लौटते वक्त भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के पास अचानक लापता हो गई थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स के आधार पर उसका पता लगाने का दावा किया है.

भोपाल. कटनी की बेटी अर्चना तिवारी 7 अगस्त को रक्षाबंधन पर घर लौटते वक्त इंदौर से कटनी आ रही थी, लेकिन रानी कमलापति स्टेशन के पास चलती ट्रेन से अचानक लापता हो गई थी. रेल पुलिस एसपी राहुल सिंह लोढा ने उसका पता लगाने का दावा किया है. इससे पहले रेल पुलिस ने कटनी, भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम में उसकी तलाश कर रही थी. कटनी के स्थानीय युवा कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ने सूचना देने वाले को 51 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी. परिवार और समाजसेवी भी खोज में जुटे थे. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और अन्‍य सुराग की मदद से अर्चना का पता लगा लिया है.

एसपी राहुल सिंह लोढा ने कहा कि उनके परिजनों से अगर सारी बातें बताई होती तो अर्चना को पहले ही तलाश लिया गया होता. उन्‍होंने कहा कि हमने कई स्‍तर पर और कई तरीके से छानबीन की और फाइनली हमें पता लग गया है. कुछ तकनीकी कारणों से हम कुछ समय में इसका खुलासा करेंगे. वहीं कटनी से खबर है कि परिजनों को नर्मदापुरम के पिपरिया में बुलाया गया है और वे कटनी से रवाना हो चुके हैं.

मोबाइल फोन के कॉल डेटा रिकॉर्ड से क्‍लू मिला 
रेल एसएसपी राहुल लोढ़ा के अनुसार, दो टीमें लगातार अर्चना की तलाश कर रही थीं. इस बीच चार-पांच लोगों ने दावा किया कि उन्होंने अर्चना जैसी दिखने वाली लड़की को देखा था. इसके बाद पुलिस को लीड मिली और वह जांच में आगे बढ़ गई. रेल पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज से उसकी स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी. पुलिस ने मोबाइल फोन के कॉल डेटा रिकॉर्ड (CDR) और इंटरनेट डेटा रिकॉर्ड (IPDR) भी खंगाले थे जिससे बड़ा सुराग हाथ लगा. कटनी की अर्चना तिवारी इंदौर में रहकर सिविल जज परीक्षा की तैयारी कर रही थी. वह एक मेहनती और होनहार युवती थी.

चलती ट्रेन से हुई थी लापता, लॉस्‍ट लोकेशन भोपाल में थी 
कटनी की बेटी अर्चना तिवारी की गुमशुदगी ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी. दरअसल, अर्चना 7 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार के लिए घर लौटने के लिए इंदौर से कटनी के लिए निकली थी. लेकिन भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास से अचानक वह चलती ट्रेन से लापता हो गई थी. उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कटनी में दर्ज हुई. इसके बाद कटनी, भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम के रेल पुलिस अधिकारी छानबीन कर रहे थे.

कटनी/ भोपाल/ इंदौर/नर्मदापुरम. कटनी की बेटी अर्चना तिवारी 7 अगस्त को रक्षाबंधन पर घर लौटते वक्त इंदौर से अपने घर जाने के लिए निकली थी कि वह भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के पास चलती ट्रेन से अचानक लापता हो गई. अब कटनी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ने अर्चना की जानकारी देने वाले को ₹51 हजार का इनाम देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा, “अर्चना हमारी बहन है, पूरे जिले को उसकी चिंता है. हम चाहते हैं वह सुरक्षित वापस आए.” बीते करीब 120 घंटों से अर्चना का पता लगाने के लिए रेल पुलिस ने कटनी, भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम में उसकी तलाश कर रही है.

परिवार और समाजसेवी भी खोज में जुटे हैं. इंदौर में पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और एक संदिग्ध कार की जांच कर रही है. अभी तक अर्चना का कोई सुराग नहीं मिला है, और हर कोई उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहा है. दरअसल, कटनी की बेटी अर्चना तिवारी की गुमशुदगी ने पूरे जिले को चिंता में डाल दिया है.  रेल एसएसपी राहुल लोढ़ा के अनुसार, दो टीमें लगातार अर्चना की तलाश कर रही हैं. पूछताछ में चार-पांच लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने अर्चना जैसी दिखने वाली लड़की को देखा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से उसकी स्पष्ट पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

इंदौर पुलिस ने खास कार ड्राइवर और मालिक से की पूछताछ 
पुलिस ने मोबाइल फोन के कॉल डेटा रिकॉर्ड (CDR) और इंटरनेट डेटा रिकॉर्ड (IPDR) भी खंगाले हैं. साथ ही साइबर टीम सक्रिय है. अर्चना इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थी. वह एक मेहनती और होनहार युवती थी. परिवार के साथ-साथ स्थानीय समाजसेवी और जनप्रतिनिधि भी उसकी खोज में आगे आ रहे हैं. एक नया खुलासा इंदौर से सामने आया है, जहां 6 अगस्त की रात अर्चना को अपने सत्कार गर्ल्स हॉस्टल के बाहर एक कार से उतरते हुए सीसीटीवी में देखा गया है. यह वही कार मानी जा रही है, जिससे उसे हॉस्टल लाया-जाया जाता था. पुलिस ने इस वाहन को जांच के दायरे में लिया है और इसके मालिक और ड्राइवर से पूछताछ कर रही है.

बैतूल के एक शख्‍स का दावा और भी चौंकाने वाला
अर्चना की तलाश में बैतूल से एक शख्‍स का दावा है कि उसने रानी कमलापति रेलवे स्‍टेशन पर अर्चना को दूसरी ट्रेन जो बेंगलुरू जा रही थी, उसमें देखा था. अर्चना के साथ एक युवक भी था. इस शख्‍स का दावा है कि दोनों एक साथ थे और जब वह बैतूल रेलवे स्‍टेशन पर उतरा तब तक अर्चना उसी ट्रेन में थी. पुलिस इस एंगल से भी तलाश कर रही है. इधर, परिवार की ओर से भी सूचना देने वाले को उचित इनाम की घोषणा की गई है ताकि जल्द से जल्द अर्चना को खोजा जा सके. अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से तनाव बढ़ रहा है, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोग पूरी मेहनत से उसकी खोज जारी रखे हुए हैं. हर कोई उम्मीद करता है कि अर्चना जल्द से जल्द अपने घर लौट आएगी.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें