अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अरुण यादव बोले- हर बार फसल मैं उगाता हूं, किसी को दे देता हूं

Share

बुरहानपुर

हर बार पार्टी जो निर्देश देती है, वो मैं करता हूं। हर बार फसल मैं उगाता हूं, किसी को दे देता हूं। 2018 में भी ऐसा ही हुआ, कहा- तुम्हारी फसल दे दो, मैंने कहा हां साहब ले लो। फिर उगा लेंगे। मेरा यह मानना है कि मुझे बहुत कुछ मिला है आगे और मौके मिलेंगे। आज यहां जमा होने का एक ही मकसद है कि हर हाल में इस चुनाव को हमें जीतना है।

यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने बुरहानपुर के हुसैनी हॉल में शुक्रवार रात 8 बजे आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। बात तो उन्होंने हंसी-हंसी में कही, लेकिन कहीं न कहीं दर्द भी झलका। उन्होंने कहा ऐसा मौका 2009 में भी नहीं था। तब नंदू भैया हमारे खिलाफ थे। आज पूरा विपक्ष बिखरा हुआ है। किस-किस तरह से बिखराव है, यह बता नहीं सकता। सत्ता और संगठन का कोई मेल नहीं है। इस परिस्थिति में हमारा जीतना जरूरी है। 12 को कमलनाथ आएंगे। इसके बाद अन्य नेता आएंगे।

तब भाजपा गाना गाती थी महंगाई डायन खात जात, अब वहीं महंगाई डायन इन्हें अप्सरा नजर आ रही

यादव ने कहा हम 2009 में सरकार में आए थे, तब डीजल का भाव, खाने के तेल का भाव 65-70 रुपए होता था। अब 110 रुपए लीटर डीजल का भाव है। खाने का तेल 180 रुपए किलो है। तब भाजपा गाना गाती थी महंगाई डायन खात जात। अब नरेंद्र मोदी और शिवराजसिंह चौहान की सरकार को मंहगाई अप्सरा नजर आ रही है। उन्होंने कहा हम हर हाल में लोकसभा सीट जीतेंगे। यह चुनाव 2023 का सेमी फाइनल है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें