अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बुरे फंस गए अशनीर ग्रोवर, FIR दर्ज, इंदौर के स्वच्छता अवॉर्ड पर सवाल उठाना पड़ा भारी इंदौर ने खरीदा स्वच्छता सर्वे-अश्नीर ग्रोवर

Share

इंदौर अशनीर ग्रोवर ने इंदौर को स्वच्छता में मिले नंबर वन के अवॉर्ड पर सवालिया निशान लगाए थे. कहा कि इंदौर ने स्वच्छता सर्वे खरीदा है. भारत पे के पूर्व को-फॉउण्डर तथा मोटिवेशनल स्पीकर अश्नीर ग्रोवर ने इंदौर के लगातार छह बार स्वच्छता में नंबर वन आने पर सवाल उठाए हैं। वे एक निजी कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। ग्रोवर के ऐसा कहते ही वहां बैठे युवाओं ने हूटिंग शुरू कर दी। पर ग्रोवर बोलते रहे। मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में ग्रोवर के खिलाफ मानहानि का केस लगाएंगे। इसके साथ ही एफआईआर दर्ज कराएंगे।

दरअसल ग्रोवर ने कार्यक्रम में टॉक शो के दौरान कहा कि ‘मैंने तीन-चार साल सुन लिया कि इंदौर स्वच्छ शहर है। यह सर्वे खरीदा है। क्लीनेस्ट में सिर्फ चिप्स के पैकेट को नहीं गिनते मलबे को भी गिनते हैं। उन्होंने कहा कि हर जगह कंस्ट्रक्शन चल रहा है। मैं यह नहीं कहता कि गंदगी है लेकिन कोई मुझसे व्यक्तिगत पूछे तो मैं भोपाल को ज्यादा बेहतर मानता हूं।

अच्छा है कि वहां मेट्रो नहीं बना रहे हैं। फिर अपनी बात को सुधार करते हुए कहा कि या जहां बना रहे हैं वहां मैं गया ही नहीं। लोग मुझे कहते हैं कि 10 बजे बाद भोपाल में करने को कुछ नहीं होता। मैं वैसे भी भी शराब नहीं पीता। रात 10 बजे बाद यहां जो हरकतें होती है इसकी तुलना में मैं भोपाल को पसंद करता हूं।

खास बात यह कि उनके इस बिगड़े बोल को लेकर ऑडियंस ने जरूर हूटिंग की। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो अब लोग निंदा कर रहे हैं। इसी कड़ी में फिर मेयर ने अपना यह बयान जारी किया है कि ऐसे फ्रॉड लोगों को बुलाने पर आयोजकों को बचना चाहिए। यह इंदौर के साथ इंदौर वासियों का अपमान है।

वे ग्रोवर के खिलाफ मानहानि के केस के साथ एफआईआर दर्ज कराएंगे। सांसद शंकर लालवानी बोले यह इंदौर कि जनता का अपमान है, ग्रोवर के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होना चाहिए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें