अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अशोक सिंह ने राज्यसभा प्रत्याशी के लिए नामांकन दाखिल किया

Share

भोपाल । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किये जाने पर आज मध्यप्रदेश विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, कांग्रेस विधायकगण और बड़ी संख्या में कांग्रेसजन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से एकत्र होकर विधानसभा पहुंचे, जहां अशोक सिंह ने पटवारी सहित कांग्रेसजनों की मौजूदगी में विधानसभा निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने कहा कि सिंह आज सुबह 9 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जे.पी. धनोपिया और अन्य अभिभाषकों की उपस्थिति में नामांकन फार्म की वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करायी गई। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे सिंह कांग्रेसजनों के साथ विधानसभा पहुंचे और राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
इस अवसर पर सर्वपूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, अरूण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैया, रामनिवास रावत, के.के. मिश्रा, राजीव सिंह, प्रकाश जैन, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, विधायकगण आरिफ मसूद, नितेन्द्र सिंह राठौर, सुरेश राजे, ठाकुर रजनीश सिंह, दिनेश गुर्जर, सिद्धार्थ कुशवाहा, पूर्व सांसद आनंद अहिरवार, राजकुमार पटेल, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, श्रीमती विभा पटेल, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, दीपचंद यादव, पीयूष बबेले, अब्बास हफीज, अवनीश बुदेल, आनंद जाट, रवि वर्मा, फरहाना खान, डॉ. अनुराधा सिंह, विनोद सेन, राहुल सिंह राठौर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें