अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शराब ठेको के नवीनीकरण का प्रयास असफल

Share

राजेन्द्र के.गुप्ता/सात्विक गुप्ता

*मंत्रालय और आबकारी आयुक्त फेल*

   प्रदेश की शराब दुकानो की निष्पादन की प्रक्रिया जारी है ! ठेको के नवीनीकरण का प्रस्ताव लगभग असफल रहा है ! सरकार के 13073 करोड आरक्षित मूल्य के लक्ष्य के सामने मात्र 7022 करोड के ठेके नवीनीकरण हो सके है, शेष बची लगभग 6000 करोड की दुकानो के ठेके टेंडर से होगे ! विशेषज्ञो का कहना है सरकार को न्यूनतम 1000 करोड का नुकसान होगा ! उमरिया, सतना, देवास, छिदवाडा, रायसेन, जबलपुर, झाबुआ , शहडोल, छतरपुर, निवाडी, बैतुल, भोपाल, अलिराजपुर सहित एक अन्य जिले मे नवीनीकरण शून्य रहा है ! रायसेन मात्र 1% से नवीनीकरण से चूका है ! 

आबकारी अधिकारियो और एक स्वनामधन्य सहायक आबकारी आयुक्त का कहना है नवीनीकरण की असफलता के लिए आबकारी पोर्टल जिम्मेदार है , अधिकारियो को अंत तक यह पता नही था कि किन समूहो पर लाटरी के आवेदन नही आए है, इसलिए जिला अधिकारियो अपना बचाव कर रहे है ! जिले के अधिकारी स्थिती को समझ कर, अपने प्रभाव से (अगर है तो) नवीनीकरण का प्रतिशत बढा सकते थे, जैसा पूर्व मे होता आया है, आबकारी के कई धुरंधर रिटायरमेंट का लुत्फ उठा रहे है, कुछ खेल खेल रहे है। इंदौर, छिदवाडा, भोपाल, जबलपुर, झाबुआ, अलिराजपुर, रायसेन, सतना मे नवीनीकरण न होना फील्ड अधिकारियो की विफलता का परिचायक माना जा रहा है ! मंत्रालय और आबकारी आयुक्त लगातार फेल हो रहे है, बकाया राजस्व वसूली नही कर पा रहे है, ऊपर से वर्ष 2023—2024 का नवीनीकरण लगभग फेल हो गया, प्रभारी के नाम पर दागियों को पोस्टिंग देने का खेल भी ले डूबा है, हमारे द्वारा पूर्व में लिखी खबर को आज एक बड़े अखबार ने प्रमुखता से उठाया है, अब एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमे दागी को प्रभारी बनाने और पक्षपात पूर्ण कार्यवाही के खेल पर जवाब देना भारी पड़ेगा…

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें