अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

‘भारतीय सिनेमा के लिए बड़ा नुकसान’, राष्ट्रपति से लेकर सेलेब्स तक ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि

Share

धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  और पीएम मोदी से लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है।अभिनेता के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही करण जौहर से लेकर काजोल के अलावा कई सेलेब्स ने धर्मेंद्र के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक जाहिर किया। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर अभिनेता धर्मेंद के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा, ‘मशहूर एक्टर और पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दीं। भारतीय सिनेमा की एक बड़ी हस्ती के तौर पर, वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की नई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’ 

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर अभिनेता धर्मेंद को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनालिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर थे, जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं।’ यूनियन मिनिस्टर नितिन गडकरी और कांग्रेस प्रेजिडेंट मल्लिकाअर्जुन खरगे ने भी धर्मेंद्र के निधन पर शोक जाहिर किया है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है। एनसीपी (एसपी) चीफ शरद पंवार ने भी ट्विटर पर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें