अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

राजस्थान से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल में पटरी से उतरी; जलपाईगुड़ी में हुए हादसे में कई मौत की संभावना

Share

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया है। गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस के पहिए पटरी से उतर जाने के कारण जलपाईगुड़ी के डोमोहानी में उसके 4-5 डिब्बे पलट गए। हादसे में मरने वालों की संख्या का अब तक पता नहीं लग सका है, लेकिन हादसे की भयावहता को देखते हुए कई लोगों के मरने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर बचाव अभियान शुरू हो गया है। पलटे हुए डिब्बों में बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं, जिनमें कुछ घायल हैं।

इंडियन ओपन बैडमिंटन में बड़ा उलटफेर, 20 साल की मालविका ने साइना नेहवाल को हराया; 34 मिनट में जीती नागपुर की खिलाड़ी

इंडियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में गुरुवार को बड़ा उलटफेर हुआ। नागपुर की रहने वाली 20 साल की मालविका बनसोड ने दिग्गज खिलाड़ी और लंदन ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना नेहवाल को हरा दिया। महिला सिंगल्स के दूसरे राउंड के मुकाबले में मालविका ने साइना को लगातार गेम में 21-17, 21-9 से हरा दिया। यह मैच 34 मिनट तक चला।

महात्मा गांधी को गाली देने वाले कालीचरण को जमानत नहीं, 25 जनवरी तक जेल में ही रहेगा
महाराष्ट्र के कथित संत कालीचरण को 25 जनवरी तक रायपुर जेल में ही रहना होगा। 13 जनवरी को उसकी न्यायिक रिमांड खत्म होने वाली थी। गुरुवार को रायपुर की अदालत में जज ने उसे 25 जनवरी तक रायपुर जेल में ही रहने का आदेश सुनाया है।

श्रीहरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ने की आत्महत्या की कोशिश

पटना सिटी के तख्त श्रीहरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई राजेंद्र सिंह ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। उन्होंने खुद के कृपाण से अपनी गर्दन पर वार किया। घायल हालत में इलाज के लिए सिटी के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें PMCH रेफर कर दिया है।

MP में अगले तीन दिन कंपकंपाएगी ठंड, भोपाल-इंदौर समेत 22 शहरों में 10 डिग्री के नीचे पारा
MP में ठंड ने कंपकंपा दिया है। बुधवार की रात भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 22 से ज्यादा शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे रहा। अगले 3 दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में शीतलहर और घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड रहेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. पीके साहा ने बताया कि, 15 जनवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से ऐसा होगा। नए सिस्टम से बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। 

BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यूपी की 172 सीटों पर चर्चा
दिल्ली में आज भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 172 सीटों पर चर्चा हुई है। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस बारे में जानकारी दी। मौर्य ने इसके साथ ही कहा कि भाजपा यूपी में फिर से जीत दोहराएगी।

भाजपा की इस बैठक को लेकर मीडिया में अलग अलग खबरें आई हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि BJP विधानसभा चुनाव में अपना दल और निषाद पार्टी दोनों को 15 से 17 सीटें दे सकती है। इसके अलावा कल लखनऊ में गठबंधन का ऐलान हो सकता है।

NCP और सपा के साथ मिलकर लड़ेंगी यूपी विधानसभा चुनाव

शरद पवार की NCP यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने इस बारे में जानकारी दी। नवाब मलिक ने बताया कि हमने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। एक सीट का ऐलान हो चुका है और दूसरी सीटों के लिए बातचीत जारी है। हम यूपी में बनने वाले गठबंधन का समर्थन करेंगे।

इससे पहले शरद पवार ने भी लगातार BJP विधायकों के पार्टी छोड़ने पर तंज किया था। उन्होंने कहा कि एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरता जब भाजपा का कोई नेता पार्टी नहीं छोड़ता। उदाहरण के लिए यूपी को ही लीजिए, 13 विधायक दूसरी पार्टी में शामिल होने के लिए BJP छोड़ चुके हैं। मुझे पता चला है कि भाजपा के 4 विधायकों ने आज ही पार्टी छोड़ी है।

योगी सरकार के मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी छोड़ा BJP का साथ, अखिलेश ने किया सपा में स्वागत

UP में BJP नेताओं के इस्तीफे का सिलसिला जारी है। योगी सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अखिलेश यादव ने धर्म सिंह सैनी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए सपा में उनका स्वागत किया है। सैनी तीसरे मंत्री हैं, जिन्होंने BJP से इस्तीफा दिया है। इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह ने पार्टी छोड़ी थी।

सिर्फ यही नहीं, गुरुवार को धर्मसिंह सैनी से पहले दो और BJP विधायक मुकेश वर्मा और विनय शाक्य ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया है। मुकेश वर्मा शिकोहाबाद से विधायक हैं, जबकि विनय शाक्य औरेया की बिधुना सीट से विधायक हैं। बीत 3 दिन में भाजपा के 10 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं।

UP में अपना दल और निषाद पार्टी को 15 से 17 सीटें दे सकती है BJP, कल होगा गठबंधन का ऐलान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में अपना दल और निषाद पार्टी दोनों को 15 से 17 सीटें देने पर सहमति बनी है। कल लखनऊ में गठबंधन का ऐलान हो सकता है।

बैठक के दौरान CM योगी आदित्यनाथ, अमित शाह, अनुराग ठाकुर और स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शिरकत की।

UP में कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, इनमें 50 महिलाएं

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इनमें 50 महिलाओं के नाम हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिस्ट का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ये वे महिलाएं हैं जिन्होंने किसी न किसी तरह से योगी शासन के दौरान अत्याचार सहा है। 125 उम्मीदवारों में से 40% महिलाएं हैं और 40% युवा हैं।

कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी विधानसभा का टिकट दिया है। शाहजहांपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडे को मैदान में उतारा है। इसके अलावा फर्रूखाबाद से सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को टिकट दिया गया है। प्रियंका पहले ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दे चुकी हैं। 

केजरीवाल ने कहा- पंजाब में CM का चेहरा जनता चुनेगी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में CM का चेहरा जनता चुनेगी। उन्होंने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वे CM की रेस में नहीं हैं। केजरीवाल ने फोनलाइन नंबर जारी की है। इसका नंबर 7074870748 है। उन्होंने कहा कि जनता इस नंबर पर 17 जनवरी शाम 5 बजे तक फोन करके अपनी पसंद का CM बताए और उसे ही हम चेहरा बनाएंगे।

UP में BJP को एक और झटका, विधायक मुकेश वर्मा का इस्तीफा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक के बाद झटके लग रहे हैं। UP के शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। बीते 3 दिन में 8 विधायक पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं। मुकेश वर्मा ने भी अपने इस्तीफे में दारा सिंह और स्वामी प्रसाद मौर्य की तरह पार्टी पर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया है।

कुलगाम मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का पाकिस्तानी आतंकी बाबर ढेर
कश्मीर के कुलगाम में बुधवार से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ आज सुबह खत्म हुई। IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया इस मुठभेड़ जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी मारा गया है। उसकी पहचना पाकिस्तानी नागिरक बाबर के रूप में हुई है। ये 2018 से शोपियां और कुलगाम में सक्रिय था। आतंकी के पास से 1 AK राइफल, 1 पिस्तौल और 2 ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। इस मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया है।

डॉ. एस सोमनाथ होंगे ISRO के नए अध्यक्ष, के सिवन की जगह लेंगे

रॉकेट वैज्ञानिक डॉ. एस सोमनाथ को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का नया अध्यक्ष और अंतरिक्ष सचिव नियुक्त किया गया है। डॉ. सोमनाथ ISRO में के सिवन की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो रहा है। डॉ. सोमनाथ का कार्यकाल 3 साल रहेगा।

डॉ. सोमनाथ लॉन्च व्हीकल डिजाइन समेत बहुत से सब्जेक्ट के एक्सपर्ट हैं। उन्हें लॉन्च व्हीकल सिस्टम इंजीनियरिंग, स्ट्रक्चरल डायनेमिक्स, इंटीग्रेशन डिजाइन, स्ट्रक्चरल डिजाइन, मैकेनिज्‍म डिजाइन और पायरोटेक्नीक में भी विशेषज्ञता हासिल है।

मणिपुर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके
भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर में आज रात 02:17 के आसपास भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्ट स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र राजधानी इंफाल से 41 किमी उत्तर में था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें