अशोकनगर प्लास्टर के लिए सीमेंट देखकर बाइक से घर लौट रहे युवक की बाइक सड़क पर पड़े बोल्डर से टकरा गई जिससे अनियंत्रित होकर गिर गया। इस दौरान उसके पैर और छाती पर चोट आई थी। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया था। रामपाल पुत्र तुलाराम पाल 24 साल निवासी इंदार कदवाया की शादी लॉकडाउन के समय 8 महीने पहले जारसल चक्क से हुई थी। रामपाल मेहनत मजदूरी करता है। जिसके पिता की तबियत खराब है। रामपाल के मकान का प्लास्टर होना था जिसके लिए सीमेंट देखने कदवाया गया था, जो गांव बाइक से लौट रहा था। कुएं से निकले बोल्डर सड़क पर डले थे। जिनके पास से बाइक निकाल रहा था तभी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसके पैर और छाती में चोट आ गई। जहां से ईसागढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। इसके बाद जिला अस्पताल के लिए सोमवार शाम को रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा ने बताया कि परिवार में कमाने वाला वाे ही था।
You may also like
आज मध्यप्रदेश में 34 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, गिरेंगे ओले
Share मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है और कई जिलों में ओले, बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 34 जिलों में खराब मौसम की चेतावनी दी गई है. कई इलाकों में 50 किमी प्रति घंटे...
4 min read
साड़ी पहनकर मंत्री संपतिया उइके ने महिलाओं के साथ कबड्डी खेली
Share मध्य प्रदेश के मंडला में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके का अनोखा अंदाज दिखा, जहां संगम घाट में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में मंत्री खुद मैदान में उतरीं. उन्होंने पारंपरिक साड़ी पहनकर खेलते हुए दिखाई जबरदस्त फुर्ती...
2 min read
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने खरगोन में व्यापारी के घर फायरिंग कर 10 करोड़ की रंगदारी मांगी
Share खरगोन जिला में एक व्यापारी के घर पर फायरिंग और 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव में सोमवार रात हुई, जब अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी दिलीप राठौर के घर पर...
2 min read




