अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

उज्जैन के फ्रीगंज में फायरिंग:रंजिश में बाइक सवारों ने युवक को गोली मारी

Share

उज्जैन

माधव नगर थाना क्षेत्र के फ्रीगंज इलाके में शुक्रवार को लॉकडाउन के दौरान रंजिशन युवक को गोली मार दी गई। युवक थोड़ी दूर तक बाइक से गया फिर सड़क पर गिर गया। लहूलुहान हालत में युवक को देख भीड़ लग गई। घायल लोगों से अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन लोग वीडियो बनाते रहे। किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची, तब उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के मुताबिक माधव नगर अस्पताल के सामने स्थित APM चेंबर के पास कीर्ति नगर निवासी लोकेश उर्फ काजू पिता रामचंद्र ठाकुर को शाम करीब 6 बजे के बाद आयुष उर्फ बच्चा ने पिस्टल से गोली मार दी। आरोपी ने दो फायर किए, जिसमें से एक गोली लोकेश के पेट में लगी। घटना के समय लोकेश फ्रीगंज में बाइक पर बैठा था। गोली लगते ही लोकेश बाइक लेकर जीरो पॉइंट ब्रिज से होता हुआ दरगाह मंडी चौराहे पर पहुंचा। जहां वह अचेत होकर सड़क पर जा गिरा। उसे गिरता देख मौके पर भीड़ लग गई।

अस्पताल ले जाने की कहता रहा घायल
इसके बाद भीड़ का शर्मनाक चेहरा सामने आया। असल में, घायल का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें घायल लोकेश सड़क पर खून में लथपथ पड़ा है। वह वीडियो बनाने में मशगूल भीड़ से अस्पताल ले जाने की गुहार लगा रहा है, लेकिन लोग उसकी कहानी सुनने रहे हैं। वहीं, एक तो पैरों से इशारे कर ये बताने में लगा है कि गोली किस हिस्से में लगी है। इधर, जैसे-तैसे पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया।

पुरानी रंजिश में हमला
माधव नगर अस्पताल के सामने गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है, आयुष के साथ उसका साथी भी था। जो आयुष के साथ भाग निकला। वहीं, घायल लोकेश के साथ भी एक युवक था। गोली चलते ही वह युवक भी बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया, आरोपियों और घायल के बीच रंजिश चल रही थी। इसे लेकर ही हमला हुआ है। आरोपी आयुष के दो अन्य गाड़ियों पर उसके साथी भी आए थे, उनकी भी जांच की जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें