मध्य प्रदेश में एक लोकसभा और 3 विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन बचे हुए सभी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया। शुक्रवार को निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के शिशुपाल यादव ने सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में फाॅर्म भरा।

पृथ्वीपुर में मुख्यमंत्री शिशुपाल का नामांकन भरवाने पहुंचे।
2.) चयनित शिक्षकों का भोपाल में हंगामा
पिछले 3 साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे कई चयनित शिक्षकों को उस वक्त झटका लगा, जब उनके नाम DPI (लोक शिक्षण संचालनालय) द्वारा जारी की गई लिस्ट में नहीं थे। इसके चलते शुक्रवार को प्रदेशभर से आए कई चयनित शिक्षकों ने DPI ऑफिस पहुंचकर अफसरों का घेराव कर दिया।

भोपाल में डीपीआई गेट के बाहर खड़े चयनित शिक्षक।
3.) सागर में जेल से भागे 5 लड़के
सागर के राजघाट रोड स्थित बाल जेल (बाल संप्रेक्षण गृह) से गुरुवार रात चौकीदार पर हमला कर 5 बाल लड़के (अपचारी) फरार हो गए। घटनाक्रम सामने आते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने शहर और जिले की नाकाबंदी की और आरोपियों की तलाश शुरू की। तीन को पकड़ लिया गया है। वहीं दो फरार हैं।

सागर में हमले में घायल हुआ कैलाश।
4.) इंदौर में दो दिन से लापता बालक का शव मिला
बारिश के पानी से भरे एक कुएं में दो दिन से लापता नाबालिग बच्चे का शव मिला है। वह घर के बाहर से खेलते हुए लापता हो गया था। मामले में गुरुवार को पशु चराने वाले लोगों ने शव को पानी में देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

इंदौर में कुणाल दो दिन से लापता था।
5.) MP में 24 घंटे में कोरोना के 6 नए केस
MP में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6 नए केस सामने आए हैं। इनमें 5 केस भोपाल के है, जबकि राजगढ़ में 1 पॉजीटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आने वाले लोगों की टेस्टिंग कर रहा है। हालांकि, उनकी सेहत ठीक बताई जा रही है।
6.) पुरुषेंद्र कौरव ने ली हाईकोर्ट जज की शपथ
जबलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषेंद्र कौरव को आज 8 अक्टूबर को चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक ने शपथ दिलाई। महाधिवक्ता से जस्टिस बनने वाले वे एमपी के पहले व्यक्ति हैं। कौरव ने महाधिवक्ता पद से 6 अक्टूबर को ही इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने 7 अक्टूबर को ही मंजूर कर लिया।

चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक महाधिवक्ता से एमपी हाईकोर्ट के नए जस्टिस बने पुष्पेंद्र कौरव को पद की शपथ दिलाते हुए।
7.) जबलपुर में स्कूल में मिली मौत
जबलपुर से 60 किमी दूर बेलखेड़ा कस्बे में एक हृदय विदारक हादसा हुआ। घर से स्कूल गया 7वीं में पढ़ने वाला 13 वर्षीय बालक निर्माणाधीन स्कूल का छज्जा गिरने से उसकी चपेट में आ गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे बेलखेड़ा से मेडिकल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले उसकी सांसें थम गईं।

जबलपुर में कार्तिक लोधी (13) के सिर पर निर्माणधीन स्कूल का छज्जा गिरने से मौत।
8.) महाकाल मंदिर के पास होटलों की चैकिंग
उज्जैन महाकाल थाना क्षेत्र स्थित होटलों में सीएसपी ने दलबल के साथ आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें दो होटलों में भारी अनियमितताएं मिली। होटल चैकिंग के दौरान शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया जब पुलिस शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष भरत शंकर जोशी की शंकर होटल में पहुंची।

उज्जैन में कांग्रेस नेता ने पुलिस से विवाद किया।
9.) शिवराज बोले- अभी नहीं तो कभी नहीं
मध्यप्रदेश उपचुनाव में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, अभी नहीं तो कभी नहीं। यह चुनाव कार्यकर्ता के सम्मान का चुनाव है। इस बार चूक गए तो 30 साल भूल जाना। वंशवाद को समाप्त करने का चुनाव है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मंडी परिसर में जनता को संबोधित किया।
10.) MP में अभिभावकों को बड़ी राहत
फीस के चलते स्कूलों द्वारा टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) रोके जाने के मामले में एमपी हाईकोर्ट ने 08 अक्टूबर शुक्रवार को एक अहम आदेश जारी किया है। अब स्कूलों को 70% फीस जमा करने पर टीसी जारी करना होगा। ये आदेश अभिभावकों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।






