अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मध्‍य प्रदेश का 68 वां स्‍थापना दिवस आज, बीजेपी जारी कर सकती है घोषणा पत्र

Share

मध्‍य प्रदेश का आज 68वां स्‍थापना दिवस है। 1 नवंबर 1956 को मध्‍य प्रदेश राज्‍य का गठन हुआ था। वहीं, 1 नवंबर 2000 को इससे अलग कर छत्तीसगढ़ राज्‍य का गठन किया गया। बुधवार को मध्‍य प्रदेश स्‍थापना दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन जमा करने प्रक्रिया सोमवार पूरी कर ली गई। नामांकन की जांच और नाम वापसी होगी। वहीं, प्रदेश बीजेपी आज घोषणा पत्र जारी कर सकती है।

‘कांग्रेस के लिए बूथ कैप्चरिंग करने वाले अब हमारे साथ हैं’, रसाल सिंह के बयान से सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

भिंड: जिले की लहार विधानसभा सीट से बीएसपी प्रत्याशी रसाल सिंह ने एक बयान देकर सनसनी फैला दी है। रसाल सिंह ने मीडिया के साथ बातचीत में बयान दिया है कि जो लोग पहले कांग्रेस के लिए डंप (बूथ कैप्चरिंग) किया करते थे, वे अब हमारे साथ हैं। रसाल सिंह के बयान से इस बात की पुष्टि हो गई है कि चंबल अंचल में होने वाले चुनाव में बूथ कैप्चर होना आम बात है।

दरअसल, चंबल में होने वाले हर चुनाव में बड़े पैमाने पर हिंसा देखने को मिलती है। यही वजह है कि भिंड के हर चुनाव में गोलीबारी होना या किसी की जान जाने जैसी घटनाएं होती रही है। इस बार के लहार विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय संघर्ष होने से चुनाव में स्थिति और भी नाजुक हो गई है। बीते सात बार से लहार विधानसभा से डॉक्टर गोविंद सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतते आ रहे हैं। बीते दो बार के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे रसाल सिंह को भी गोविंद सिंह परास्त करते हुए आ रहे हैं लेकिन इस बार लहार विधानसभा के हालात बदल गए हैं।

डॉ गोविंद सिंह तो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन इस बार रसाल सिंह ने बीजेपी का दामन छोड़ दिया है और हाथी की सवारी कर ली है। बीजेपी ने अंबरीश शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया तो रसाल सिंह ने बीजेपी से बगावत करके बीएसपी की सदस्यता ले ली और चुनाव मैदान में उतर आए हैं। रसाल सिंह के चुनाव मैदान में उतरते ही कांग्रेस और भाजपा दोनों के सियासी समीकरण गड़बड़ा गए हैं। रसाल सिंह जब 2013 में बीजेपी से चुनाव लड़े थे तो उन्हें 50000 से ज्यादा वोट मिले थे।

जबकि 2008 में बीजेपी को 3000 वोट भी नहीं मिल पाया था। जो इस बात को साबित करता है कि रसाल सिंह के पास समर्थकों की संख्या बहुत ज्यादा है और बीजेपी के पास समर्थकों का टोटा है। यही वजह है कि रसाल सिंह ने अपने समर्थकों को एकजुट करके चुनाव मैदान में उतरकर कांग्रेस और बीजेपी के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। रसाल सिंह ने मीडिया के सामने इस बात का दावा किया है कि कांग्रेस के लिए जो लोग डंप किया करते थे वह उनके साथ है।

उन्होंने खुलेआम मीडिया के सामने इस बात को कबूल किया है कि जो लोग पहले कांग्रेस के लिए डंप किया करते थे वे अब बहुजन समाज पार्टी के वोट को डलवाने का काम करेंगे। रसाल सिंह ने उमा भारती को लेकर भी बयान दिया है कि उमा भारती के बिना बीजेपी चुनाव नहीं जीत सकती है। हम आपको बता दें कि रसाल सिंह उमा भारती के कट्टर समर्थक रहे हैं। एक तरफ रसाल सिंह ने चुनावी मैदान में उतरकर बीजेपी के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है, वहीं उमा भारती को लेकर दिए बयान से बीजेपी की मुश्किलें भी बढ़ा दी है।

कांग्रेस की सभा में गूंजा हनुमान जी का विवादित जयघोष

बीजेपी के पार्टी प्रतिनिधि मंडल ने आयोग से खंडवा कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करने की मांग की है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस ने विवादित जयघोष लगाकर हनुमान जी का अपमान किया है। कांग्रेस की सभा में आचार संहिता का खुला उल्लंघन हुआ है।

बीजेपी के पार्टी प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि खंडवा में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन जमा करने के अवसर पर आयोजित सभा में मंच से हनुमान जी को ‘सियापति हनुमान’ कहकर सनातन धर्म का अपमान किया है। साथ ही ये आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी है। इसलिए निर्वाचन आयोग कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करे और उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई करे। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने लिखित में शिकायत दी है।

भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला और लिखित शिकायत सौंपकर खंडवा से कांग्रेस प्रत्याशी वाम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 30 अक्टूबर को खंडवा से कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा भी नामांकन जमा किया गया। 
इस दौरान एक सभा आयोजित की गई। सोशल मीडिया पर सभा के वायरल वीडियो में मंच संचालक ने कहा कि है-‘प्रभु रामचंद्र जी का स्वागत कीजिए, सीता माई का स्वागत, लक्ष्मण भइया का स्वागत कीजिए और बोलो प्रभु रामचंद्र की जय, सियापति हनुमान की जय।’ 

हनुमान का अपमान
शिकायत में कहा गया है कि उक्त वीडियो में जो संचालनकर्ता दिखाई दे रहा है, वह कांग्रेस पार्टी का ही कार्यकर्ता है और ‘सियापति हनुमान’ कहकर उसने भगवान श्रीराम जी का, हनुमान जी का और सीता मैया का अपमान किया है। संचालनकर्ता का यह कृत्य सनातन धर्म का अपमान है तथा करोड़ों भारतीयों की आस्था पर कुठाराघात है। अतः खंडवा से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी एवं प्रकोष्ठ के सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा शामिल रहे।

बीजेपी आज जारी कर सकती है घोषणा पत्र

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन जमा करने प्रक्रिया सोमवार पूरी कर ली गई। नामांकन की जांच और नाम वापसी होगी। वहीं, प्रदेश बीजेपी आज घोषणा पत्र जारी कर सकती है।

दमोह में अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट

मध्य प्रदेश के दमोह में मंगलवार दोपहर एक अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह विस्फोट प्रदेश की राजधानी भोपाल से 250 किमी दूर शहर के नारीया बाज़ार इलाके में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुआ।

चुनाव प्रचार में डायल 100 गाड़ी के उपयोग पर शिकायत दर्ज

मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। नामांकन भरने के दौरान उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत का प्रदर्शन किया और रैली निकाली जिसमें सैकड़ो छोटे बड़े वाहन थे। इसी के चलते भिंड जिले में दो उम्मीदवारों के खिलाफ 100 से अधिक वाहनों के उपयोग पर मामला दर्ज किया गया है

बीजेपी प्रत्याशी पर नामांकन खुलेआम पैसे बांटने का आरोप

मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री व राजपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बाला बच्चन ने बीजेपी की नामांकन रैली में खुलेआम पैसे बांटने का आरोप लगाया है। बाला बच्चन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने अपनी नामांकन रैली में पैसे बंटवाये हैं। उन्होंने बताया कि बीजेपी के राजपुर से प्रत्याशी अंतर सिंह पटेल की कल नामांकन रैली थी। इस दौरान भाजपा का गमछा पहने एक व्यक्ति ने दुपहिया वाहन सवारों को एक-एक करके नगद राशि बांटी।

ASI दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

शहडोल में रीवा लोकायुक्त पुलिस ने सहायक उप निरीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र का है। जैतपुर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक विजय बुंदेला ने फरियादी शिवम कुमार साहू से महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में केश बना देने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रीवा लोकायुक्त की 15 सदस्सीय टीम ने रंगे हाथों ट्रैप किया है।

वृद्धजनों को खेल खिलाकर बताया मतदान का महत्व

शिवपुरी जिले में विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर रविंद्र चौधरी के मार्गदर्शन एवं जिला स्वीप नोडल उमराव सिंह मरावी के निर्देशन में जिले में हर दिन नए प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में हर रोज नए नए तरीको से मतदाताओ को मतदान हेतु जागरूक किया जा रहा है।

रतलाम पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ की अवैध शराब

रतलाम पुलिस को चुनावी चेकिंग में 1 करोड़ रुपए की शराब पकड़ने में सफलता मिली है। दो कंटनेर में 1100 पेटी शराब मुंबई से उत्तरप्रदेश ले जाई जा थी।
रतलाम के बिलपांक थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कंटनेर में अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है। तब पुलिस ने सातरुंडा और बिलपांक टोल नाका के पास नाकाबंदी कर शराब से भरे दो कंटेनर पकड़े। जब कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें शराब की पेटिया भरी हुई थी।

सीहोर में सड़क हादसे में दो की मौत, सात घायल

मध्य प्रदेश के सीहोर में भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर तीन वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी विकास खिची ने बताया कि दुर्घटना सोमवार रात 11 बजे के आसपास हुई जब सेकड़ा खेड़ी के पास दो ट्रक और एक वैन की टक्कर हो गई।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें