अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

CM हाउस में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक: सिंधिया, तोमर और विजयवर्गीय के साथ भोपाल पहुंचे

Share

भोपाल

मध्यप्रदेश में बीजेपी संगठन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। इसी को लेकर सीएम हाउस में मध्यप्रदेश बीजेपी के कोर ग्रुप की मीटिंग चल रही है। इसमें मंत्रियों के प्रभार के जिलों और खाली निगम-मंडलों के संबंध में चर्चा हो सकती है। इसके अलावा लाडली बहना योजना और बूथ विस्तारक अभियान पर मंथन होगा। बैठक में CM शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं।

बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया संघ कार्यालय पहुंचे। कुछ देर यहां रुकने के बाद वे बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के घर भी गए। इसके बाद बैठक में शामिल होने सीधे सीएम हाउस पहुंच गए। इससे पहले सिंधिया केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ भोपाल पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इन नेताओं का स्वागत किया।

बैठक में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, वीरेंद्र खटीक, प्रहलाद पटेल समेत राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद समेत कोर ग्रुप सदस्य बैठक में शामिल हैं।बीजेपी कोर ग्रुप की मीटिंग में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया।

इन विषयों पर चर्चा की संभावना

  • शिवराज सरकार में ऐसे कई मंत्री हैं, जिनके प्रभार के जिलों की दूरी काफी लंबी है। इस कारण वे समय-समय पर जिलों का दौरा नहीं कर पाते। आगामी समय में चुनाव होने की वजह से ज्यादातर अपने गृह जिले में है। इसलिए लंबी दूरी के जिलों के प्रभार वाले मंत्रियों की अदला-बदली पर चर्चा हो सकती है।
  • कुछ निगम मंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की नियुक्ति होना है। इनकी सूची पर भी चर्चा होगी।
  • पार्टी के बूथ विस्तारक अभियान को लेकर मंथन किया जाएगा।
  • लाडली बहना योजना का कार्यक्रम समेत 23 मार्च को होने वाले बड़े इवेंट पर भी चर्चा संभावित है।
  • 23 मार्च को शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल के तीन साल हो जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के स्वागत के लिए पॉलिटेक्निक चौराहा और सीएम हाउस के रास्ते पर बड़ी संख्या में समर्थक जुट गए। इससे ट्रैफिक भी बाधित रहा।

संगठनात्मक बैठक हुई

इससे पहले बीजेपी की संगठनात्मक बैठक प्रदेश कार्यालय में शनिवार को हुई। इसमें सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक व जिला संयोजक शामिल हुए। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद आदि ने संबोधित किया। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि भाजपा के विचार, नीतियों और हमारी सरकारों के द्वारा किए जा रहे जनकल्याण के कामों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का सबसे प्रभावशाली माध्यम हमारे विभिन्न प्रकोष्ठ है।

प्रकोष्ठ योजना बना कर हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने किया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह बैठक आयोजित की गई। इसके बाद सभी विधानसभा संयोजकों की बैठक हुई।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें