अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाला BJP नेता प्रवेश शुक्ला गिरफ्तार, बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला से इस्तीफे की मांग

Share

सीधी बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला के द्वारा जिस तरह से एक कोल आदिवासी के मुंह पर पेशाब करने का मामला सामने आया है उसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा संभाग रीवा के संयोजक समाजवादी नेता शिव सिंह ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक घटना है जिसकी कोल आदिवासी समाज सहित पूरे प्रदेश का आवाम कड़ी निंदा करता है ।

तत्काल ऐसे हैवान के खिलाफ एसटी एससी एक्ट सहित भारतीय दंड विधान संहिता की धाराओं के तहत मामला कायम किया जाना चाहिए श्री सिंह ने यह भी कहा कि विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है पूर्व में भी न्यूज़ नेशन एवं बघेली समाचार के पत्रकार कनिष्क तिवारी सहित अन्य साथियों के साथ जो घटनाक्रम हुआ था उसमें भी शामिल होने का मामला सामने आया था एक तरफ भारतीय जनता पार्टी कोल आदिवासी समाज के नाम पर लगातार कई वर्षों से राजनीति कर रही है उनके लिए तमाम योजनाएं चला रही है उनके साथ अन्याय होने पर कड़ी कार्यवाही की बात करती है

और दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रतिनिधि के द्वारा इस तरह से जघन्य अपराध किए जा रहे हैं इससे साफ जाहिर होता है कि भारतीय जनता पार्टी का चाल एवं चरित्र कैसा है मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व में एक और मामला उजागर हुआ था कि सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला द्वारा लगभग 50 एकड़ जमीन जो आदिवासियों की थी उसको हड़पने का जिक्र किया गया था श्री सिंह ने विधायक सीधी से भी तत्काल इस्तीफे की मांग की है तथा सीएम शिवराज सिंह से इस मामले में तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

मानसिक विक्षिप्त आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब कर पूरे प्रदेश में हड़कंप मचाने वाले बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने 4-5 जुलाई की रात 2 बजे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे सीधी जिले से कुबरी गांव के खैरहवा से साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार किया. वह लगातार लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था. उसकी गिरफ्तारी होने के बाद ही पुलिस ने उसकी पत्नी और मां को छोड़ा. बेटे की हालत देख मां वहीं रोने लगी. पुलिस ने उन्हें तुरंत घर रवाना किया. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है.

बता दें कि इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. वहीं इस मामले के तूल पकड़ने के बाद मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, वो चाहे जिस पार्टी का हो, एक्शन लिया जाएगा. उधर, सीधी घटना पर मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह अमानवीय कृत्य हैं, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा.

इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एनएसए के तहत केस दर्ज किया है.सीधी की एडिशनल एसपी अंजुलता पटले ने कहा वीडियो वायरल होने के बाद हम इसकी जांच कर रहे हैं कि इस वीडियो में कौन है? हालांकि, बेहारी पुलिस थाना में प्रवेश शुक्ला के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 और 504 के तहत केस दर्ज हुआ है. वहीं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(आर)(एस) की धारा भी लगाई गई है.

आरोपी प्रवेश शुक्ला मेरा प्रतिनिधि नहीं- विधायक केदारनाथ
सीधी मामले को लेकर खुद विधायक केदारनाथ शुक्ला मीडिया के सामने आए. वही केदारनाथ शुक्ला ने प्रवेश शुक्ला के प्रतिनिधि होने का खंडन किया है. विधायक ने कहा प्रवेश शुक्ला मेरा प्रतिनिधि नहीं है. मेरा उससे कोई संबंध नहीं है. मैंने कड़ी कार्रवाई करने की बात खुद मुख्यमंत्री से की है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें