अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भाजपा विधायक बासनगौड़ा ने सोनिया को विषकन्या कहा:बोले- वे चीन-पाकिस्तान की एजेंट

Share

कर्नाटक के भाजपा विधायक बासनगौड़ा ने शुक्रवार को सोनिया गांधी को विषकन्या कह दिया। उन्हें चीन और पाकिस्तान का एजेंट बताया। बीजेपी नेता ने यह बयान पीएम नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जहरीले सांप वाली टिप्पणी पर दिया है।

बासनगौड़ा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘अब खड़गे पीएम की तुलना कोबरा सांप से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वे जहर उगलेंगे, लेकिन जिस पार्टी में आप नाच रहे हैं, क्या सोनिया गांधी विषकन्या हैं?’

भाजपा विधायक बासनगौड़ा ने कहा कि दुनियाभर में PM मोदी का सम्मान हो रहा है, लेकिन कांग्रेस उनके लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करती है।

भाजपा विधायक बासनगौड़ा ने कहा कि दुनियाभर में PM मोदी का सम्मान हो रहा है, लेकिन कांग्रेस उनके लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करती है।

खड़गे ने मोदी को जहरीला सांप कहा था

कर्नाटक में गडग जिले के रॉन में गुरुवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कन्नड़ में यह बयान दिया था।

विवाद बढ़ने के बाद खड़गे ने बयान पर खेद जताया
बाद में खड़गे ने सफाई देते हुए कहा, ‘मैंने उन्हें (मोदी को) ऐसा नहीं कहा। मैंने पहले भी कहा है कि मैं व्यक्तिगत हमले नहीं करता। मैंने जो कहा वह यह था कि (भाजपा की) विचारधारा जहरीली थी। यदि आप विचारधारा का समर्थन करते हैं और इसका स्वाद चखना चाहते हैं, तो मृत्यु निश्चित है। अगर मेरी बातों से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं दिल से खेद व्यक्त करता हूं।’

BJP ने इलेक्शन कमीशन से शिकायत की
भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को इलेक्शन कमीशन ने खड़गे के बयान को लेकर शिकायत की। भाजपा नेताओं ने खड़गे के खिलाफ मानहानि का आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि खड़गे की टिप्पणी केवल जुबान फिसलने वाली नहीं थी, बल्कि यह उनकी गंदी राजनीति का हिस्सा है।

सीएम बोम्मई बोले- खड़गे के मन में जहर; स्मृति ने कहा- ये विष गांधी खानदान का है कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि खड़गे के मन में जहर है। यह पीएम मोदी और बीजेपी के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित दिमाग है। यह सोच हताशा के कारण आती है, क्योंकि वे पीएम से राजनीतिक रूप से लड़ने में असमर्थ हैं। यही नहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी कहा कि कांग्रेस के लोग पहले भी इस तरह की बयानबाजी करते आए हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ‘ये शब्द भले ही खड़गे जी के हों, लेकिन ये आस्था, ये विष गांधी खानदान का है जो उगला जा रहा है। यह पहली बार नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी पर कांग्रेस के किसी नेता ने अभद्र टिप्पणी की हो। ऐसी टिप्पणी से उन्होंने यह सुनिश्चित कर दिया है कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की हार पक्की है।’

1. केंद्रीय मंत्री शेखावत ने CM को रावण कहा, गहलोत बोले- गजेंद्र सिंह कभी भी जेल जा सकता है

चुनावी साल में भाजपा-कांग्रेस नेताओं के बयान में तल्खी बढ़ती जा रही है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने सीएम गहलोत को राजस्थान की राजनीति का रावण बता दिया तो गहलोत भी पलटवार करने से नहीं चूके और कहा- ‘संजीवनी घोटाले में वह जल्दी जेल जा सकता है।’

2. PM की कर्नाटक के 50 लाख BJP कार्यकर्ताओं से बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक में भाजपा के 50 लाख कार्यकर्ताओं से वर्चुअल बात की। PM ने कहा कि अगर कार्यकर्ता लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील करेंगे, तो लोग आशीर्वाद जरूर देंगे। बूथ जीतने की शुरुआत तब होती है जब कार्यकर्ता बूथ से जुड़े परिवारों को जीत लेता है, उनके दिल को जीत लेता है

यदि कर्नाटक में बीजेपी की जीत होती है तो मध्यप्रदेश में भी विधानसभा चुनाव में नेता पुत्र-पुत्रियों के टिकट का रास्ता साफ हो सकता है। दरअसल, कर्नाटक में भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए अपने बुजुर्ग नेताओं को टिकट देने की बजाय उनके बेटे-बेटियों और रिश्तेदारों को टिकट दिया है। 

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें