अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मुरलीधर राव की नाराजगी के कारण बीजेपी ने आईटी सेल प्रभारी शिवराज डाबी को हटाया

Share

आखिरकार बीजेपी ने आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी शिवराज डाबी को हटा दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव डाबी की कार्यप्रणाली से नाराज थे, क्योंकि सोशल मीडिया पर सराकार और संगठन का पक्ष प्रभावी और आक्रामकता के साथ प्रस्तुत नहीं हो रहा था।

बीजेपी ने अब आईटी सेल और सोशल मीडिया अलग-अलग विंग बना दी है। आईटी सेल का प्रदेश प्रभारी अमन शुक्ला को बनाया है। शुक्ला का सहयोग करने के लिए गौरव विश्वकर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। इसी तरह प्रदेश में सोशल मीडिया की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा को सौंपी गई है।

पार्टी सूत्रों का कहना है, दो माह पहले प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने 22 जून को सोशल मीडिया और प्रवक्ताओं की बैठक ली थी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश संगठन के ऑफिशियल सोशल मीडिया ग्रुप में फॉलोअर की संख्या एमपी कांग्रेस से कम होने और मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने वाले प्रवक्ताओं में आक्रामकता दिखाई नहीं देने के कारण नाराजगी व्यक्त की थी। यही वजह है कि कांग्रेस के सवालों का आक्रामकता से जवाब नहीं देने के कारण हाल ही में प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की गई थी।

आरोपों का मुंहतोड़ जवाब देने का निर्देश
मुरलीधर राव ने कहा था कि IT सेल को कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने के लिए और मुस्तैद होना चाहिए, ताकि पार्टी कार्यकर्ता देश की प्रतिष्ठा के विरोध में काम करने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब तत्परता से दे सके।

टि्वटर हैंडल पर कांग्रेस के फॉलोअर ज्यादा
बताया जाता है कि डाबी को हटाने की एक वजह यह भी है कि कांग्रेस के टि्वटर हेंडल पर बीजेपी के मुकाबले डेढ़ लाख फॉलोअर ज्यादा हैं। प्रदेश कांग्रेस के आफिशियल टि्वटर अकाउंट पर 9 लाख 60 हजार फालोअर हैं, जबकि प्रदेश बीजेपी के फॉलोअर 8 लाख 17 हजार हैं।

दिग्विजय के निशाने पर थे डाबी
पिछले कुछ समय से शिवराज डाबी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के निशाने पर थे। दिग्विजय ने डाबी को अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई का इंडियन साइबर फ्यूजिटिव बताते हुए सवाल उठाए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर डाबी को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का करीबी बताते हुए सवाल भी खड़े किए थे। मप्र कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने आज जारी एक प्रेस बयान डाबी को अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) द्वारा घोषित भगोड़ा बताया था। हालांकि आरोप लगने के बाद डाबी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें