अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भाजपा ने बागियों को 6 साल के लिए दिखाया बाहर का रास्ता

Share

इंदौर

भारतीय जनता पार्टी की बागियों को मनाने की कवायद आखिरकार फेल हो गई। इसके बाद बुधवार को 8 बागियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। संगठन ने इन सभी बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है
हम बात कर रहे है उन नेताओं की जो नगरीय निकाय चुनाव के पहले अपनी ही पार्टी से दगाबाजी पर उतर आए। पार्टी में ही बगावत का स्वर तेज होने पर पार्टी ने इन बागियों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद ये नहीं माने। नहीं मानने पर पार्टी संगठन ने इन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

इनको दिखाया बाहर का रास्ता…

इन 8 को किया पार्टी से निष्कासित

इन 8 को किया पार्टी से निष्कासित

5 बार भाजपा से दर्ज करा चुके हैं जीत
वार्ड क्रं.11 के मांगीलाल रेडवाल भाजपा से काफी लंबे वक्त से जुड़े हुए थे। वे पांच बार पार्षद का चुनाव भी जीत चुके है। मगर अब पार्टी की रीति-नीति और टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर वे निर्दलीय खड़े हो गए। पार्टी के नेताओं का कहना है कि वे पांच बार के पार्षद रह चुके हैं। इसलिए अब नए चेहरे को मौका मिलना चाहिए। इसके चलते इंदौर नगर निगम चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं का चुनाव लड़ना अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। इसलिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी से प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें