अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भाजपा प्रवक्ता मालवीय का झूठ फिर पकड़ा गया, फेक विडिओ किया शेयर

Share

BJP आईटी सेल के हेड अमित मालवीय के एक वीडियो को लेकर राजनीति गरमा गई है। मालवीय ने बुधवार को ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने अलवर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के जूते के फीते बांधे हैं।

मालवीय ने लिखा कि कांग्रेस में पिद्दियों की कमी नहीं है। सिंह राहुल गांधी के जूतों के फीते बांधने के लिए अपने घुटनों पर आ गए। खड़गे जी इसी परिपाटी की बात कर रहे थे।

इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने दूसरा वीडियो जारी करते हुए कहा कि ऐसा नहीं था। फीते मेरे खुले हुए थे, राहुल गांधी के कहने पर अपने फीते बांधे थे।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भाजपा ने राहुल गांधी की टीशर्ट को 25 हजार रुपए की होने का दावा किया था। अब वीडियो जारी कर यह दावा किया है कि भंवर जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के जूते के फीते बांधे।

इस ट्वीट के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने 21 दिसंबर को ही रात 8 बजे के करीब इसी घटना से जुड़ा दूसरा वीडियो जारी किया। यह अलग एंगल से था, जिसमें भंवर जितेंद्र सिंह खुद के जूते के फीते बांधते हुए नजर आ रहे हैं।

माफी नहीं मांगी तो करेंगे मानहानि का केस

सिंह ने वीडियो जारी कर घटना के बारे में भी बताया। कहा कि राहुल गांधी के साथ यात्रा में चलते हुए उनके (भंवर जितेंद्र सिंह) जूते का फीता खुल गया था। राहुल गांधी ने पीछे से इसके बारे में टोका और फीता बांधने को कहा। मैंने तुरंत अपने जूते का फीता बांध लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरेआम झूठ बोलती है। इस वीडियो (अमित मालवीय का वीडियो) को तुरंत बीजेपी के नेताओं ने नहीं हटाया और माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ मानहानि का केस किया जाएगा।

पूर्व मंत्री के रिएक्शन और सफाई के बाद भाजपा नेता अमित मालवीय घिर गए। सोशल मीडिया पर अब उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि अभी (गुरुवार दोपहर) तक उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो नहीं हटाया है।

कांग्रेस ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से जितेंद्र सिंह के ट्वीट को शेयर कर भाजपा पर सवाल उठाए हैं और उससे राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा है। इसके अलावा कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनाते ने भी तंज भरा ट्वीट कर कहा- झूठ फिर पकड़ लिया गया।

श्रीनाते ने तो राहुल गांधी का जूता तक ट्वीट कर दिया। लिखा कि राहुल गांधी के जूते फीता-फ्री हैं। उनमें जो फीते हैं वे बांधने वाले हैं ही नहीं। इसके साथ ही सुप्रिया ने भाजपा पर करारा तंज भी किया।

फैक्ट चेक में अमित मालवीय फेल
दैनिक भास्कर ने अमित मालवीय और भंवर जितेंद्र सिंह के दोनों वीडियो की सच्चाई की पड़ताल की। दोनों वीडियो असली हैं और उनमें छेड़छाड़ नहीं की गई है। दरअसल, अमित मालवीय ने जो वीडियो जारी किया, उसे देखने पर लग रहा है कि राहुल गांधी के साथ चलते भंवर जितेंद्र सिंह को राहुल ने कुछ कहा और फिर वो झुककर जूते के फीते बांधने लगे।

वीडियो में यह नजर नहीं आ रहा कि जितेंद्र सिंह किसके जूते के फीते बांध रहे हैं। ऐसे में दावा किया गया तो लगा कि जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के ही जूते के फीते बांधे हैं। कई भाजपा नेताओं ने मालवीय के वीडियो को रिट्वीट भी कर दिया।

इसी घटना का दूसरा वीडियो सामने आया तो उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि जब जितेंद्र सिंह फीते बांध रहे हैं, उस वक्त राहुल से उनकी दूरी करीब 5 फीट है। इस वीडियो में यह फैक्ट सामने आया कि भंवर जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के नहीं, बल्कि अपने ही जूते के फीते बांधे। इससे जुड़ी एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें भंवर जितेंद्र सिंह के जूते के फीते खुले नजर आ रहे हैं।

फैक्ट चेक में भाजपा नेता अमित मालवीय का दावा फेल नजर आया। हकीकत यही है कि भंवर जितेंद्र सिंह सही बोल रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी के जूतों के फीते नहीं बांधे, बल्कि अपने ही जूते के फीते बांधे थे।अमित मालवीय को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रा रोकना चाहती है भाजपा- भंवर जितेंद्र सिंह
पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा नेता राहुल गांधी की यात्रा से परेशान हैं। अब काेराेना का नाम लेकर यात्रा को बंद कराना चाहते हैं। प्रधानमंत्री घूम रहे हैं। विज्ञान नगर में मीटिंग होती है। बीजेपी के नेताओं की जन आक्रोश रैली चल रही है। उनकी रैली में लोग नहीं आ रहे हैं। इस कारण बीजेपी डरी हुई है और तनाव में है।

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें