अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

डोनेशन में BJP लगातार 7वें साल अव्वल:2019-20 में BJP को कांग्रेस से 5 गुना ज्यादा रकम मिली

Share

राजनीतिक दलों को कॉरपोरेट और इंडिविजुअल से डोनेशन मिलने के मामले में बीजेपी लगातार 7वें साल टॉप पर रही है। 2019-20 में BJP को डोनेशन से 750 करोड़ रुपए मिले थे। यह रकम कांग्रेस को मिले डोनेशन (139 करोड़ रुपए) के मुकाबले 5 गुना ज्यादा है। तीसरे नंबर पर शरद पवार की NCP है जिसे 59 करोड़ रुपए मिले।इस दौरान CPM को डोनेशन से 19.6 करोड़, जबकि ममता बनर्जी की तृणमूल को 8 करोड़ मिले थे। वहीं CPI को 1.9 करोड़ का चंदा मिला था। अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस ने यह रिपोर्ट दी है।

भाजपा के प्रमुख डोनर में BJP सांसद राजीव चंद्रशेखर की ज्यूपिटर कैपिटल, ITC ग्रुप, मैक्रोटेक डेवलपर्स (लोढ़ा डेवलपर्स), बीजी शिर्के कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी, द प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट और जनकल्याण इलेक्टोरल ट्रस्ट प्रमुख रहे हैं।

बीजेपी के प्रमुख डोनर

नामडोनेशन
प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट217.75 करोड़
जनकल्याण इलेक्टोरल ट्रस्ट45.95 करोड़
ITC76 करोड़
बीजी शिर्के कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी35 करोड़
लोढ़ा डेवलपर्स21 करोड़
ज्यूपिटर कैपिटल15 करोड़

(डोनेशन की रकम रुपए में है और आंकड़े 2019-20 के हैं।)

इलेक्टोरल ट्रस्ट एक ऐसी कंपनी होती है जिसे राजनीतिक दलों में बांटने के लिए कॉरपोरेट हाउसेज से फंड मिलता है। इसके जरिए राजनीतिक दलों को डोनेशन देने वाले कॉरपोरेट अपनी पहचान बताए बिना रकम दे सकते हैं। प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट में भारती एंटरप्राइजेज, GMR एयरपोर्ट डेवलपर्स और DLF प्रमुख रूप से डोनेशन देते हैं। जनकल्याण इलेक्टोरल ट्रस्ट के पास JSW ग्रुप की कंपनियों से पैसा आता है।BJP को अक्टूबर 2019 में गुलमर्ग रिएलटर्स से भी 20 करोड़ रुपए की फंडिंग मिली थी। गुलमर्ग सुधाकर शेट्टी बिल्डर की कंपनी है। जनवरी 2020 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शेट्टी के घर पर छापा भी मारा था।

शैक्षणिक संस्थानों में मेवाड़ यूनिवर्सिटी ने सबसे ज्यादा 2 करोड़ दिए
BJP को डोनेशन देने वालों में 14 शैक्षणिक संस्थान भी शामिल हैं। इनमें मेवाड़ यूनिवर्सिटी ने सबसे ज्यादा 2 करोड़ रुपए दिए थे। वहीं एलन करियर कोटा ने 25 लाख और कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग से 10 लाख की रकम दी थी। इसी तरह जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल सूरत और पठानिया पब्लिक स्कूल रोहतक से 2.5-2.5 लाख और लिटिल हार्ट कॉन्वेंट स्कूल भिवानी से 21,000 रुपए मिले थे।

इन BJP नेताओं ने भी फंड दिया

राजीव चंद्रशेखर2 करोड़
प्रेमा खांडू1.1 करोड़
किरण खेर6.8 लाख
मनोहर लाल खट्टर5 लाख

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें