इंदौर
इंदौर जिले की देपालपुर जनपद पंचायत की 109 ग्राम पंचायतों के लिए शनिवार शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। कई पोलिंग बूथ पर शाम सात बजे तक वोटिंग का सिलसिला चलता रहा। इस जनपद में पहले ही 6 पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं देर रात तक कई ग्राम पंचायतों के परिणाम सामने आ गए, वहीं कई ग्राम पंचायतों के परिणाम आना बाकी हैं। जिन पंचायतों के परिणाम सामने आ गए हैं उनकी सूची इस प्रकार है।
– ग्राम पंचायत पीरपिलिया से जितेंद्र सुने 14 वोटों से जीते। वे कांग्रेस समर्थित हैं।
– ग्राम पंचायत बगोदा से विनोद पंवार 229 वोटों से चुनाव जीते। वे भाजपा समर्थित हैं।
– ग्राम पंचायत बछोड़ा से मीनाक्षी अमितसिंह मौर्य ने 515 वोटों से जीत हासिल की। वे भाजमा समर्थित उम्मीदवार हैं।
– ग्राम पंचायत बजरंगपुरा से भाजपा समर्थित कैलाश रघुवंशी 156 वोटों से सरपंच का चुनाव जीते।
– ग्राम पंचायत बिजेपुर से निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता लक्ष्मीनारायण पटेल 20 वोटों से जीते।
– ग्राम पंचायत बेगंदा से भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुभाष मांगीलाल पटेल 10 वोटों से चुनाव जीते।
– ग्राम पंचायत बोरसी से सुंदरलाल 205 वोटों से चुनाव जीते। वे भाजपा समर्थित उम्मीदवार हैं।
– ग्राम पंचायत बोरिया से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार पर्वतसिंह नंदराम जीते। वे 251 वोट से विजयी रहे।
– ग्राम पंचायत भील बड़ोली में माणकचंद पटेल 366 वोट से विजयी रहे। पटेल कांग्रेस समर्थित हैं।
– ग्राम पंचायत माचल में भाजपा की श्यामूबाई लीलाधर पटेल 650 वोट से जीतीं। वे भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं।
– छोटी कलमेर ग्राम पंचायत से भाजपा समर्थित राजेन्द्र गुड्डू मौर्य ने जसवंत चन्द्ररसिंह मौर्य को पराजित किया।
– फुलान से भाजपा समर्थित मंजूबाई ने जीत दर्ज की।
– जलोदियाज्ञान ग्राम पंचायत से निर्दलीय रमेश राठौर ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी कमल सिंह राठौर को 152 मतों से पराजित किया।
– छड़ौदा ग्राम पंचायत से भाजपा समर्थित पवित्राबाई कोमलसिंह नागर ने हंसाबाई पति अर्जुन नागर को 425 मतों से पराजित किया।
– चांदनखेडी ग्राम पंचायत से निर्दलीय शहनाज गब्बर पटेल ने जीत दर्ज की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रूखसाना दिलावर को पराजित किया।
– बहिरामपुर से भाजपा समर्थित रामुबाई गुज्जर ने जीत दर्ज की।
– करजोदा ग्राम पंचायत से भाजपा समर्थित मायाबाई रामचरण ने 90 मतों से जीत दर्ज की।
– कटकोदा ग्राम पंचायत से कांग्रेस समर्थित विष्णु ओमप्रकाश पटेल ने वासुदेव मोतीराम बारोड़ को 137 मतों से पराजित किया।
– अटाहेड ग्राम पंचायत से भाजपा समर्थित नीला संजय बड़कर ने 325 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस समर्थित सौरंग बाई बुद्धिचंद पटेल को हराया।
– अत्याना ग्राम पंचायत से निर्दलीय दशरथ सिंह मौर्य ने जीत दर्ज की।
– पेमलपुर से भाजपा समर्थित अर्चना बाई घनश्याम पटेल ने 80 मतों से भूरीबाई राजेश चौधरी को पराजित किया।
– पिरनलवासा ग्राम पंचायत से भाजपा समर्थित जितेन्द्र चंपालाल कर्मा ने 3 मतों से निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आदित्य को पराजित किया।
– गिरोता ग्राम पंचायत से निर्दलीय गोविंद पिता लालूजी ने 46 मतों से जीत दर्ज की।
– आगरा ग्राम पंचायत से मनोज छाड़िया ने 200 से अधिक मतों से जीत दर्ज की।
– खजराया ग्राम पंचायत से निर्दलीय कृपाराम राम लाल पटेल 37 मतों से जीत दर्ज की।
– बडोलीहोज ग्राम पंचायत से कांग्रेस समर्थित कल्याण सिंह दयाल ने 293 मतों से जीत दर्ज की।
– मुरखेड़ा ग्राम पंचायत से संतोष बाई ने जीत दर्ज की।
– उषापुरा ग्राम पंचायत से निर्दलीय सुगना बाई पति अमरसिंह ने जीत दर्ज की।
– सुमठा ग्राम पंचायत से कांग्रेस समर्थित रतनसिंह जगन्नाथ ने 80 से अधिक मतों जीत दर्ज की।
– गंगाजलखेडी ग्राम पंचायत से भाजपा समर्थित प्रगति विपिन पटेल ने 153 मतों से जीत दर्ज की।
– खटवाडी ग्राम पंचायत से भाजपा समर्थित पवन बाई ठाकुर सिंह गुर्जर ने जीत दर्ज की।
– पलासियापार ग्राम पंचायत से कांग्रेस समर्थित सुगना बाई भागीरथ ने 318 वोट से जीत दर्ज की।
– सेमदा ग्राम पंचायत से कांग्रेस समर्थित गजराज सिंह पिता रतनसिंह ने कमलाबाई पिता पूनाजी को 900 से ज्यादा मतों से पराजित किया
– लिम्बोदापार ग्राम पंचायत से भाजपा समर्थित हरीराम काशीराम ने जीत दर्ज की।
– भिडोता ग्राम पंचायत से भाजपा समर्थित राधेश्याम चौधरी ने 318 वोट से निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जुझारसिंह पटेल को पराजित किया।
– बिरागोद ग्राम पंचायत से निर्दलीय नीतू केशव सिसौदिया ने 445 वोट से सुशीला विजेन्द्र चौहान को पराजित किया। ममता मुकेश तीसरे नंबर पर रहीं।
– बनेडिया ग्राम पंचायत से भाजपा समर्थित ललिता बाबूलाल पटेल ने रचना अनिल पटेल को 300 से अधिक मतों से पराजित किया।
– बान्याखेडी ग्राम पंचायत से भाजपा समर्थित गोकुलसिंह पवार ने जीत दर्ज की है।
– गोकलपुर ग्राम पंचायत से निर्दलीय दौलत जयराम ने जीत दर्ज की।
– जलोदियापार ग्राम पंचायत से भाजपा समर्थित राधेश्याम दास बैरागी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के तेजकुमार जाट को 45 मतों से हराया
– सांतेर ग्राम पंचायत से निर्दलीय शकीला अशरफ ने जीत दर्ज की है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी तस्लीम अमजद को मात्र 8 वोट से पराजित किया। भाजपा की बेबी इस्माइल तीसरे स्थान पर रहीं।
– रूद्राख्या ग्राम पंचायत से कांग्रेस समर्थित तेजूबाई प्रकाश आंजना ने फरजाना लियाकत को 153 वोट से हराया
– पितावली से रीना सुरेन्द्र ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बबीता को लगभग 250 मतों के अंतर से हराया।
– ग्राम पंचायत रलायता से निर्दलीय सज्जनबाई कैलाश ने कांग्रेस की निकटतम प्रतिद्वंद्वी रेखाबाई रामचंद्र चौहान को 318 वोटों से हराया
– ग्राम पंचायत गुडर से कांग्रेस समर्थित राधाबाई अर्जुनसिंह खेर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की बबीता को 513 वोटों से हराया





