अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी बप्पा के उत्सव के रंग मे रंग चुके हैं, बॉलीवुड सितारों के घर गूंजे बप्पा के जयकारे*

Share

देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. हर गली, हर मोहल्ले में ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच बप्पा का स्वागत किया जा रहा है. महाराष्ट्र से लेकर उत्तर भारत तक लोग पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ गणेश जी को अपने घरों और पंडालों में विराजमान कर रहे हैं.

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी इस उत्सव के रंग में पूरी तरह रंग चुके हैं. इस बार अभिनेता सोनू सूद, कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने बप्पा को घर लाकर जश्न की शुरुआत की है.

सोनू सूद के घर आए बप्पा

फिल्मों में अपनी एक्टिंग और असल जिंदगी में मददगार छवि से लोगों के दिल जीत चुके सोनू सूद ने भी गणेश चतुर्थी पर अपने घर बप्पा का स्वागत किया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में सोनू सूद खुद मूर्ति को कार से उतारते और पूरे भक्ति भाव से आरती करते नजर आ रहे हैं. उनका ये अंदाज देखकर फैंस ने उन्हें शुभकामनाओं से भर दिया.

भारती और हर्ष का खास अंदाज

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया भी गणेश उत्सव को हर साल बड़े जोश से मनाते हैं. इस बार भी उन्होंने अपने बेटे गोला के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा घर लाकर पूरे परिवार के साथ पूजा की.

सोशल मीडिया पर शेयर हुए वीडियो में भारती-हर्ष बेहद खुश नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि ये कपल हमेशा की तरह इस बार भी बायोडिग्रेडेबल मिट्टी की मूर्ति लेकर आया, ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे. उनके घर की सजावट और उत्साह ने फैंस का दिल जीत लिया.

अंकिता लोखंडे ने किया बप्पा का स्वागत

टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे ने भी अपनी मां के साथ बप्पा का घर में स्वागत किया. वायरल वीडियो में अंकिता पहले गणेश जी की प्रतिमा को टीका लगाती हैं और फिर पूजा-अर्चना करती हैं. उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. फैंस ने भी सोशल मीडिया पर अंकिता की भक्ति और मुस्कान को खूब पसंद किया.

अर्जुन बिजलानी और धनश्री वर्मा लेने पहुंचे गणेश प्रतिमा

टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर सिलेब्स में से एक अर्जुन बिजलानी ने भी अपने परिवार के साथ मिलकर गणपति बप्पा की मूर्ति लेने पहुंचे. वहीं बप्पा को घर ले जाने से पहले उन्होंने एक छोटी सी पूजी भी की.

इसके अलावा हाल ही में अपनी शादी को लेकर चर्चा में रही डांसर और एक्टर धनश्री वर्मा ने भी बीती रात गणेश भगवान का स्वागत किया. दरअसल वे गणेश जी की प्रतिमा के साथ दिखाई दीं.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें