अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

  भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सपने दिखा रहे हैं: संजय शुक्ला का 5 फ्लाईओवर बनाने का वादा, भार्गव बोले- केबल कार चलेगी…

Share

इंदौर

इंदौर नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग को अब सिर्फ चार दिन बचे हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी घोषणा पत्र जारी कर शहरवासियों को बड़े-बड़े सपने दिखा रहे हैं, अब इसमें हवाई घोषणाएं जुड़ गई हैं। हवा से मतलब है जमीन से ऊपर फ्लाईओवर और केबल कार की। 170 करोड़ की संपत्ति के मालिक कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने तो अपने दो वादों से सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने खुद अपने पैसों से शहर में 5 फ्लाईओवर बनाने और कोरोना पीड़ितों को 20-20 हजार रु. देने का वादा किया है। उन्होंने स्मार्ट सिटी का नक्शा फ्री में पास कराने की बात भी कही है। इसके अलावा पार्टी ने अपने वचन पत्र में 47 वादे भी किए हैं। उधर भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव ने अपने दृष्टि पत्र में 17 वादे किए हैं। हालांकि उनके वादे कोई नए नहीं हैं। वे महापौर बने तो शहर में केबल कार चलाएंगे। स्मार्ट सिटी में नक्शों के मामले में व्यवहारिक शुल्क लेने का वादा किया है।

शुक्ला की घोषणा ने सभी को चौंकाया
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने निगम चुनाव के लिए वचन पत्र जारी किया है। इस दौरान शुक्ला की एक घोषणा ने सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा कि यदि महापौर बना तो ट्रैफिक सुधारने अपनी ओर से पांच ओवर ब्रिज बनवाएंगे। ब्रिज बनाने के लिए ना ही नगर निगम ना ही राज्य सरकार से कोई राशि ली जाएगी।

एक बड़े ब्रिज के निर्माण में 30-35 करोड़ की लागत आती है। पांच ब्रिज के लिए राशि का इंतजाम कैसे करेंगे, इस सवाल पर शुक्ला ने कहा कि वे खुद और परिजन की मदद से 4-5 माह में सभी ब्रिजों का काम शुरू करा देंगे। उन्होंने कोरोना मृतकों के परिजन और गंभीर बीमार हुए लोगों को 20-20 हजार रु मुआवजा देने की घोषणा भी की। उनके साथ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ, विनय बाकलीवाल समेत अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें