अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ब्रेकिंग ताजा समाचार -देश में मौसम के दो रूप,आग से झुलस रहा आधा भारत;हिमालयी क्षेत्रों में बारिश, बर्फभारी, बुरहानपुर ज़िले में पहाड़ी से एक बस के 50 फीट गहरी खाई में

Share

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि संघ परिवार ने कुछ समूहों को आरक्षण देने का कभी विरोध नहीं किया है। भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी केंद्र में ऐसी सरकार चाहती हैं जो ‘‘आतंकवाद को लेकर नरम’’ रुख अपनाए।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारत के राजाओं और महाराजाओं का अपमान करने लेकिन तुष्टीकरण की राजनीति की खातिर नवाबों, निजामों, सुल्तानों और बादशाहों द्वारा किए गए अत्याचारों पर एक भी शब्द नहीं बोलने का आरोप लगाया। मुंबई साइबर प्रकोष्ठ के विशेष जांच दल ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया है।

आसमान से बरसती आग से झुलस रहा आधा भारत; बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में लू और बारिश का अलर्ट

देश में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। बिहार, झारखंड समेत देश के लगभग आधे से अधिक हिस्से में जहां आसमान से आग बरसती आग और पश्चिमी हवा के सहारे बहती लू से लोग झुलस रहे हैं, वहीं जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर के हिमालयी क्षेत्रों में बारिश, बर्फभारी हो रही है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रचंड गर्मी से राहत को मिली है, लेकिन तेज आंधी के साथ पानी और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ रहा है।भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अगले दो दिन कुछ स्थानों पर भारी बारिश, कई स्थानों पर ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अगले दो दिन कुछ स्थानों पर भारी बारिश, कई स्थानों पर ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, अरुणाचल समेत पूर्वोत्तर के राज्यों और तटवर्ती आंध्र प्रदेश, केरल के कुछ स्थानों और लक्षद्वीप के कुछ क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें से कई इलाकों में रविवार को गरज के साथ बारिश हुई और कुछ स्थानों पर बिजली भी गिरी। पहाड़ों पर बर्फ गिरे।

ओडिशा में लू का रेड अलर्ट
देश के पूर्वी, मध्य और दक्षिण इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों में पिछले 15 दिनों से ही लू की स्थिति बनी हुई है। इस समय दोनों राज्यों के कई इलाके प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए झारखंड और ओडिशा में लू और भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, कर्नाटक के आंतरिक इलाके, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल के अलग-अलग इलाकों और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में भी झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है और लू चल रही है। त्रिपुरा में लू के चलते सभी स्कलों को 1 मई तक बंद कर दिया गया है।

बंगलूरू झुल रहा है
देश का आईटी हब बंगलूरू पानी के संकट के बाद प्रचंड गर्मी से झुल रहा है। रविवार को महानगर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। यह सामान्य से 4 डिग्री से भी अधिक है। आईएमडी के बंगलूरू केंद्र के निदेशक सीपी पाटिल ने बताया कि शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। अभी तक बंगलूरू में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है जो 25 अप्रैल, 2016 को दर्ज हुआ था।
इन क्षेत्रों में 42-45 डिग्री रहेगा तापमान
आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, बिहार के कई हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के आंतरिक भाग, उत्तरी तमिलनाडु, मराठवाड़ा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले इलाकों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

जम्मू-कश्मीर में बर्फीला तूफान, 35 वाहन फंसे
देश के आधे से अधिक हिस्से में जहां लू चल रही है, वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी से लोग परेशान हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाके बर्फबारी की चपेट में हैं। जम्मू-कश्मीर में तो बर्फबारी के साथ बर्फीला तूफान भी चल रहा है। इसी बदले मौसम के चलते बांदीपोरा में राजदान टॉप पर हुई बर्फबारी में 35 वाहन बुरी तरह फंस गए थे। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने कड़ी मशक्कत के बाद इन वाहनों को सुरक्षित निकाला। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी और बर्फीले तूफान के चलते ये वाहन फंस गए थे।

मोदी सरकार कर रही चुनी हुई दिल्ली सरकार का अपमान- गोपाल राय

दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने बताया कि आज संगम विहार में संकल्प सभा का आयोजन किया गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से दिल्ली की जनता गुस्से में है। हर कोई इस बात से चिंतित है कि मोदी सरकार किस तरह से चुनी हुई दिल्ली सरकार का अपमान कर रही है। लोगों ने तय कर लिया है कि वे इसका जवाब अपने वोट से देंगे, इस तानाशाही को खत्म करेंगे और हमें सत्ता में लाने के लिए इंडिया गठबंधन को वोट देंगे।

कांग्रेस की हुकूमत में आए दिन आतंकवादी वारदातें होती थी – केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस की हुकूमत में आए दिन आतंकवादी वारदातें होती थी। 2008 के हमले में भारी संख्या में हमारे पुलिसकर्मी मारे गए। उस समय कांग्रेस की सरकार थी वहां के गृहमंत्री ने कहा इस प्रकार की वारदातें होती रहती हैं। अधिकांश राज्यों में कहीं ना कहीं वारदातें होती रहती थी। आज किसी राज्य में कोई आतंकवादी वारदात हो रही है क्या? कश्मीर में छिट-पुट, महीने में 1-2 वारदातें होती हैं।

आने वाली केंद्र सरकार AAP के बिना नहीं बनेगी- पंजाब के सीएम भगवंत मान

आज संगरूर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मैं पूरे देश में घूम रहा हूं। चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं। 190 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। उन 190 में से INDIA गठबंधन 120-125 सीटें जीत रहा है। आने वाली केंद्र सरकार AAP के बिना नहीं बनेगी। AAP तय करेगी कि देश का भविष्य कैसा होगा, युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा, स्कूल, अस्पताल और बिजली का बुनियादी ढांचा कैसे बनेगा और देश को नंबर 1 कैसे बनाया जाएगा।

ED के आरोपों पर CM केजरीवाल ने जवाब फाइल किया

सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल ने जवाब फाइल किया है। यह जवाब ईडी करे आरोपों पर दाखिल किया गया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ED के चारों गवाहों का संबंध भाजपा से है। इनमें भाजपा समर्थित लोकसभा प्रत्याशी मगुंता श्रीनिवासन रेडी, भाजपा को तथाकथित शराब घोटाले में 60 करोड़ का चंदा देने वाले सरथ रेडी, भाजपा गोवा के एक सीनियर नेता एवं प्रमोद सावंत के करीबी स्त्य विजय, गोवा सीएम की करीबी और सीएम की कैंपेन मैनेजर हैं। केजरीवाल का कहना है कि इन सब लोगों के बयानों के आधार पर मुझे गिरफ्तार किया गया है। केजरीवाल ने कहा कि हवाला एजेंट के पास से गुजराती में लिखी डायरी मिली है और भाजपा ने अपने हिसाब से सबूत बनाकर पेश किए हैं। रिपोर्ट- प्रशांत सोनी

मध्य प्रदेश: कल सुबह बुरहानपुर ज़िले में पहाड़ी से एक बस के 50 फीट गहरी खाई में गिरने की घटना सामने आई है। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। किसी के मरने की सूचना नहीं है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें