अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ब्रेकिंग न्यूज़ :11 राज्यों में ओले-बारिश का अलर्ट,केदारनाथ धाम में बर्फबारी

Share

बीजेपी आज कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र जारी करेगी। सुप्रीम कोर्ट में आज उन याचिकाओं पर सुनवाई होगी जिनमें अंग्रेजो के समय के राजद्रोह कानून को चुनौती दी गई है। SC सोमवार को फैमिली कोर्ट को रेफर किए बिना तलाक के मुद्दे पर फैसला सुना सकता है। एक मई को देश भर के राजभवनों में महाराष्ट्र और गुजरात का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। राज्य अब ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत एक-दूसरे का स्थापना दिवस मनाएंगे। IPL में आज: लखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 7.30 बजे से,तीस राज्यों के राजभवन में मनाए जाएंगे महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से मालदीव की दिवसीय यात्रा पर, सौंपेंगे गश्‍ती पोत,राजद्रोह कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

11 राज्यों को मंगलवार तक बारिश और ओलों से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने इन राज्यों में 2 और 3 मई को भारी बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में बारिश के साथ ओले गिरेंगे। वहीं अरुणाचल, असम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भारी बारिश का अनुमान है।

सुलह की गुंजाइश नहीं, तो SC तलाक मंजूर करेगा, 6 महीने के इंतजार की अनिवार्यता खत्म
अगर पति-पत्नी के रिश्ते टूट चुके हों और सुलह की गुंजाइश ही न बची हो, तो तलाक के लिए 6 महीने का इंतजार नहीं करना होगा। सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संवैधानिक बेंच ने तलाक को लेकर सुनाए फैसले में इंतजार की अनिवार्यता खत्म कर दी है। अब सुप्रीम कोर्ट किसी भी पति-पत्नी को बिना फैमिली कोर्ट गए सीधा तलाक मंजूर कर सकता है।

सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने सोमवार को तलाक को लेकर अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा है कि अगर पति-पत्नी के रिश्ते टूट चुके हों और सुलह की गुंजाइश ही न बची हो, तो वह भारत के संविधान के आर्टिकल 142 के तहत बिना फैमिली कोर्ट भेजे तलाक को मंजूरी दे सकता है। इसके लिए 6 महीने का इंतजार अनिवार्य नहीं होगा।

कोर्ट ने कहा कि उसने वे फैक्टर्स तय किए हैं जिनके आधार पर शादी को सुलह की संभावना से परे माना जा सकेगा। इसके साथ ही कोर्ट यह भी सुनिश्चित करेगा कि पति-पत्नी के बीच बराबरी कैसे रहेगी। इसमें मेंटेनेंस, एलिमनी और बच्चों की कस्टडी शामिल है।यह फैसला जस्टिस एसके कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस एएस ओका और जस्टिस जेके माहेश्वरी की संविधान पीठ ने सुनाया।

महिला आयोग ने जताई खुशी, ये महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने का मौका देगा
सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कुछ शर्तों के तहत आपसी सहमति से तलाक के लिए 6 महीने की प्रतीक्षा अवधि खत्म करने पर NCW ने खुशी व्यक्त की है। राष्ट्रीय महिला आयोग का कहना है, कि यह फैसला महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने का मौका देगा।

संविधान पीठ को ये मामला क्यों भेजा गया था
इस मुद्दे को एक संविधान पीठ को यह विचार करने के लिए भेजा गया था कि क्या हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13बी के तहत आपसी सहमति से तलाक की प्रतीक्षा अवधि (वेटिंग पीरियड) को माफ किया जा सकता है। हालांकि, खंडपीठ ने यह भी विचार करने का फैसला किया कि क्या शादी के सुलह की गुंजाइश ही ना बची हो तो विवाह को खत्म किया जा सकता है।

संविधान पीठ के पास कब भेजा गया था यह मामला डिवीजन बेंच ने 29 जून 2016 को यह मामला पांच जजों की संविधान पीठ को रेफर किया था। पांच याचिकाओं पर लंबी सुनवाई के बाद बेंच ने 20 सितंबर 2022 को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने कहा था कि सामाजिक परिवर्तन में ‘थोड़ा समय’ लगता है और कभी-कभी कानून लाना आसान होता है, लेकिन समाज को इसके साथ बदलने के लिए राजी करना मुश्किल होता है।

सितंबर 2022 में हुई थी मामले की सुनवाई, पढ़िए जजों ने क्या तर्क दिए…
इंदिरा जयसिंह, कपिल सिब्बल, वी गिरी, दुष्यंत दवे और मीनाक्षी अरोड़ा जैसे सीनियर एडवोकेट्स को इस मामले में न्याय मित्र बनाया गया था।

इंदिरा जयसिंह ने कहा था कि पूरी तरह खत्म हो चुके शादी के रिश्तों को संविधान के आर्टिकल 142 के तहत खत्म किया जाना चाहिए। दुष्यंत दवे ने इसके विरोध में तर्क दिया कि जब संसद ने ऐसे मामलों को तलाक का आधार नहीं माना है तो कोर्ट को इसकी अनुमति नहीं देनी चाहिए।

वी गिरी ने कहा कि पूरी तरह टूट चुकी शादियों को क्रूरता का आधार माना जा सकता है। कोर्ट इसमें मानसिक क्रूरता को भी शामिल करता है। सिब्बल ने कहा कि मेंटेनेंस और कस्टडी तय करने की प्रक्रिया को तलाक की प्रक्रिया से इतर रखना चाहिए, ताकि महिला व पुरुष को आत्महत्या करने से बचाया जा सके।

मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा कि आर्टिकल 142 के तहत अपने विशेषाधिकार को लागू करते ही सुप्रीम कोर्ट संवैधानिक कानूनों के दायरे से बाहर आ जाता है। यह आर्टिकल न्याय, बराबरी और अच्छी नीयत वाले विचारों को साकार करता है।

11 राज्यों में ओले-बारिश का अलर्ट, केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी, चार धाम यात्रा रोकी

दिल्ली में सोमवार को बारिश के दौरान रेनकोट पहने ट्रैफिक पुलिस पर्सनल।

दिल्ली में सोमवार को बारिश के दौरान रेनकोट पहने ट्रैफिक पुलिस पर्सनल।

दिल्ली NCR, हरियाणा-पंजाब में तापमान सामान्य से 9-10 डिग्री सेल्सियस कम है। 3 मई तक ऐसा ही रहेगा, इसके बाद तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। दिल्ली में बीते दिन न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भारी बारिश और बर्फबारी की वजह से चार धाम यात्रा श्रीनगर में ही रोक दी गई है।

केदारनाथ धाम में पिछले 13 दिनों से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। धाम में हिमपात का सिलसिला 18 अप्रैल से शुरू हुआ था। अगले 2 दिनों में पूरे उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश होती रहेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के लिए तेज बारिश का अलर्ट है। दिल्ली में अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 10 डिग्री कम यानी 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ​​​​​

राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर पश्चिम में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में मौसम 3 मई तक ऐसा ही रहेगा, उसके बाद 4 मई से बदलाव की संभावना है।

24 घंटों में ठिठुरन भी बढ़ी है। MP के भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान दोपहर 2.30 बजे 18.6 डिग्री तक चला गया। राजस्थान में भी ऐसा ही हाल रहा। 9 शहरों का तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा। राज्य के जयपुर, सीकर, नागौर, अलवर, बारां, बीकानेर समेत ज्यादातर इलाकों में बारिश और ओले गिरे। दिल्ली, पंजाब, बिहार, UP में भी तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट देखी गई।

केदारनाथ धाम में बर्फबारी, राज्य में 4 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

यह केदारनाथ धाम की सोमवार की तस्वीर है। यहां पर सुबह से ही बर्फबारी हो रही है।

यह केदारनाथ धाम की सोमवार की तस्वीर है। यहां पर सुबह से ही बर्फबारी हो रही है।

इधर, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण चार धाम यात्रा को श्रीनगर में रोक दिया गया है। रविवार को IMD ने अगले चार दिनों तक राज्य में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इन चार दिनों में ओलावृष्टि, 70 KMPH की रफ्तार से आंधी-तूफान और 3500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है। इसके चलते चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 3 मई तक बंद कर दिया गया है। केदारनाथ धाम में पिछले 13 दिनों से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। धाम में हिमपात का सिलसिला 18 अप्रैल से शुरू हुआ था।

इन 11 शहरों में अगले 2 दिन न्यूनतम तापमान 20 या उससे कम रहने का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, पुणे, दिल्ली, भोपाल, जबलपुर, कोहिमा, भीलवाड़ा, जालंधर, बरेली, गया, और हरदोई में 2 और 3 मई को न्यूनतम तापमान 20 या उससे कम रहने का अनुमान है।

अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि ​​​​​​​पूरे भारत में तापमान सामान्य से कम है। दिल्ली NCR, हरियाणा-पंजाब में तापमान सामान्य से 9-10 डिग्री सेल्सियस तक कम है। आने वाले 2 दिन तक तापमान ऐसा ही रहेगा, उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले 3 दिनों में पूरे उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश होती रहेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के लिए हमने तेज़ बारिश का अलर्ट दे रखा है।हरियाणा और पंजाब के लिए भी हमने अलर्ट दे रखा है। दिल्ली में भी अगले 3 दिनों में बारिश होती रहेगी, इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

1. MP में आखिर इतना ठंडा मौसम कैसे हो गया: मध्यप्रदेश में मौसम केंद्र के डायरेक्टर आर. बालासुब्रह्मण्यन ने बताया कि जमीन से 6 किमी ऊपर तक नमी ही नमी है, फ्रीजिंग लेवल 4 किमी ऊपर है। इसलिए राज्य में कई जगह ओले गिरे हैं और पारा लुढ़का है।

2. राजस्थान में इतनी बारिश और नमी की बड़ी वजह क्या है: राज्य के आस-पास दो सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हैं। पहला पाकिस्तान से सटे इलाकों में है, जो पश्चिमी राजस्थान में बारिश दे रहा है। दूसरा सिस्टम दक्षिणी राजस्थान में MP-गुजरात से लगते इलाकों में एक्टिव है। इन दोनों सिस्टम को अरब सागर से नमी मिल रही है।

इसी तरह छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में 0.9 किमी ऊंचाई पर भी चक्रवाती हवा का घेरा बना है। ये बंगाल की खाड़ी से नमी खींच रहा है। ये नमी जमीन से ऊपर छह किमी ऊंचाई तक है। यही नमी बादल बना रही है। विदर्भ से लेकर कर्नाटक तक बनी ट्रफ लाइन इन दोनों जगह की नमी से बारिश करा रही है।


4. एशिया कप कैंसिल हो सकता है, दावा- PAK के बिना भारत 5 देशों का टूर्नामेंट कराएगा
इस साल सितंबर में पाकिस्तान में होने वाला एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट कैंसिल हो सकता है। यह दावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हवाले से पाकिस्तानी वेबसाइट ‘पाकिस्तान क्रिकेट’ ने किया है। दावे के मुताबिक, एशिया कप कैंसिल होने के बाद BCCI पांच देशों के टूर्नामेंट का आयोजन कर सकता है। जिसमें पाकिस्तान को छोड़कर एशिया की अन्य सभी टीमें हिस्सा ले सकती हैं।

हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अफसर ने इसे अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। ICC के कैलेंडर में 2023 में होने वाले एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को दी गई है। BCCI ने कैलेंडर जारी होते ही यह साफ कर दिया था कि भारतीय टीम खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। BCCI ने एशिया कप किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराने को कहा है।

5. अफगानिस्तान क्राइसिस पर कतर में UN की मीटिंग, लेकिन तालिबान को नहीं बुलाया गया

UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस का कहना है कि मीटिंग का उद्देश्य अफगानिस्तान को लेकर इंटरनेशनल कम्युनिटी में एक आम समझ डेवलप करना है। (फाइल)

UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस का कहना है कि मीटिंग का उद्देश्य अफगानिस्तान को लेकर इंटरनेशनल कम्युनिटी में एक आम समझ डेवलप करना है। (फाइल)

यूनाइटेड नेशन्स ने कतर की राजधानी दोहा में अफगानिस्तान क्राइसिस पर समिट चल रही है। 1 से 2 मई तक चलने वाली समिट में अमेरिका,रूस, पाकिस्तान और चीन के अलावा कतर भी हिस्सा ले रहा है। हालांकि जिस मुल्क की मुश्किलों पर यह समिट हो रही है, उसका ही कोई प्रतिनिधि इसमें शामिल नहीं होगा। तालिबानी हूकूमत वाली अफगानिस्तान सरकार को मीटिंग में नहीं बुलाया गया है।

मीटिंग का मकसद ये है कि किस तरह अफगान महिलाओं और लड़कियों को शिक्षा और काम के अधिकार दिलाए जाएं। मीटिंग में UN ने उन देशों को इनवाइट किया है, जो किसी न किसी तौर पर अफगानिस्तान मामले से सीधे तौर पर जुड़े हैं। इसके अलावा उन संगठनों को भी समिट में बुलाया गया है जो अफगानिस्तान को सबसे ज्यादा आर्थिक मदद देते हैं। 25 मेंबर्स मीटिंग में शामिल हैं।

वंदे भारत ट्रेन पर फिर हुआ पथराव, केरल में तिरुनावाया और तिरूर के बीच की घटना

केरल में Tirunavaya और Tirur बीच वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर पथराव की घटना सामने आई है। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। पथराव में वंदे भारत ट्रेन के एक कोच की विंडशील्ड डैमेज हुआ है। पुलिस ने इल मामले में केस दर्ज कर लिया है। हम इसकी सुरक्षा को और मजबूत करेंगे। दक्षिण रेलवे ने मामले की पूरी जानकारी दी।

‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी एक ‘बड़ी सफलता’: अधिकारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का प्रसारण देश-दुनिया में बड़ी सफलता था और इस कार्यक्रम को सुनने का इंतजाम विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों, सामुदायिक केंद्रों, रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थलों आदि पर किया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। विभिन्न स्थानों पर रविवार को ‘मन की बात’ को सुनने के लिए आयोजित कार्यक्रम में ज्यादातर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। राजभवनों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें राज्यों के उन लोगों को आमंत्रित किया गया जिनका जिक्र ‘मन की बात’ में किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि भारत और विदेशों में 11 लाख से अधिक लोगों ने ‘मन की बात’ सुनते समय की तस्वीरें पोस्ट कीं। एक अधिकारी ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर करीब नौ लाख ट्वीट दर्ज किए गए।’ माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर और रोहित शेट्टी जैसे फिल्मी सितारों ने भी मुंबई के राजभवन में कार्यक्रम को सुना। अधिकारियों ने कहा कि लखनऊ स्थित इरफानी मदरसा और जामा मस्जिद जैसे धार्मिक स्थलों और संस्थानों में भी यह व्यापक रूप से सुना गया। उन्होंने कहा, ‘मन की बात 100 एपिसोड और ‘मन की बात 100’ दिन भर ट्विटर पर टॉप पर ट्रेंड करता रहा।’

ईडी ने दाखिल की एक और चार्जशीट, वाईएसआर के इस सांसद का आया नाम

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने आज तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में बताया गया कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने वाईएसआर कांग्रेस की सांसद मगुंता श्रीनिवसालु रेड्डी को दिल्ली शराब के कारोबार में उनके प्रवेश का स्वागत किया था।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें