अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ब्रेकिंग न्यूज़ :केजरीवाल बोले- PM पढ़े-लिखे होते तो नोटबंदी नहीं होती

Share

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। वह विश्व क्षयरोग दिवस पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी काशी में 1780 करोड़ रुपये से ज्यादा की अलग-अलग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।अमृतपाल आखिरी बार हरियाणा में दिखा:गांव में बना रखी थी फायरिंग रेंज; देश में बनेगा पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोप-वे उधर, सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को 2002 के गोधरा ट्रेन आगजनी मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कई अभियुक्तों की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। गुजरात सरकार की अपील भी सुनी जाएगी। SC में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन को चुनौती देने वाली बीआरएस नेता के. कविता की याचिका पर भी सुनवाई है। औरंगाबाद का नाम बदलकर ‘छत्रपति संभाजीनगर’ करने को चुनौती देने वाली याचिका भी उच्चतम न्यायालय के सामने होगी

बीते 6 दिन से फरार चल रहे ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखिया अमृतपाल सिंह की आखिरी लोकेशन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मिली है। पंजाब पुलिस के IG हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में वह एक महिला के घर रुका था, बलजीत कौर नाम की इस महिला को हिरासत में लिया गया है। अमृतपाल 19 मार्च की रात शाहबाद आया था और दोपहर को अपने सहयोगी पपलप्रीत के साथ निकल गया।

अमृतपाल जब से फरार हुआ है, उसने न केवल हुलिया बदला है, बल्कि वाहन भी बदल रहा है। पंजाब से कुरुक्षेत्र वह स्कूटी पर पहुंचा है। पंजाब पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल ने अपने गांव जल्लूपुर खेड़ा में हथियार चलाने की ट्रेनिंग देने के लिए एक फायरिंग रेंज बनाई थी। यहां हथियारों को खोलने-जोड़ने की ट्रेनिंग दी जा रही थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में देश के पहले अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे का शिलान्यास करेंगे। 3.8 किलोमीटर लंबाई वाला यह रोपवे 2 साल में बनकर तैयार हो जाएगा। जिसकी लागत 644 करोड़ रुपए है। आमतौर पर रोप-वे का इस्तेमाल हिल स्टेशन या पहाड़ी इलाकों में होता है, लेकिन यह पहला रोप-वे होगा जिसे अर्बन ट्रांसपोर्ट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

1. अमृतपाल का गनमैन गोरखा गिरफ्तार, उसके उत्तराखंड या महाराष्ट्र में होने की आशंका

20 मार्च का यह CCTV हरियाणा के शाहाबाद का है, जिसमें अमृतपाल छाता लेकर जाता दिखा। आगे उसका करीबी पपलप्रीत भी चेहरा छुपाकर जाता दिख रहा है।

20 मार्च का यह CCTV हरियाणा के शाहाबाद का है, जिसमें अमृतपाल छाता लेकर जाता दिखा। आगे उसका करीबी पपलप्रीत भी चेहरा छुपाकर जाता दिख रहा है।

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के गनर तजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा को लुधियाना में गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह पंजाब से भाग गया है। पुलिस को उसके उत्तराखंड में होने का शक है। पंजाब से भागकर वह हरियाणा गया था। पुलिस को महाराष्ट्र के नांदेड़ में भी अमृतपाल के छिपे होने के इनपुट मिले हैं। पंजाब पुलिस की टीमें वहां रेड करने के लिए रवाना की गई हैं।

पंजाब के पड़ोसी राज्यों के अलावा उत्तराखंड में भी अमृतपाल के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब के पाकिस्तान से सटे बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट फिरोजपुर और तरनतारन में इंटरनेट पर पाबंदी आज दोपहर 12 बजे तक बढ़ा दी गई है। अजनाला, मोगा, संगरूर और मोहाली से इंटरनेट की पाबंदी हटा दी गई है। अमृतपाल के करीबी लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान सिंह को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
2. केजरीवाल बोले- PM पढ़े-लिखे होते तो नोटबंदी नहीं होती, उन्हें शिक्षा की कीमत पता नहीं
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर से ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ कैंपेन लॉन्च किया। CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर देश के प्रधानमंत्री पढ़े-लिखे होते तो नोटबंदी नहीं होती। उन्हें नींद नहीं आती, इसलिए गुस्से में रहते हैं। PM को बोलो ठीक से सोया करें। सारे दिन चिड़चिड़े रहते है। PM ने 60 हजार सरकारी स्कूल बंद किए। अगर वे पढ़े लिखे होते तो शिक्षा की कीमत पता चलती।

उधर, PM मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाए जाने के दो दिन बाद दिल्ली में जगह-जगह दीवारों पर केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। इन पर ‘केजरीवाल हटाओ, दिल्ली बचाओ’ के नारे लिखे थे। पोस्टर्स पर केजरीवाल ने कहा है कि मुझे इनसे कोई परेशानी नहीं है। किसी को गिरफ्तार न किया जाए। AAP ने 30 मार्च को देशभर में ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर लगाने की बात कही है।
सिर्फ दो देशों में अर्बन ट्रांसपोर्ट रोप-वे, वाराणसी तीसरा, इसमें कुल 150 केबल कार होंगी

देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोप-वे वाराणसी में बनेगा। शुक्रवार यानी 24 मार्च को यहां आ रहे PM मोदी इसका शिलान्यास करेंगे। वाराणसी स्टेशन से गोदौलिया तक 3.8 किलोमीटर इसकी लंबाई होगी। यह सड़क से 50 मीटर ऊपर चलेगा।

यह 2 साल में बनकर तैयार हो जाएगा और लागत 644 करोड़ रुपए आएगी। आमतौर पर आपने हिल स्टेशन में रोप-वे देखें होंगे, लेकिन यह पहला रोप-वे होगा जिसे अर्बन ट्रांसपोर्ट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

वाराणसी के 5 घंटे के दौरे पर पीएम मोदी 18 अरब के 28 प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें सिगरा स्टेडियम, LPG बॉटलिंग प्लांट, भगवानपुर में 55 MLD का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट शामिल है। पीएम मोदी सर्किट हाउस के नए भवन में लंच करेंगे।

वाराणसी के डीएम राजलिंगम के मुताबिक नवरात्रि व्रत को देखते हुए पीएम के लंच में फलाहार का इंतजाम है। इसमें कुट्टू की खीर, पंचमेवे का हलवा, मखाने का सत्तू, खिचड़ी, फल, दूध, नींबू शामिल हैं।

वहीं, पीएम मोदी के लिए बनारस के बुनकर ने एक खास तरह की साड़ी तैयार की है। यह साड़ी उनकी मां को समर्पित है। साड़ी में पीएम मोदी और उनकी मां की तस्वीर को उकेरा गया है। इस बारे में भी हम आपको डिटेल में बताएंगे, लेकिन पहले रोप-वे के बारे में 3 पॉइंट में बताते हैं…

पहले चरण में 3.8 किमी लंबा रोप-वे बनना है। इसको तैयार करने में 2 साल का समय लगेगा।

1) रोप-वे में कुल 150 केबल कार या ट्रॉलियां होंगी
पहले चरण में रोप-वे की लंबाई 3.8 किलोमीटर है। रोप-वे में कुल 150 केबल कार या ट्रॉलियां होंगी। सड़क से 164 फीट ऊंचाई पर दौड़ेगी। हर डेढ़ से दो मिनट पर यात्रियों के लिए ट्रॉली उपलब्ध रहेगी। एक केबल कार पर 10 पैसेंजर सवार होंगे। एक दिशा में एक घंटे में 3000 लोग यात्रा कर सकेंगे। यानी 6000 लोग दोनों दिशा से एक घंटे में आ-जा सकेंगे।

रोप-वे का संचालन 16 घंटे होगा। भूमि अधिग्रहण, तार और पाइप शिफ्टिंग का काम तेजी से चल रहा है।

2) दुनिया के दो देश में अर्बन ट्रांसपोर्ट रोप-वे, वाराणसी तीसरा
इस रोप-वे का निर्माण स्विट्जरलैंड की कंपनी बर्थोलेट और नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड (NHLPL) मिलकर करेंगी। NHLPL के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि भारत विश्व में तीसरा देश और वाराणसी भारत का पहला शहर होगा, जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए रोप-वे का इस्तेमाल किया जाएगा। अभी बोलीविया के लापाज और मेक्सिको में अर्बन ट्रांसपोर्ट के लिए रोप-वे का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ये रोप-वे प्रोजेक्ट की तस्वीर है। एक केबल कार पर 10 पैसेंजर सवार होंगे। एक दिशा में एक घंटे में 3000 लोग यात्रा कर सकेंगे।

3) जंक्शन से गोदौलिया तक लगेंगे सिर्फ 17 मिनट
रोप-वे से कैंट जंक्शन से गोदौलिया तक जाने में महज 17 मिनट लगेंगे। अभी ऑटो रिक्शा या बाइक से जाने में भारी ट्रैफिक होता है। इस कारण करीब 45 मिनट लगते हैं। वाराणसी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद करीब एक साल में 9 करोड़ भक्त पहुंचे हैं। यह संख्या बढ़ रही है।

इसके अलावा, रोप-वे जिस इलाके से गुजरेगा वह शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में हैं। यानी, इसके रूट पर दशाश्वमेध घाट, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट, बनारसी साड़ी मार्केट, जंगमबाड़ी मठ, दालमंडी, चौक, गिरजाघर, नई सड़क, लक्सा, रथयात्रा, सिगरा स्टेडियम, काशी विद्यापीठ और IP मॉल होंगे।

पीएम मोदी जिन और 3 अहम प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे, उन पर एक नजर…

ये सिगरा स्टेडियम का मॉडल है। यहां क्रिकेट ग्राउंड, टेनिस कोर्ट, वॉलीबाल कोर्ट ओर कबड्‌डी कोर्ट होगा।

300 करोड़ से बनेगा सिगरा स्पोर्ट स्टेडियम
सिगरा में 300 करोड़ रुपए की लागत से वर्ल्ड क्लास इनडोर स्टेडियम बन रहा है। इसमें क्रिकेट ग्राउंड, फुटबाल ग्राउंड, एथलेटिक्स ट्रैक, चार लॉन टेनिस कोर्ट, बास्केटबाल कोर्ट, वॉलीबाल कोर्ट, दो कबड्डी कोर्ट ड्रेसिंग और कैफेटेरिया का निर्माण होगा। ओलिंपिक के 28 में से 24 खेल इसमें खेले जा सकेंगे। मार्च 2024 में यह बनकर तैयार हो जाएगा।

भगवानपुर में 55 MLD का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
शहर के सीवेज का पानी सीधे गंगा में न मिले, इसके लिए​​ BHU के पास भगवानपुर में 55 MLD शोधन क्षमता वाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत यह 308 करोड़ रुपए में तैयार होगा। सामने घाट इलाके में गंगा के बाढ़ का पानी शहर में प्रवेश न करे, इसके लिए सवा 2 करोड़ की लागत से फ्लिपर गेट तैयार होगा।​ हालांकि यहां पर पहले से ही STP है, लेकिन उसकी क्षमता बेहद कम 9.8 MLD थी।

LPG बॉटलिंग प्लांट
गुजरात के कांडला बंदरगाह से मध्य प्रदेश होते हुए गोरखपुर तक पाइप लाइन (KGPL) से LPG की आपूर्ति परियोजना पर काम हो रहा है। वाराणसी के इसरवार गांव में HP बॉटलिंग प्लांट को सीधे LPG मिलेगी। इस साल दिसंबर तक प्लांट से LPG की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

यहां से वाराणसी समेत यूपी के 20 जिलों को LPG सिलेंडर की नॉन स्टॉप आपूर्ति होगी। इसमें चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, बलिया, मऊ, अंबेडकर नगर, बांदा, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, रायबरेली, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी और चित्रकूट जिले शामिल हैं।

189 करोड़ रुपए से तैयार इन प्रोजेक्ट्स का होगा लोकार्पण…

  • PM मोदी ग्रामीण पेयजल स्कीम को भी लॉन्च करेंगे। इसमें 46 करोड़ 49 लाख रुपए का खर्च आया है।
  • बाबतपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 29 करोड़ रुपए से तैयार 32 मीटर ऊंचे ATC टावर का लोकार्पण।
  • 19 करोड़ 49 लाख रुपए से बना पेयजल आपूर्ति ट्रांस वरुणा प्रोजेक्ट।
  • 17 करोड़ 24 लाख रुपए से तैयार भेलूपुर पेयजल स्टेशन परिसर में सोलर प्लांट।
  • 15 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से बना करखियांव पैक हाउस।
  • 6 करोड़ 73 लाख से निर्मित सारनाथ CSC, सर्किट हाउस में 9 करोड़ से तैयार 6 पीसी सुइट।
  • 5 करोड़ 89 लाख से तैयार कोनिया पंपिंग सब स्टेशन पर सोलर पावर प्लांट।
  • 4 करोड़ 94 लाख से तैयार चांदपुर इंडस्ट्रियल स्टेट इंटरलॉकिंग।

बनारसी साड़ी पर बुनकर ने उकेरी पीएम और उनकी मां की तस्वीर

पीएम मोदी को बुनकर सर्वेश श्रीवास्तव एक खास साड़ी तोहफे में देंगे। इसे पीएम की मां की याद में बनाया गया है।

पीएम मोदी को बुनकर सर्वेश श्रीवास्तव एक खास साड़ी तोहफे में देंगे। इसे पीएम की मां की याद में बनाया गया है।

प्रधानमंत्री को यह खास उपहार देने वाले बुनकर सर्वेश श्रीवास्तव ने बताया कि हम 3 महीने से इस साड़ी को तैयार कर रहे हैं। जब हमने इस साड़ी को तैयार करना शुरू किया था, तो पीएम मोदी की मां जीवित थीं। हम ये उपहार उनकी मां को देना चाहते थे, लेकिन अफसोस कि उनकी मां का देहांत हो गया।

सुरेश ने बताया कि साड़ी को तैयार करने में कुल 10 लोग लगे थे। जिनमें 2 कारीगर विशेष रूप से डिजाइन बनाने का काम कर रहे थे। इस साड़ी को काटन सिल्क से तैयार किया गया है। इसमें किसी भी मशीन या पत्ते जकार्ट का प्रयोग नहीं किया गया है। सुरेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां के देहांत के बाद पहली बार वाराणसी आ रहे हैं, इसलिए यह खास उपहार हम उन्हें भेंट करेंगे।

5. इजराइली PM को अदालत भी नहीं हटा सकेगी, नेतन्याहू के खिलाफ करप्शन केस में फैसले नया कानून

विपक्ष ने कहा है कि ये कानून PM बेंजामिन नेतन्याहू को बचाने के लिए बनाया गया है।

विपक्ष ने कहा है कि ये कानून PM बेंजामिन नेतन्याहू को बचाने के लिए बनाया गया है।

इजराइली संसद ने एक नया बिल पास किया। इसके तहत अब सुप्रीम कोर्ट भी प्रधानमंत्री को पद से नहीं हटा सकती। फिजिकली या मेंटली अनफिट होने पर सिर्फ सरकार ही उन्हें अयोग्य घोषित कर सकती है। इसके लिए भी तीन-चौथाई सांसदों का समर्थन जरूरी होगा। इजराइल की संसद में लंबी बहस के बाद ये बिल 61-47 वोटों के अंतर से पारित हुआ। नेतन्याहू को ऊपर करप्शन के 3 केस चल रहे हैं।

इनमें रिश्वत लेने, अपने खास लोगों से महंगे तोहफे लेने और मीडिया कंपनियों से सरकार के पक्ष में खबरें दिखाने की डील करने के आरोप हैं। इन मामलों में अदालत का फैसला आना बाकी है। विपक्षी पार्टियों ने नए कानून का विरोध किया है। नेतन्याहू सरकार के ज्यूडीशियल रिफॉर्म बिल के खिलाफ इजराइल में प्रदर्शन जारी है। बिल के तहत संसद को SC के फैसलों को पलटने का अधिकार मिल जाएगा।

  • लोकपाल ने नहीं चलाया एक भी केस: समिति
  • संसद की एक कमिटी की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि देश की पहली लोकपाल कमिटी बनाए जाने और पहले लोकपाल की नियुक्ति के बाद भी इस संस्था ने भ्रष्टाचार के एक भी आरोपी पर केस नहीं चलाया है। कमिटी ने लोकपाल के प्रदर्शन को संतोषजनक नहीं माना है और असल शिकायतों को खारिज नहीं करने को भी कहा।
  • आज जुमे की नमाज से माह-ए-रमजान का आगाज
  • माह-ए-रमजान का आगाज शुक्रवार की अल सुबह से होगा। पहली रमजान को शुक्रवार पड़ने से जुमा की नमाज भी होगी। जुमातुल विदा यानि आखिरी जुमा मिलाकर इस बार कुल पांच जुमे पड़ेंगे। सुन्नी-शिया चांद कमिटियों ने बुधवार को रमजान का चांद दिखाई न देने के ऐलान किया। इसके साथ ही तय हो गया कि पहला रोजा शुक्रवार को रखा जाएगा जो 14 घंटे 41 मिनट का होगा।
  • टूरिस्ट वीज़ा रहते US में नौकरी!
  • अमेरिका की एक संघीय एजेंसी ने बुधवार को कहा कि बिजनेस या टूरिस्ट वीजा बी-1, बी-2 पर देश में रहने वाला व्यक्ति नई नौकरियों के लिए आवेदन कर सकता है और इंटरव्यू भी दे सकता है। कहा गया कि नई नौकरी शुरू करने से पहले अपनी वीजा स्टेटस में बदलाव करवाना होगा। कई लोगों ने पूछा था कि क्या वे बी-1 या बी-2 वीजा के दौरान नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं।
  • ‘राहुल ने हिमंत को जाने दिया’
  • कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद का कहना है कि राहुल गांधी ने कभी कांग्रेस के प्रमुख नेता रहे हिमंत बिस्वा सरमा के मामले को सही ढंग से नहीं संभाला। आजाद ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि राहुल गांधी को जब बताया गया कि हिमंत को बहुसंख्यक विधायकों का समर्थन हासिल है। वह बगावत करने के साथ ही पार्टी छोड़ने जा रहे हैं तो राहुल का दो टूक जवाब था कि ‘जाने दीजिए उन्हें।’ सोनिया गांधी ने भी पार्टी अध्यक्ष के तौर पर दखल नहीं दिया।
  • निकाह हलाला पर होगी नई बेंच
  • निकाह हलाला और बहुविवाह की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली अर्जी पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट पांच जजों की नई संवैधानिक बेंच का गठन करेगा। चीफ जस्टिस डी. वाई चंद्रचूड़ ने कहा, ‘मैं इस पर विचार करूंगा। उपयुक्त चरण में, मैं एक संविधान पीठ का गठन करूंगा। कई अहम केस संवैधानिक बेंच के सामने लंबित हैं। हम इस मामले को ध्यान में रखते हुए नई संवैधानिक बेंच बनाएंगे।’ याची वकील अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि पहले की संवैधानिक बेंच के दो जज रिटायर हो चुके हैं, ऐसे में नई संवैधानिक बेंच का गठन होना चाहिए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें