अरब सागर में उठा ‘तेज’ सोमवार सुबह तक और अधिक तीव्र होकर गहरे दबाव में बदल सकता है। अरब सागर में उठा चक्रवात ‘तेज’ यमन-ओमान तटों की ओर बढ़ रहा है। भीषण चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटे से लेकर 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव सोमवार सुबह तक और अधिक तीव्र होकर गहरे दबाव में बदल सकता है। वहीं, सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को दिल्ली में नए बने नैशनल कोऑपरेटिव फॉर एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (NCEL) का लोगो, वेबसाइट और ब्रोशर जारी करेंगे। उधर, पाकिस्तान को अगर ICC वनडे विश्व कप में अपने अभियान को वापस पटरी पर लाना है तो उसे चेन्नै की पिच पर अफगानिस्तान के स्पिनरों को बेहद सतर्कता से खेलना होगा। पिछले दो मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद पाकिस्तान को अपनी उम्मीद जिंदा रखने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करने होगी।
- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गाजा और आसपास के इलाके में ताजा घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की: वाइट हाउस

- सियाचिन में पहला अग्निवीर शहीद
- सियाचिन में ड्यूटी पर तैनात महाराष्ट्र के गवते अक्षय लक्ष्मण शहीद हो गए। शहीद होने वाले लक्ष्मण पहले अग्निवीर हैं। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि लक्ष्मण की मृत्यु का कारण क्या है। वह ‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ में तैनात थे।
- पुणे में ट्रेनर प्लेन क्रैश, दो घायल
- महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक ट्रेनी पायलट और एक इंस्ट्रक्टर घायल हो गए। प्राइवेट एविएशन अकैडमी के प्लेन से जुड़ी चार दिनों में यह दूसरी घटना है। हादसे का कारण अभी सामने नहीं आया है।
- निलंबन रद्द, टी राजा को BJP से टिकट
- BJP ने तेलंगाना से अपने इकलौते विधायक टी. राजा को फिर टिकट दिया। BJP ने उनका पार्टी से निलंबन भी रद्द कर दिया। पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में पिछले साल पार्टी ने उन्हें निलंबित किया था। कारण बताओ नोटिस भी दिया था।
अमेरिका बना भारत का सबसे बड़ा कारोबारी भागीदार, चीन दूसरे पर, पढ़ें वाणिज्य मंत्रालय की रिपोर्ट

अप्रैल-सितंबर में अमेरिका को निर्यात 41.49 अरब डॉलर से घटकर 38.28 अरब डॉलर रहा है। आयात 25.79 अरब डॉलर से कम होकर 21.39 अरब डॉलर रहा है। चीन के साथ कारोबार 3.56 फीसदी घटकर 58.11 अरब डॉलर रहा है।
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और घटते निर्यात-आयात के बावजूद चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बनकर उभरा है। चीन दूसरे स्थान पर रहा है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-सितंबर में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार 11.3 फीसदी घटकर 59.67 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 67.28 अरब डॉलर था।
अप्रैल-सितंबर में अमेरिका को निर्यात 41.49 अरब डॉलर से घटकर 38.28 अरब डॉलर रहा है। आयात 25.79 अरब डॉलर से कम होकर 21.39 अरब डॉलर रहा है। चीन के साथ कारोबार 3.56 फीसदी घटकर 58.11 अरब डॉलर रहा है।
द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने का रुख
पहली छमाही में चीन को भारत से निर्यात मामूली गिरकर 7.74 अरब डॉलर रहा जबकि आयात भी घटकर 50.47 अरब डॉलर रहा। अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने का रुझान आने वाले वर्षों में भी जारी रहेगा, क्योंकि नई दिल्ली और वाशिंगटन आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने में लगे हुए हैं। अमेरिका उन कुछ देशों में से एक है जिसके साथ भारत का व्यापार सरप्लस है। 2022-23 में अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2021-22 में 119.5 अरब डॉलर के मुकाबले 2022-23 में 128.55 अरब डॉलर हो गया।
तुंगनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पहली बार एक लाख पार, अष्टमी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

पहली बार दर्शनार्थियों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। बाबा के भक्तों के उमड़ने से यात्राकाल में मस्तूरा से तुंंगनाथ तक कारोबार को भी नई गति मिली है।
चक्रवृद्धि ब्याज दर से बनाएं कमाई का रास्ता, भविष्य बेहतर बनाने में करता है मदद

अल्बर्ट आइंस्टीन की कहावत काफी प्रसिद्ध है, जिसमें उन्होंने कहा था, चक्रवृद्धि ब्याज दुनिया का आठवां अजूबा है। जो इसे समझते हैं वे इसे कमाते हैं। जो नहीं समझते हैं वे इसका भुगतान करते हैं। अगर आप एक निवेशक हैं तो इस रास्ते को अपनाने की जरूरत है। इसका गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट
विदेशी निवेशकों ने 12,146 करोड़ रुपये निकाले, पढ़ें व्यापार जगत की अन्य खबरें

इस्राइल-हमास युद्ध के कारण विदेशी निवेशकों ने इस महीने में अब तक इक्विटी बाजार से 12,146 करोड़ रुपये निकाले हैं। इन निवेशकों ने सितंबर में भी 14,767 करोड़ रुपये की निकासी की थी। हालांकि, डेट बाजार में इन्होंने 5,700 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
अमेरिकी बॉन्ड की ब्याज दरें बढ़ने और इस्राइल-हमास युद्ध के कारण विदेशी निवेशकों ने इस महीने में अब तक इक्विटी बाजार से 12,146 करोड़ रुपये निकाले हैं। इन निवेशकों ने सितंबर में भी 14,767 करोड़ रुपये की निकासी की थी। हालांकि, डेट बाजार में इन्होंने 5,700 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस साल मार्च से अगस्त तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 1.74 लाख करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
शीर्ष 10 कंपनियों के 1.52 लाख करोड़ रुपये डूबे
शेयर बाजार में सूचीबद्ध शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में पिछले हफ्ते 1.52 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। इस दौरान सेंसेक्स में 885 अंकों की गिरावट आई थी। सबसे ज्यादा 34,877 करोड़ रुपये का नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है। टाटा कसल्टेंसी सर्विसेस का बाजार पूंजीकरण 27,827 करोड़ रुपये घटा। एचयूएल को 18,103 करोड़ और बजाज फाइनेंस को 17,171 करोड़ का घाटा हुआ।
एसएमई: 3540 करोड़ रुपये जुटाए
एसएमई कंपनियों ने आईपीओ के जरिये इस साल में अब तक 3,540 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कुल 139 आईपीओ इस दौरान आए। 2022 में 109 कंपनियों ने 1,875 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसके साथ ही दो आईपीओ इस हफ्ते खुलने हैं।
गोदरेज का 450 करोड़ का लक्ष्य
गोदरेज इंटीरियो ने वित्त वर्ष 2026 तक 450 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रखा है। उपाध्यक्ष देव सरकार ने कहा, कंपनी दिल्ली-एनसीआर में संगठित फर्नीचर में हिस्सा तीन साल में दोगुना करने का लक्ष्य रखी है, जो अभी 18% है। दिल्ली-एनसीआर में इसकी वृद्धि दर 15% से ज्यादा है।
वीरहेल्थ: एक शेयर देगी बोनस
वीरहेल्थ केयर को पूर्वी अफ्रीका से रु. 1.36 करोड़ का निर्यात ऑर्डर मिला है। साथ ही कंपनी ने एक पर एक शेयर बोनस को मंजूरी दे दी है। अगले तीन माह में ऑर्डर पूरा करने की उम्मीद है।
धूल-धुएं के गुबार में उड़ रहे ग्रैप नियम, राजधानी में हर तरफ लापरवाही और बेफिक्री का आलम

प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का दूसरा चरण लागू कर दिया गया है। राजधानी में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों का जायजा लेने पर हालात चौकाने वाले नजर आए।
‘तेज’ हुआ खतरनाक, बंगाल की खाड़ी में बन रहा ‘हामून’; 2018 में भारत के दो सागरों में हुआ था ऐसा

आईएमडी ने कहा कि चक्रवाती तूफान तेज के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 25 अक्तूबर को सुबह के आसपास अल गैदाह (यमन) तथा सलालाह (ओमान) के बीच यमन-ओमान तटों को पार करने का अनुमान है। भीषण चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटे से लेकर 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भीषण चक्रवाती तूफान ‘तेज’ अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।
भारत से सटे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में एक साथ दो चक्रवात बने रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अरब सागर में उठा चक्रवात ‘तेज’ रविवार को बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया और यह यमन-ओमान तटों की ओर बढ़ रहा है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात हामून बन रहा है जो अभी प्रारंभिक चरण में है। इससे पहले 2018 में भारत के पूर्व और पश्चिम दोनों ओर चक्रवात साथ में बने थे।आईएमडी ने कहा कि चक्रवाती तूफान तेज के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 25 अक्तूबर को सुबह के आसपास अल गैदाह (यमन) तथा सलालाह (ओमान) के बीच यमन-ओमान तटों को पार करने का अनुमान है। भीषण चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटे से लेकर 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भीषण चक्रवाती तूफान ‘तेज’ अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। रविवार सुबह 8:30 बजे यह सोकोट्रा (यमन) से लगभग 160 किमी पूर्व-दक्षिण, सलालाह (ओमान) से 540 किमी दक्षिण-पूर्व और अल गैदाह (यमन) से 550 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था। एजेंसी
विकराल रूप लेगा हामून
आईएमडी के अनुसार, चक्रवात हामून भी सक्रिय हो गया है। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव सोमवार सुबह तक और अधिक तीव्र होकर गहरे दबाव में बदल सकता है। इसके बाद अगले तीन दिन में बांग्लादेश और पास के पश्चिम बंगाल तटों तथा उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने का अनुमान है। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि हामून ने 24 अक्तूबर तक चक्रवाती तूफान में बदलने के प्रमुख संकेत दिखाए हैं।
तटीय क्षेत्रों में मौसम पर असर
दोनों तूफानों के भारतीय तटीय इलाकों से टकराने की संभावना नहीं है। ऐसे में भारत पर कोई खास असर नहीं होगा। हालांकि, चेन्नई और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में मौसम में थोड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। ओडिशा, केरल और तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इन दोनों तूफानों का रास्ता भी अलग-अलग है और ये एक-दूसरे से करीब 2,500 किमी दूर से गुजरेंगे।
त्योहारों और शादियों में करीब नौ लाख करोड़ का व्यापार, 60 करोड़ से अधिक लोग करेंगे खरीददारी

कैट के अध्यक्ष बी सी भरतिया ने बताया कि इस कारोबार में लगभग 8 फीसदी हिस्सा सोने-चांदी का, 10 फीसदी उपहारों का, छह फीसदी सजावटी सामान का, 30% खाने एवं कैटरिंग का, 10% इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल का, 10% कपड़ों का, 5-5 फीसदी फर्नीचर एवं फर्निशिंग और मिठाई का होगा।
त्योहारी और शादियों के व्यस्ततम सीजन के साथ ही नए साल के आगमन पर देश के बाजार गुलजार होने वाले हैं। अनुमान है कि 31 दिसंबर तक 8.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होगा। इस दौरान 60 करोड़ से ज्यादा ग्राहक खरीदारी करेंगे। अच्छी बात यह है कि इस बार चीन के किसी भी उत्पाद की बिक्री नहीं होगी। साथ ही, ऑनलाइन कारोबार के 90 हजार करोड़ की तुलना में दुकानों का कारोबार 9 गुना ज्यादा होगा।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल के मुताबिक, जो ग्राहक पहले चीन के बने सामान को ही मांगते थे वे अब इसे खरीदने से परहेज कर रहे हैं। रक्षा बंधन से शुरू हुए त्योहारी सीजन में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये, उसके बाद शादियों के सीजन में लगभग 4.25 लाख करोड़ रुपये व क्रिसमस के साथ नए वर्ष पर 1.25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होगा। इस व्यापार से देश के खुदरा उद्योग को रफ्तार मिलेगी। इससे बाजार के सेंटीमेंट के साथ अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
खाने और कैटरिंग पर सर्वाधिक 30% खर्च
कैट के अध्यक्ष बी सी भरतिया ने बताया कि इस कारोबार में लगभग 8 फीसदी हिस्सा सोने-चांदी का, 10 फीसदी उपहारों का, छह फीसदी सजावटी सामान का, 30% खाने एवं कैटरिंग का, 10% इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल का, 10% कपड़ों का, 5-5 फीसदी फर्नीचर एवं फर्निशिंग और मिठाई का होगा। 6% इवेंट मैनेजमेंट में एवं 10% अन्य सामानों की खरीद पर खर्च होगा।
एक से ज्यादा स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी तो आसानी से ऐसे करें क्लेम, जीएमसी में कम है वेटिंग अवधि

आपके पास दो स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी है तो आप एक पॉलिसी में कैशलेस सेटलमेंट करा सकते हैं और दूसरे में रीइंबर्समेंट का लाभ उठा सकते हैं। दूसरे मामले में बीमा कंपनी के पास रीइंबर्समेंट क्लेम दाखिल करने पर पहली कंपनी से क्लेम सेटलमेंट लेटर की जरूरत होगी।
चिंताजनक: जलवायु परिवर्तन से पैदा हुआ अमेजन का गंभीर सूखा; इसमें दुनिया के कुल ताजे पानी का 20 प्रतिशत मौजूद

ब्राजील सरकार के प्राकृतिक आपदा निगरानी और चेतावनी केंद्र सेमाडेन (सीईएमएडीईएन)के पूर्वानुमान के अनुसार इस साल यह रिकॉर्ड गंभीर सूखे से पीड़ित है जो अप्रैल 2024 या और आगे तक बढ़ सकता है। यदि इससे आगे बढ़ा तो स्थिति सचमुच अकल्पनीय और विकराल हो सकती है।
भारतीय जर्सी के नीले रंग में रंगा पूरा शहर और स्टेडियम

दिल्ली से आए रोहन, आतेश, कर्ण, शैलेंद्र और पवित ने कहा कि मैच को लेकर खासा उत्साह है। उन्होंने भारतीय टीम की जर्सी पहनी है। अपने देश की टीम की जर्सी पहनने से एक अलग ही उत्साह मिलता है।
भारत और न्यूजीलैंड के मैच का उत्साह दर्शकों में देखते ही बना। रविवार सुबह से ही शहर भारतीय टीम की नीली जर्सी के रंग में रंग गया। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम की टी-शर्ट सबसे ज्यादा दिखीं। मैच के दौरान सभी स्टैंड भारतीय जर्सी के नीले रंग से नजर आए। धर्मशाला में भारतीय टीम के मैच का उत्साह इतना रहा कि शनिवार को सुबह ही जर्सी बेचने वाले पहुंच गए।
रविवार सुबह से भारतीय टीम की जर्सी बेचने वाले कोतवाली बाजार से शीला चौक तक नजर आए, जो पहले दिन मैचों में केवल स्टेडियम के बाहर बैठकर ही कारोबार कर रहे थे। रविवार को उनके कारोबार में भारी बढ़ोतरी हुई है। 200 से 600 रुपये तक धर्मशाला में कारोबारी भारतीय टीम की जर्सी बेचते नजर आए।
दिल्ली से आए रोहन, आतेश, कर्ण, शैलेंद्र और पवित ने कहा कि मैच को लेकर खासा उत्साह है। उन्होंने भारतीय टीम की जर्सी पहनी है। अपने देश की टीम की जर्सी पहनने से एक अलग ही उत्साह मिलता है। इसके अलावा चेहरों पर भारत का झंडा बनाने के लिए भी दर्शकों की भीड़ रही।
धर्मशाला में टी-शर्ट बेचने आए उत्तर प्रदेश के प्रवेश तिवारी ने कहा कि पहले तीन मैचों में कारोबार न के बराबर रहा। भारत के मैच के चलते सुबह से ही टी-शर्ट बिकना शुरू हो गईं। दोपहर 2:00 बजे तक 80 फीसदी तक टी-शर्ट बिक गईं।
क्रिप्टोकरेंसी ठगी: पूछताछ में खुलासा, लोगों से ठगा पैसा आरोपियों ने शेयर मार्केट में भी लगाया

प्रदेश में क्रिप्टोकरेंसी का घोटाला वर्ष 2019 से चल रहा था। कुछ सालों के भीतर ही शातिरों ने प्रदेश में 1 हजार करोड़ से अधिक के घोटाले को अंजाम दिया, जबकि पुलिस व अन्य एजेंसियों को भनक तक नहीं लगी।
हिमाचल में क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस एसआईटी की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम देकर प्रापर्टी खरीदने के अलावा लोगों का पैसा शेयर मार्किट में भी लगाया है। पुलिस की ओर से गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। जांच टीम हर पहलू को खंगाल रही है। आरोपियों ने अधिकतर निवेश बाहरी राज्यों में किया।
ब तक की जांच में ठगी का मास्टरमाइंड सुभाष शर्मा और उसका करीबी अभिषेक ही माना जा रहा है। जांच में उसकी कई संपत्तियों का पता चला है। पुलिस एसआईटी ने एक करोड़ की संपत्ति को जब्त कर दिया है, जबकि पांच करोड़ की संपत्ति को जल्द जब्त किए जाने का दावा किया जा रहा है। आरोपियों ने अधिकतर संपत्तियों को सगे-संबंधियों के नाम से खरीदा है। काले धन को सफेद करने में भी आरोपी लगे हुए थे।
प्रदेश में क्रिप्टोकरेंसी का घोटाला वर्ष 2019 से चल रहा था। कुछ सालों के भीतर ही शातिरों ने प्रदेश में 1 हजार करोड़ से अधिक के घोटाले को अंजाम दिया, जबकि पुलिस व अन्य एजेंसियों को भनक तक नहीं लगी। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने साल दर साल ठगी के लिए अलग-अलग नामों से स्कीमें शुरू कीं।
निवेशकों को जाल में फंसाने के लिए उनके साथ आनलाइन बैठकें भी की जाती थीं। क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में दर्जनों लोग ईडी के रडार पर भी हैं। लगातार इन लोगों से पूछताछ हो रही है। हिमाचल पुलिस, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ ही सीबीआई भी देश में चल रहे क्रिप्टोकरेंसी घोटाले की जांच कर रही है।
आउटफील्ड पर फिर उठे सवाल, डाइव लगाने से बचते रहे खिलाड़ी

मैच के दौरान कई ऐसे मौके भी देखने को मिले, जब बाउंडरी की ओर जा रही गेंद को डाइव लगाकर आसानी से रोका जा सकता था, लेकिन खिलाड़ियों ने गेंद को बाउंडरी की ओर जाने दिया और डाइव लगाने से खुद को रोके रखा। : अमेरिका के लिए जासूसी करने वाले युवक के खिलाफ चीन की सख्त कार्रवाई, मिलती थी बड़ी रकम, जानें पूरा मामला

एक रिपोर्ट के अनुसार एक अज्ञात रक्षा संस्थान में काम करने वाले होउ उपनाम के एक व्यक्ति को 2013 में एक अमेरिकी विश्वविद्यालय में विजिटिंग स्कॉलर के रूप में भेजा गया था। और पढ़ें
जेजे कलस्टर में 28% गर्भवती महिलाएं आयोडीन की कमी से बीमार, बच्चों पर घातक हो सकता है असर

यह महिलाएं पोषण में आयोडीन की कमी से हाइपोथायरायडिज्म का शिकार हो गई हैं। विशेषज्ञों की माने तो इन महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चों की मौत तक हो सकती है। और पढ़ें
पुडुचेरी पुलिस की गिरफ्त में ईडी का फर्जी अधिकारी, कई विधायकों से मांग चुका है संपत्ति का ब्यौरा
निर्दलीय विधायक शिवशंकर ने कहा कि उस व्यक्ति ने उन्हें बताया कि उसका नाम अरुण कुमार उर्फ अलवर है। विधायक ने कहा कि उस व्यक्ति ने पुडुचेरी में सात विधायकों से मुलाकात की, जिनमें सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के विधायक भी शामिल थे।





