अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 तेलंगाना में हवा के झोंके से ताश के पत्तों की तरह धराशायी हुआ ब्रिज

Share

तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में मनैर नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि को ढह गया। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह घटना मुथारम मंडल के ओडेडु गांव में घटी। तेज हवाओं के कारण पुल के दो गर्डर गिर गए। स्थानिय लोगों के अनुसार, ब्रिज गिरने के कुछ देर पहले ही वहां से एक बारातियों से भरी एक बस गुजरी थी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने मंगलवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी। एक किलोमीटर लंबे पुल पर 2016 से काम चल रहा है। इस पुल का निर्माण जयशंकर भूपालपल्ली जिले के ओडेडु को गार्मिलपल्ली गांव से जोड़ने के लिए किया जा रहा है।

पुल की नींव 2016 में रखी गई थी। इसकी अनुमानित लागत 47.40 करोड़ रुपये है और इसे एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। पुल का निर्माण पूरा होने पर मंथनी और परकल तथा भूपालपल्ली और जम्मीकुंटा कस्बों के बीच की दूरी लगभग 50 किलोमीटर कम होने की उम्मीद है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें