छोटे भाई की बेटी के
उलझे बालों के लिए
शैम्पू की शीशी भेजूँगा
अम्मा के घुटनों के दर्द के लिए
होम्योपैथी की दवा
सोहन के बेटे के लिएफ़ीस के पैसे और किताबें
वीरू के लिए भेजूँगा
अपनी पुरानी क़मीज़ेंपतलूनें और जूते
पर गाँव भर के चेहरे पर पुती
उदासी के लिए क्या भेजूँगा ?
कैसे सवारूँगा गाँव के लोगों की ज़िंदगानी ?
कैसे जुटाऊँगा सूखे खेतों के लिए पानी ?
साभार-हरभगवान चावला,सिरसा,हरियाणा,संपर्क-93545 45440
संकलन-निर्मल कुमार शर्मा, गाजियाबाद,




